29 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ आग उगलती गर्मी से त्राहिमाम त्राहिमाम, बुलंदशहर में भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट से जनजीवन बेहाल, बाजारों पर भी पड़ा असर; लू के थपेड़ों के बीच दिन भर सड़कों पर पसरा रहता है सन्नाटा, रात में भी चल रही है गर्म हवाएं, पंखे और कूलर ने काम करना कर दिया है बंद। साथ ही शहर व देहात क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से दिनभर में दर्जनों बार गुल हो रही है बिजली, लोगों को 12 घंटे भी नहीं मिल रही लगातार विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति का भी गहरा रहा संकट।

2.📰✍️ छतारी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान से लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, 12 वर्षीय पोता गंभीर घायल; ग्राम बुढासी निवासी 70 वर्षीय रामश्री देवी, उनके 45 वर्षीय बेटे हरीश और 12 वर्षीय पोते भानू‌ के साथ बाइक से गंगा स्नान कर लौट रहे थे वापस, नारायणपुर नहर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने सभी को पहुंचाया सीएचसी दानपुर, जहां रामश्री देवी और हरीश ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम, भानू का हायर सेंटर में जारी है इलाज। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार।

3.📰✍️सिकंद्राबाद क्षेत्र में शिकायत वापस न लेने पर पिस्टल तानकर अपहरण के प्रयास का आरोप, चाचा-भतीजे से मारपीट के बाद बस स्टैंड से कार में खींचने की कोशिश; हीरालाल गढ़ी निवासी कुलदीप ने आरोप लगाया कि 26 जून की रात मंडावरा निवासी सतीश ने साथियों मोनू, निखिल, शिवम व अन्य के साथ खेत से लौटते समय चाचा प्रमोद और उनके साथ की मारपीट। अगले दिन गुर्जर चौक पर अलीगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे प्रमोद को आरोपियों ने जबरन कार में बैठाकर एफआईआर वापस लेने का बनाया दबाव, पिस्टल कान पर लगाकर जान से मारने की दी धमकी देकर हो गए फरार, चार नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

4.📰✍️बुलंदशहर में 400 केवी हाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों के मुआवजे को लेकर डीएम आवास पर हुई बैठक, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लंबित भुगतान जल्द कराने की उठाई मांग;  बैठक में हिरनौती, हसनपुर बकसुआ, मोहम्मदपुर केहरी, सलेमपुर जाट, धनौरा, शेखपुर मम व सेदमपुर के किसानों को राइट ऑफ वे नीति के तहत की गई समयबद्ध मुआवजा देने की‌ मांग, अधिकारियों ने शीघ्र भुगतान का दिया आश्वासन। बैठक में एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम दीपक पाल, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं किसान रहे मौजूद।

5.📰✍️ खुर्जा में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर आठ चोरी की बाइक व पांच मोबाइल किए बरामद; गिरफ्तार आरोपी हर्ष, कुणाल, मोहित और करण आसपास के जनपदों से बाइक व मोबाइल चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे। पूछताछ में छह अन्य चोरी की बाइक भी हुईं बरामद, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को भेजा जेल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अनूपशहर गंगा घाटों पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भीषण गर्मी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी; तड़के से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर प्राचीन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय मां गंगे’ के जयघोष से गूंजता रहा घाट परिसर।

📰✍️सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस के सीमा विवाद पर भड़के परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम; ग्राम अख्तियारपुर निवासी प्रदीप राठी की दो अनियंत्रित ट्रकों की चपेट में आने से मौके पर हो गई मौत, हादसे के बाद पुलिस के सीमा विवाद को लेकर कार्रवाई में देरी से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर किया प्रदर्शन, इससे हाईवे पर वाहनों की लग गईं लंबी कतारें, बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर खुलवाया गया जाम।

📰✍️ सरकारी नौकरी के लिए रिश्वत देने वाले पर भी होगी कार्रवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश; रामघाट क्षेत्र के परिहावली गांव निवासी जयपाल सिंह ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर  दी थी रिश्वत, ठगो ने पकड़ा दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र। मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा कि नौकरी खरीदने के लिए रिश्वत देना योग्य अभ्यर्थियों और समाज के खिलाफ गंभीर अपराध है। आदेश के बाद रामघाट थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के दिए गए हैं निर्देश।‌

📰✍️खुर्जा में मुठभेड़ के बाद बुलेट लूट के दो बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक घायल; 25 जून की लूट में वांछित सेमड़ा निवासी रोहित पैर में गोली लगने से  हुआ घायल, साथी कपिल भी गिरफ्तार। दोनों के कब्जे से लूटी गई बुलेट, अवैध तमंचा, कारतूस और दो मोबाइल बरामद।

📰✍️सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे 34 पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, चालक-परिचालक और यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; जाट चौक के पास चलते समय बस में अचानक आग लगने से हाईवे पर मच गई अफरातफरी, यातायात हुआ बाधित, सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू।



News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: