चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ टॉप न्यूज: लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, प्रदेश में बेसमेंट में कोचिंग और नर्सिंग होम संचालन पर रोक के निर्देश; सभी जिलों में अस्पताल, नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेज, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल व सरकारी भवनों की जांच कर अनुपालन सुनिश्चित कराने के दिए गए आदेश। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद बुलंदशहर में ताबड़तोड़ कार्यवाही का सिलसिला हुआ शुरू।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ लखनऊ अग्निकांड के बाद बुलंदशहर में ताबड़तोड़ कार्यवाही, नियमों के विपरीत बेसमेंट में संचालित पाए गए चार अवैध जिम सील; सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर अंगद कुमार यादव, चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार और सीओ सिटी प्रखर पांडे की मौजूदगी में की गई कार्रवाई, मुख्यमंत्री योगी के सख्त आदेशों के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है बुलंदशहर प्रशासन।

2.📰✍️ खुर्जा में एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया मंडी सचिव, खुर्जा की नवीन फल एवं सब्जी मंडी सचिव नाहर सिंह को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार; आढ़ती अतुल गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्यवाही, अतुल गुप्ता का आरोप है कि बार-बार नोटिस देकर परेशान कर रहा था मंडी सचिव, नोटिस पर कार्यवाही न करने के बदले एक लाख की मांग रहा था रिश्वत।

3.📰✍️ सदर तहसील क्षेत्र के गांव मूंढी बंकापुर में ग्राम समाज की 300 बीघा भूमि होगी कब्जामुक्त, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप; शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर ग्राम समाज की चकमार्ग एवं नवीन परती सहित करीब 300 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की शुरू कर दी है कार्यवाही, भूमि से अवैध कब्जे हटाकर ग्राम सभा को सौंपी जा रही है भूमि, एडीएम प्रशासन ने कहा आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही।


4.📰✍️ कलेक्ट्रेट पर अयोध्या राममंदिर दान राशि में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मामले में निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को सौंपा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन। प्रदर्शन में सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, भजनलाल विमल, सचिन वशिष्ठ, राजकुमार पंडित, मनीष चतुर्वेदी, नईम मंसूरी, विपुल कौशिक और डॉ. इरफान रहे मौजूद।


5.📰✍️ बुलंदशहर में ई-पंजीकरण के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष से मिला अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर एवं टाइपिस्ट संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध; कहा इससे स्टांप विक्रेताओं, दस्तावेज लेखकों और अन्य संबंधित लोगों के रोजगार पर खड़ा हो जाएगा संकट, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का दिया आश्वासन। प्रतिनिधि मंडल में ठाकुर लाखन सिंह, विक्रम सिंह, मोहित कुमार, धीरज सिंह, मोहम्मद फुरकान, सुधीर कुमार गुप्ता और अफशांन आफरीदी रहे शामिल।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अवैध पशु कटान और गौकशी मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग, सांसद प्रतिनिधि ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; खुर्जा सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रदेश में अवैध पशु कटान एवं गौकशी की घटनाओं पर जताई चिंता, मांग की कि जहां शिकायतें मिलें वहां प्रशासनिक जांच कर दोषियों की पहचान कर की जाए कठोर कानूनी कार्रवाई।


📰✍️ दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, पुरानी कहासुनी और गाली-गलौच का बदला लेने के लिए पहले पिलाई शराब, फिर सिर पर ईंट मारकर कर दी हत्या, आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर कमल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा; बीते कल खुर्जा की अशोक वाटिका में मिला था नगला शेखू निवासी कमल का शव, मामले में पुलिस ने महेश वाटिका निवासी अजीत को दबोचकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट की बरामद।

📰✍️अगौता बिजलीघर में शटडाउन के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन किरणपाल सिंह की मौत, सब स्टेशन ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप; शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था किरणपाल सिंह, परिजनों व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सब स्टेशन ऑपरेटर ने बीच में ही हटा दिया शटडाउन, जिससे लाइन में दौड़ गया करंट, जिससे किरणपाल की हो गई मौत।

📰✍️ गंगा दशहरा पर बुलंदशहर के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब; सुबह से ही अनूपशहर, नरौरा, रामघाट, राजघाट, अवंतिका देवी घाट और आहार गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष के साथ लगाई डुबकी, स्नान व पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना।

📰✍️ शहर के अंसारी रोड स्थित पी.एन. गोविल मार्केट में गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर शरबत वितरण; अखिल भारतीय वैश्य महिला संगठन ने आयोजित किया कार्यक्रम, पवन मित्तल का मिला मार्गदर्शन। इस दौरान सरला मित्तल, ममता गुप्ता, मंजू कंसल, पूनम रामा, सीमा मित्तल, गीता माहेश्वरी, अनीता गर्ग रहीं मौजूद।


📰✍️ सिकंदराबाद के बालाजी मंदिर के पास नाली सफाई के दौरान करंट से झुलसा पालिका सफाई कर्मचारी; नाली सफाई करते समय इलेक्ट्रिक पोल की पत्ती टच होने से करंट की चपेट में आ गया संविदा कर्मचारी रामावतार, स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में कराया भर्ती, हादसे के बाद विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में रोष।


📰✍️ नरसेना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल; मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल, वायरल वीडियो में युवक द्वारा साथियों को बुलाने के बाद लाठी-डंडों व फावड़े से होता दिख रहा है हमला, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज।

📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, एक महिला की मौत; नेशनल हाईवे-34 पर नेतरामपुरी स्थित सीएनजी पंप के पास हुआ हादसा, मंगलवार देर रात करीब दो बजे बुलंदशहर से शादी समारोह से वापस लौट रहा था परिवार, रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई कार। हादसे में रिंकू की पत्नी ललिता की मौके पर मौत, एक बच्चे समेत तीन लोग घायल।

देश विदेश

📰✍️ कोलकाता में ढहा निर्माणाधीन गोदाम, तीन की मौत, 13 लोगों का किया गया रेस्क्यू; हादसे के बाद मलबे में करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव कार्य में स्थानीय एजेंसियों के साथ सेना भी जुटी हुई है।
News Editor: Dharmendra Mittal


