चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बीती रात ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी में ओपन स्टेज पर फीकी रही अन्नू मलिक नाइट, खास असर नहीं छोड़ सकी दूसरी सबसे महंगी स्टार नाइट; मंच से कई बार तालियों की अपील के बाद भी दर्शकों का उत्साह रहा फीका, व्यवस्थाओं में भी दिखी कमी। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक धीरेन्द्र सिंह, डीएम श्रुति, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, चेयरमैन दीप्ति मित्तल व उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, एसएसपी और जिले के कई विधायक सहित मौजूद रहे कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि।




2.📰✍️सिकंदराबाद में 2 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का जिलेदार राजेश चौहान व सहयोगी रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई; गाजियाबाद निवासी डॉ. प्रदीप गुप्ता की शिकायत पर यूपी विजिलेंस टीम ने सिकंदराबाद के मोहम्मदपुर कला नहर के पास बिछाया जाल, जिसके बाद निर्माण कार्य में आपत्ति न करने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग के जिलेदार राजेश चौहान व ग्राम नवादा निवासी किसान भूवेंद्र सिंह को दबोच लिया रंगेहाथ, आरोपी पीड़ित की जमीन को विभाग की बताकर निर्माण में डाल रहा था बाधा, 5 लाख मांगकर 2 लाख में तय किया था सौदा, मामले में थाना सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज।

3.📰✍️बुलंदशहर में TET अनिवार्य किए जाने के आदेश के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस, BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन; इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकालकर की नारेबाजी, वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर नई शर्तें थोपने को अन्याय बताते हुए सौंपा ज्ञापन, आदेश वापस लेने की मांग, जल्द फैसला न होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी।



4.📰✍️सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम इंडिया कंपनी में मजदूरों का हंगामा, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर धरना; कंपनी के गेट पर मजदूरों ने मानदेय, PF-ESI व सुविधाओं को लेकर जमकर की नारेबाजी, 12 घंटे काम के बदले महिला को ₹15 हजार व पुरुष को ₹20 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, ठेकेदारों पर शोषण के आरोप, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएलसी पल्लवी अग्रवाल, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे, आश्वासन के बाद हुए शांत मजदूर।

5.📰✍️अनूपशहर में 50 हजार के इनामी बदमाश विनोद पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा; संभल रोड कब्रिस्तान के पास अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम की बदमाश विनोद से मुठभेड़ में कई राउंड हुई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 50 हजार का इनामी व शिकारपुर निवासी विनोद पैर में गोली लगने से हुआ घायल, 2007 में पुलिस अभिरक्षा से फरार रहा आरोपी हत्या समेत करीब 8 मुकदमों में था वांछित, अस्पताल में भर्ती।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️देर रात करीब 1:30 बजे धौलाना-गुलावठी रोड पर भीषण सड़क हादसा में 6 की मौत, हापुड़ में बारातियों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर; हादसे में 5 बारातियों व ट्रक चालक सहित 6 लोगों की मौके पर मौत, जबकि 7 घायल। गाजियाबाद के डासना से गुलावठी गई थी बारात, वापस लौटते समय हुआ हादसा, बस के शीशे तोड़कर और कटर की मदद से फंसे लोगों को निकाला गया बाहर, गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं सभी मृतक।

📰✍️ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में “धन्यवाद मोदी जी” हस्ताक्षर अभियान, कॉलेजों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज, मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, आईपी कॉलेज व गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में जनसंपर्क कर महिलाओं से कराए गए हस्ताक्षर, महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए अधिनियम का किया समर्थन, अभियान में जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह, कल्पना वर्मा, पूजा गुप्ता सहित पदाधिकारियों की सक्रिय रही भूमिका।


📰✍️बुलंदशहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि; जिला कांग्रेस कमेटी ने शोक सभा कर मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में दो मिनट मौन रख आत्मा की शांति की प्रार्थना, इस दौरान सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मीकि, नईम मंसूरी सहित नेताओं ने उन्हें महिला सशक्तिकरण की बताया प्रतीक, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद।

News Editor: Dharmendra Mittal


