24 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ सावन के अंतिम सोमवार को जनपद में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में हुआ जलाभिषेक, शाम में राजराजेश्वर मंदिर से निकली भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात; शहर के राजराजेश्वर, द्वादश महालिंगेश्वर, अहार के अंबिकेश्वर महादेव और खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी कतारें, रात 8 बजे शहर के राजराजेश्वर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली नंदी पर सवार भगवान शिव की शोभायात्रा, भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा शहर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल रहा तैनात।

2.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीएम कुमार हर्ष नाराज, नवंबर तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश; खुर्जा पॉलीटेक्निक में 706.75 लाख रुपये से बन रहे एक्सीलेंस सेंटर की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, इसके बाद अरनिया के जहानपुर में 2438.93 लाख रुपये से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निरीक्षण में 70 प्रतिशत मिली विद्यालय की भौतिक प्रगति, डीएम ने कार्य में तेजी के साथ नवंबर तक निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश। इस दौरान एसडीएम सतेन्द्र सिंह व कार्यदायी संस्था के अधिकारी रहे मौजूद।

3.📰✍️ एआरटीओ भ्रष्टाचार बंद करो, बंद करो‘…बुलंदशहर एआरटीओ कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग; चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार के माध्यम से ज्ञापन भेजा, सरकारी काउंटरों पर अनाधिकृत निजी व्यक्तियों के बैठने का लगाया आरोप, साथ ही महिला आवेदकों के लिए की अलग काउंटर, हेल्प डेस्क और सीसीटीवी की मांग। इस दौरान विशाल अरोरा, अमित सिंघल, मोहम्मद रियाज सहित अन्य रहे मौजूद।

4.📰✍️ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने व्यापारियों संग की बैठक, औद्योगिक इकाइयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर जोर; अधिकारियों ने उद्यमियों, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण, बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने तथा साइबर अपराध, धोखाधड़ी और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। बैठक में एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ ट्रैफिक अनिल कुमार शाही सहित संबंधित अधिकारी रहे मौजूद।

5.📰✍️ उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यक्रम स्थल से चले जाने के वायरल वीडियो की जांच की मांग को लेकर बुलंदशहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन;  जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनोज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी और मनीष चतुर्वेदी मौजूद रहे।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से बुलंदशहर में बेखौफ झोलाछाप, ग्रामीण क्षेत्रों से शहर तक बिना मानकों के क्लीनिक संचालित; लोगों का आरोप है कि जानकारी के बावजूद नहीं हो रही प्रभावी कार्रवाई, समय-समय पर निरीक्षण के बाद भी जस की तस बनी हुई है स्थिति, व्यापक स्तर पर औचक जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लीनिकों पर कार्रवाई की जनता कर रही मांग।

📰✍️ औरंगाबाद का युवक मेरठ में बेहोश मिला, लिफ्ट देकर नशीला पदार्थ सुंघाने और चार हजार रुपये समेत सामान लूटने का आरोप; मोहल्ला टंकी वाला निवासी एवं लखनऊ में गैस वेल्डिंग का काम करने वाला शाहनवाज अल्वी 22 अगस्त रात करीब 10 बजे गढ़मुक्तेश्वर चौपले पर औरंगाबाद आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी सेंट्रो कार चालक ने उसे बैठा लिया। रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर चार हजार रुपये, कपड़े व सामान लूटने के बाद उसे मेरठ के डंपिंग ग्राउंड में दिया फेंक।

📰✍️ शहर के साठा बाजार में भिड़े दो आवारा सांड, चपेट में आकर सड़क पर गिरा युवक बाल-बाल बचा; बीती शाम बाजार में सांडों की लड़ाई से भगदड़ मच गई, किराने की दुकान के बाहर खड़ा युवक दोनों की चपेट में आ गया, जिसके बाद दुकानदारों ने लाठी-डंडे लेकर सांडों को खदेड़ा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

📰✍️ सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम कुमार हर्ष सख्त, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधारने और हादसों पर रोक के निर्देश; बुलंदशहर- शिकारपुर-‌ बदायूं मार्ग पर रोडवेज बसों की गति सीमा तय करने और ब्रेकर लगाने,  शराब पीकर वाहन चलाने व ओवरलोडिंग के खिलाफ नियमित चेकिंग तथा सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के दिए गए निर्देश। रोडवेज बस अड्डों पर प्रकाश, सीसीटीवी, सफाई और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के भी दिए गए निर्देश। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

📰✍️ छतारी के नारायणपुर बिजलीघर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत, भतीजी गंभीर घायल; अलीगढ़ के जवा थाना क्षेत्र के हैबतपुर निवासी सतीश अपनी बेटी मुस्कान और भतीजी दीक्षा के साथ सिद्धपुर नंगला में रिश्तेदारों से मिलकर बाइक से अनूपशहर जा रहे थे, नेशनल हाईवे-509 पर सामने से आए वाहन ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों को दानपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां सतीश व मुस्कान को मृत घोषित किया गया और दीक्षा का उपचार जारी है, पुलिस वाहन व चालक की तलाश कर रही है।

📰✍️ सावन के अंतिम सोमवार पर भाविप सेवार्थ शाखा ने किया रुद्राभिषेक, मां महाकाली मंदिर में विधि-विधान से भोलेनाथ का किया पूजन; पंडित शिव शंकर शर्मा एवं हरेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया पूजन, जनपद की सुख-शांति, समृद्धि और परिषद परिवार के सदस्यों के कल्याण की कामना की गई, कार्यक्रम में आकाश गर्ग, स्नेहा गर्ग, चन्द्र भूषण मित्तल, राजेश गुप्ता, यशेष तोमर, कामना मित्तल सहित परिषद सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️ खुर्जा में मधुमंजरी फाउंडेशन ने आयोजित किया सावन महोत्सव, पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने सावन गीतों पर किया नृत्य; संस्थापक एवं अध्यक्ष रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ ने महिलाओं का गजरा पहनाकर स्वागत किया, विनीता सिंघल और प्रगति अग्रवाल ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया तथा सचिव रेनू तायल ने विजेताओं को ताज और पटका पहनाकर सम्मानित किया, महिलाओं को मेहंदी, बिंदी, पर्स व पोटली पर्स सहित उपहार दिए गए।


देश विदेश

📰✍️ यूपी में 17 IAS तबादले, अलीगढ़ और मुरादाबाद को मेरे नए कमिश्नर।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: