25 जून 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ टॉप न्यूज: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यूपी में नई कार्यकारिणी की घोषित, पश्चिमी यूपी में खेला “गुर्जर कार्ड”, नवाब सिंह नागर होंगे पश्चिमी यूपी में भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष; दादरी विधानसभा क्षेत्र से 1996 से 2007 तक दो बार रह चुके हैं विधायक, उस दौरान उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री पद की भी मिली थी जिम्मेदारी। सपा से बगावत करने वाली विधायक पूजा पाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह की नई टीम में एंट्री, दोनों बने प्रदेश उपाध्यक्ष। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की 52 सदस्यों की नई टीम में ज्यादातर नए चेहरे, पुरानी टीम के सिर्फ 7 को नई टीम में मिली है जगह।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले में भाजपा का सांसद, सातों विधानसभाओं में भाजपा के विधायक, लेकिन भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में बुलंदशहर को नहीं मिला कोई खास प्रतिनिधित्व; इस बार जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले अंकुर शर्मा को बनाया गया है प्रदेश मंत्री, क्षेत्र में कभी नहीं सुना इनका नाम, इनको अमित शाह का बताया जा रहा करीबी। पिछली टीम में जिले से अमित वाल्मीकि और डॉ. चंद्रमोहन को मिली थी जगह। प्रदेश की टीम में अनदेखी के बाद अब क्षेत्रीय कार्यकारिणी पर टिकी हैं जिले के भाजपा नेताओं की निगाहें, कुछ चेहरों को प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद।

2.📰✍️ बुलंदशहर और खुर्जा में 7 लाइब्रेरी व कोचिंग संस्थान सील, एक जिम पर भी कार्रवाई; विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से संचालित स्काई लाइब्रेरी, दिव्या करियर सेल्फ स्टडी सेंटर लाइब्रेरी, नेहा लाइब्रेरी, एनर्जी फिटनेस जिम, रजनीश लाइब्रेरी, मंथन लाइब्रेरी और अलमेर लाइब्रेरी को किया सील। इन संस्थानों में मानकों का नहीं किया जा रहा था पालन, मुख्यमंत्री योगी के सख्त आदेशों के बाद कार्रवाई को दिया गया अंजाम।

3.📰✍️अनूपशहर में एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों के परिवार में छाया मातम, क्षेत्र के गांव तोरई में छज्जा गिरने से चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत; आज शाम पशुओं के लिए चारा लेने घेर में जा रहे थे 14 वर्षीय दीपांशु और उसकी 11 वर्षीय चचेरी बहन रितिका, उसी समय अचानक उनके ऊपर गिर गया घेर के मुख्य दरवाजे के ऊपर बना पक्का छज्जा, जिसमें राजपाल का पुत्र दीपांशु और महेश की पुत्री रितिका गए दब, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत कर दिया घोषित।

4.📰✍️ खुर्जा में बिक रही नकली टाटा चाय, क्षेत्र के मंडी दानगंज में थोक किराना व्यापारी की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 40 किलो संदिग्ध चाय जब्त; टाटा कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार की शिकायत पर नवीन बंसल बरीपुरी की दुकान से टाटा कंपनी के रैपर में नकली चाय बेचे जाने की आशंका पर की गई कार्रवाई, टीम ने चाय के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजकर करीब 40 किलो चाय की जब्त।

5.📰✍️कोतवाली देहात के गांव नीमखेड़ा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत पांच घायल; छोटे से भूखंड को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, इस दौरान एक पक्ष के गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा, नरेंद्र शर्मा और रेखा शर्मा सहित पांच लोग हुए घायल। पीड़ित पक्ष ने निशांत शर्मा, सुभाष शर्मा, तुषार शर्मा, अमित और विपुल पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में एक जुलाई से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, घर-घर संपर्क कर बढ़ाया जाएगा नामांकन; बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नए शैक्षिक सत्र में अब तक करीब दो लाख बच्चों का हो चुका है प्रवेश, अभियान के तहत स्कूल छोड़ चुके या कभी विद्यालय न गए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि व स्वयंसेवी संगठन करेंगे सहयोग।

📰✍️ कृष्णा फाउंडेशन का सराहनीय कार्य, 100 से अधिक बुजुर्गों और जरूरतमंदों को को वितरित किए निशुल्क सहायक उपकरण; राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप रहे मुख्य अतिथि, राजेंद्र अग्रवाल रहे विशेष अतिथि, पुष्पेंद्र नगर रहे कार्यक्रम आयोजक। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कमोड सीट, छड़ी तथा कमर, घुटने व गर्दन की सपोर्ट बेल्ट की गईं वितरित।

📰✍️ बुलंदशहर के राहुल कौशल रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में नामित; गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. निधि पाण्डेय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार गोवा की कृष्णी कृष्णा वालके और हरियाणा के डॉ. पंकज बेनीवाल के साथ राहुल कौशल को बनाया गया है गैर-सरकारी सदस्य, रक्षा मंत्रालय को समिति के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी करने के दिए गए हैं निर्देश।

📰✍️ खुर्जा की न्यू शिवपुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप; हापुड़ के पिलखुवा निवासी 34 वर्षीय चमन पुत्र हरि सिंह शटरिंग कार्य के दौरान छत से गिर गया, परिजन शव लेकर थाने पहुंचे, बिना सुरक्षा उपकरण काम कराने का आरोप लगाते हुए की कार्रवाई की मांग।

📰✍️ भाजपा जिला कार्यालय में जिला योजना बैठक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती अभियान को सफल बनाने का किया गया आह्वान; बैठक में जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 6 जुलाई तक चलाए जाएंगे कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तरीय कार्यक्रम और वृक्षारोपण अभियान, जिला महामंत्री दीपक दूल्हेरा ने किया बैठक का संचालन।

📰✍️ पहासू में जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-तलवार समेत हथियार बरामद; पुलिस ने 23 जून को ओमवीर सिंह व उनके परिजनों पर हमले के मामले में वीके उर्फ प्रिंस, बजरंगी उर्फ अशोक, विमल और सुमित उर्फ कालू को किया है गिरफ्तार, मुकदमे में पॉक्सो एक्ट व शस्त्र अधिनियम की धाराएं बढ़ाकर आरोपियों को भेजा जेल।

📰✍️ दनकौर किराना बाजार में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; कोतवाली क्षेत्र स्थित पवन पायल उर्फ बबलू पंसारी की दुकान में देर रात आग लग गई, सूचना पर पुलिसकर्मियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


देश विदेश

📰✍️ वेनेजुएला के कराकास में दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही, ढहीं इमारतें, सैकड़ो लोगों की मौत; बुधवार शाम मोरोन क्षेत्र के पास उथली गहराई में 7.1 तीव्रता के भूकंप के करीब एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का आया दूसरा झटका, जिससे राजधानी कराकास में गिर गई कई इमारतें, कैरेबियाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी अलर्ट भी किया गया जारी।

📰✍️ ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप; जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिम्स अस्पताल में हुई कथित बर्बरता और आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की निष्पक्ष न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: