चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले की सभी तहसीलों में आज संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, सदर तहसील में डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्याएं; शनिवार 4 जुलाई को यूपी टीईटी परीक्षा के चलते स्थगित होने के कारण आज हुआ आयोजन, इस दौरान कुल प्राप्त 32 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण, शेष 20 शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश, इस दौरान सीएमओ, डीएफओ, सीओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


2.📰✍️ बुलंदशहर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा ने हत्या की आशंका जताकर मांगी सुरक्षा, सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, डीआईजी, डीएम व एसएसपी से की सुरक्षा की मांग; आरोप लगाते हुए कहा कि सपा जिलाध्यक्ष और बार के पूर्व अध्यक्ष उनकी हत्या का रच रहे हैं षड्यंत्र, जान से मारने की दिला रहे हैं धमकियां, कहा किसी अप्रिय घटना के लिए दोनों होंगे जिम्मेदार, फिलहाल मामले में पुलिस-प्रशासन की ओर से नहीं आई है कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया।

3.📰✍️ खुर्जा में गैंगस्टर भाइयों की 7.4 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कानून से बचने के लिए अपनी पत्नियों के नाम खरीदे गए तीन मकान, तीन प्लॉट और दुकान जब्त; डीएम के आदेश पर खुर्जा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत राहुल शर्मा, अभिलाष शर्मा और सचिन शर्मा की पत्नियों के नाम दर्ज संपत्तियां कीं कुर्क। एसडीएम प्रतिक्षा पाण्डे, सीओ शोभित कुमार समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई। तीनों पर धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे हैं दर्ज।


4.📰✍️ जहांगीराबाद के कुदेना जयरामपुर मढ़ैया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से छह वर्षीय छात्रा की मौत; आज सुबह जाड़ौल स्थित देव विद्या पब्लिक स्कूल की यूकेजी छात्रा दिव्यांशी पुत्री अमित निवासी माधवगढ़ बस रुकने पर सामान लेने के लिए उतरी थी, तभी चालक की लापरवाही के चलते बस के पहिए की चपेट में आने से उसकी हो गई मौत, आरोप है कि बस में नहीं था परिचालक, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही व हादसे के बाद असंवेदनशील रवैये का भी आरोप, पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को किया गिरफ्तार।


5.📰✍️ बुलंदशहर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहे 7 स्कूली वाहनों पर चला एआरटीओ नीतू शर्मा का डंडा, मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत की गई कार्रवाई; इस दौरान नेशन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर के 2, डी.एस. मेमोरियल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 3, कृष्ण कुमार सरस्वती स्कूल का 1 और विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल का 1 वाहन पर की गई चालान/बंद की कार्रवाई, अधिकारियों ने भविष्य में उल्लंघन मिलने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की दी चेतावनी।

बुलंदशहर की अन्य मुख्य खबरें

📰✍️ ककोड़ में जमीनी विवाद में दिव्यांग युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने; वैर क्षेत्र में एक बीघा जमीन के विवाद में बाइक सवार तीन लोगों ने खेत से घर लौट रहे मुर्गी फार्म संचालक दिव्यांग जाहिद पर लाठी-डंडों से कर दिया हमला, वायरल वीडियो में युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं दबंग, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️ स्याना में एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह और एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर सड़क मरम्मत तक परखी व्यवस्थाएं; इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति और कांवड़ मार्गों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश, सीओ स्याना व संबंधित विभागों के अधिकारी रहे मौजूद।


📰✍️ डिबाई क्षेत्र के ग्राम मुमरेजपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का सांसद डॉ. भोला सिंह ने विधायक चंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में किया भूमि पूजन व शिलान्यास; सांसद ने कहा अब उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए बच्चों को दूर दराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा, विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाएं, खेल मैदान समेत अत्याधुनिक सुविधाएं की जाएंगी विकसित।


📰✍️ बढ़ती महंगाई के विरोध में उतरे व्यापारी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; व्यापारियों ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू व कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम घटाने, बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार समाप्त करने की रखी मांग। इस दौरान अभिषेक अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राजेश कुमार, सुशील अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, रामकुमार गोयल और भव्य शर्मा रहे मौजूद।


📰✍️ जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, नगर के महाराजा अग्रसेन मंडल के बूथ संख्या-263 पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि; इस दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित सहित नितिन, रमन शर्मा, शिखर भटनागर, सौरभ गोयल, गौरव ठाकुर, सभासद त्रिभुवन नारायण, मोहित राजपूत, अनूप शर्मा, हर्षित ठाकुर, मन्नू, श्रवण और तरुण पालीवाल रहे मौजूद।

देश विदेश

📰✍️ कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक सिपाहियों को कुचला, एक सिपाही व ट्रक चालक की मौत; तड़के करीब चार बजे हुए हादसे में एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। भागने के दौरान ट्रक आगे चल रहे कंटेनर में घुस गया, जिससे चालक की भी मौत हो गई और केबिन काटकर शव निकाला गया, घायल सिपाही को कांशीराम अस्पताल में कराया गया भर्ती।

📰✍️ औरैया में ‘डीएम सर की पाठशाला’ के बच्चों को मिली निःशुल्क पाठ्य सामग्री व जन्म प्रमाण पत्र, जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित इस पहल की क्षेत्र में हो रही सराहना; इस दौरान जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री की वितरित, साथ ही विद्यालय प्रवेश में बाधा बने जन्म प्रमाण पत्र स्वयं अभिभावकों को सौंपे।

News Editor: Dharmendra Mittal


