1 जुलाई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


🩺 Happy Doctor’s Day!🩺


बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर डीएम का बड़ा एक्शन, हटाए गए सिकंदराबाद व अनूपशहर के एसडीएम; डीएम कुमार हर्ष ने दोनों तहसीलों में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के बाद सिकंदराबाद में दीपक पाल को हटाकर दिनेश कुमार सिंह और अनूपशहर में प्रियंका कुमारी को हटाकर अरुण वर्मा को नया एसडीएम किया नियुक्त। साथ ही सिकंदराबाद के कथित रिश्वत प्रकरण में एसडीएम के स्टेनो को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपी जांच।

2.📰✍️ कई दिनों से पड़ रही रिकॉर्डतोड़ भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, देर रात करीब 3 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश के बाद आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना,‌ लेकिन पहली बारिश ने ही खोली जनपद की नगर पालिकाओं की पोल; शहर और कस्बों में कई जगह सड़क पर आ गया नालों का गंदा पानी, अनूपशहर के आहार मोहल्ले में घरों और दुकानों में घुसा पानी, आटा चक्की व कपड़े की दुकानों समेत कई मकानों में भरा पानी। औरंगाबाद के सदर बाजार में छह दुकानों में घुसा पानी, भीगा लाखों का सामान।

3.📰✍️ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सभागार में डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने की पीस कमेटी की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा; बैठक में कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच, डीजे की ध्वनि सीमा का पालन और अवैध वसूली पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम अभिषेक कुमार सिंह और नीतीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार आदि रहे मौजूद।

4.📰✍️ अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने शहर के 21 डॉक्टर को किया सम्मानित, डॉक्टरों के क्लीनिक व अस्पताल पहुंचकर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह किए भेंट; इस अवसर पर सदस्यों ने डॉक्टरों द्वारा समाज एवं मानव सेवा में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार किया व्यक्त। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक चंद्र भूषण मित्तल सहित शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, कोषाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, अनिल बंसल, विकास ग्रोवर, सोनू बृजवासी, राजपाल सिंह वर्मा आदि सदस्य रहे मौजूद।

5.📰✍️ बुलंदशहर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने पीएम श्री संविलयन विद्यालय तिल बेगमपुर से अभियान का किया शुभारंभ; इसके तहत 1 से 15 जुलाई तक 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन, 3 से 6 वर्ष के बच्चों को बालवाटिका व आंगनबाड़ी से जोड़ने तथा कक्षा 5, 8 और 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अगले विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित कर ड्रॉपआउट रोकने पर दिया जाएगा जोर। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ 183.50 रुपये सस्ता हुआ 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर; आज 1 जुलाई से नई दरें लागू, इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैंटीन और अन्य खाद्य कारोबारियों को मिलेगा लाभ।

📰✍️ बुलंदशहर जिला अस्पताल में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल; अस्पताल परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से मरीजों व तीमारदारों को हो रही है परेशानी, संक्रमण का बढ़ गया है खतरा, संबंधित विभाग नहीं दे रहे ध्यान।

📰✍️ सिकंदराबाद पक्का बाग में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग, दो महिलाएं समेत तीन झुलसे; भगवान दास की पत्नी कविता रसोई में बना रही थीं खाना, तभी सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर भड़क गई आग, हादसे में कविता, दीपांशु व नितिशा सहित पालतू कुत्ता भी हो गया घायल। परिजनों ने रेगुलेटर बंद कर टाला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर तीनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

📰✍️ सिकंदराबाद जगतपुर सुल्तानपुर गांव में दबंगों ने पानी निकासी की नाली बंद की, घरों में घुसा गंदा पानी; ग्राम प्रधान दलबीर सिंह की शिकायत पर चोला थाना पुलिस ने नाली खुलवाई, लेकिन आरोप है कि पुलिस के लौटते ही दबंगों ने फिर मिट्टी डालकर नाली बंद कर दी,  पीडब्ल्यूडी अधिकारी संदीप त्यागी ने सड़क एनएच पीडब्ल्यूडी गाजियाबाद के अधीन होना बताया।

📰✍️ विधानसभा मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने दिए निर्देश; इस दौरान जिलाधिकारी ने जर्जर भवनों में मतदेय स्थल न बनाने और आयोग की सभी सूचनाएं समय पर राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


देश विदेश

📰✍️ राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, 22 घायल; कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट पर देर रात करीब 2:30 बजे ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस और राहत दल ने आग पर काबू पाकर घायलों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: