18 अक्टूबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

शुभ दीपावली: आज धनतेरस से शुरू हुए पांच दिवसीय दीपावली पर्व की पीड़ित मानव समाचार पत्र की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर वासियों के लिए खुशखबरी; 19 और 20 अक्टूबर को सिटी के नुमाइश ग्राउंड में की जाएगी ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री; सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने दी जानकारी।

➡️सुप्रीम कोर्ट की जारी गाइडलाइंस के आधार पर नुमाइश मैदान में की जाएगी ग्रीन आतिशबाजी‌‌ की बिक्री। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा पुलिस, प्रदूषण विभाग और अग्निशमन विभाग की आख्या पर अनुमति दी जाएगी बिक्री की अनुमति, साथ ही गाइडलाइंस पालन ना करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई।

Ads: शुभ दीपावली

2.📰✍️ रोशनी की चमक से जगमगाए शहर के अंसारी रोड और कृष्णा नगर सहित सभी तहसीलों के मुख्य बाजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़, 100 करोड़ से अधिक कारोबार का अनुमान।

➡️ आज धनतेरस के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय दिवाली पर्व; रोशनी से सजे अंसारी रोड बाजार मेले का डीएम और एसएसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ। इस अवसर पर फूड सेफ्टी अधिकारी विनीत कुमार और शहर कोतवाल धर्मेंद्र राठौर को व्यापारियों ने किया सम्मानित। इस दौरान एसपी सिटी, एएसपी और बाजार के सभी व्यापारी रहे उपस्थित।

Ad- Phulwari (Diwali Bumper Offer)

3.📰✍️ समाधान दिवस पर शिकारपुर पहुंचे डीएम श्रुति और कप्तान दिनेश कुमार सिंह, फरियादियों की सुनी समस्याएं।

➡️ इस दौरान 77 फरियादियों ने अपनी शिकायतें की प्रस्तुत, जिनमें मात्र 9 शिकायतों का ही मौके पर हो पाया  निस्तारण, शेष शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के दिए निर्देश। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे‌ और एसडीएम अरुण कुमार भी रहे उपस्थित।

Ad: शुभ दीपावली

4.📰✍️खुर्जा में इलैक्ट्रीशियन बनकर घर में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार; घरवालों को जहर देकर मारने की रची थी साजिश, कब्जे से चोरी किए गए ₹17 लाख के आभूषण बरामद।

➡️ खुर्जा पुलिस ने कालिंदी कुंज बडे़ गोल चक्कर के पास से खुर्जा निवासी शातिर चोर रामेश्वर को किया गिरफ्तार, करीब एक माह से शशि देवी के घर में इलैक्ट्रीशियन का काम करते हुए कर रहा था चोरी। शक होने पर पकड़े जाने के डर से उसने परिवार को मारने की नीयत से खाने में मिला दी चूहे मारने की दवा। जहरीला खाना खाने से शशि देवी व परिजन बीमार होकर पहुंचे अस्पताल। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने रामेश्वर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गए 17 लाख रुपये के सभी आभूषण किए बरामद।

Ads: शुभ दीपावली

5.📰✍️ शहर के मोती बाग स्थित जिला महिला समिति कार्यालय पर दीपावली समारोह का हुआ आयोजन; समिति के सभी कर्मचारियों को वितरित की गई मिठाई, मसाले के पैकेट और धनराशि।

➡️इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष शीला गोयल ने सभी कर्मचारियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं, कहा खुशियों और आपसी सहयोग का प्रतीक है यह पर्व, एकजुटता की इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा समिति परिवार। इस अवसर पर ममता गोयल, सुधा गोयल, निशा खेतान सहित अन्य सदस्य रहीं उपस्थित।

Ads: शुभ दीपावली

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जालखेड़ा में टीम एकलव्य द्वारा दो दिवसीय ‘दीप ज्ञान उत्सव’ का सफल आयोजन; क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम का डॉ. मधुलिका, पदम एवं इंजीनियर विपिन जादौन ने किया शुभारंभ। कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों के बीच हुई निबंध लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता। मुख्य समन्वयक हेमंत सिंह व अध्यक्ष रजत सिंह के निर्देशन में सफल रहा कार्यक्रम।

Ad- Ojas Eye Care

📰✍️ अनूपशहर क्षेत्र के गांव एंचौरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान; मृतक प्रशांत के चाचा संजय कुमार ने बताया देर शाम प्रशांत का बेटा रो रहा था, जब उसकी पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो पंखे से लटका हुआ था प्रशांत, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है मामला।

Ad- Book your Resume today

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️बरेली में सड़क हादसा; बस और ईको की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 10 घायल।

➡️ रात करीब डेढ़ बजे हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल। वैन और सेटेलाइट बस बरेली से पीलीभीत जा रही थी, ओवरटेक के चक्कर में  हुआ हादसा। मृतकों में खगड़िया निवासी राकेश, लहुआ निवासी गौरव और खदेवा निवासी जितेंद्र हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: