11 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार में आज सुबह चैंबर कब्जे को लेकर चली गोलियां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता अधिवक्ता इमामुद्दीन व रिश्तेदार रऊफ खान गोली लगने से घायल, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप; सुबह करीब 6:30 बजे डिस्ट्रिक्ट बार के एन ब्लॉक स्थित चैंबर नंबर-272 का ताला तोड़े जाने की सूचना पर पहुंचे थे अधिवक्ता इमामुद्दीन, ताला तोड़ने का विरोध करने पर उनके साथ दूसरे पक्ष ने शुरू की मारपीट और लाइसेंसी पिस्टल से कर दी फायरिंग, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के पिता अधिवक्ता इमामुद्दीन और साले रऊफ खान टांग में गोली लगने से हो गए घायल, दोनों को उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर, पुलिस ने तीनों आरोपियों अधिवक्ता पवन निम, अधिवक्ता सुलेख चंद व उसके बेटे को किया गिरफ्तार।

गोली लगने से घायल अधिवक्ता इमामुद्दीन की बाइट 👇

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ डिस्ट्रिक्ट बार में फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल; पुलिस ने मामले में आरोपी अधिवक्ता पवन निम और अधिवक्ता सुलेख चंद व उसके बेटे को किया गिरफ्तार, भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उन्हें कोर्ट में किया गया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल। आरोपियों ने आज सुबह की थी अधिवक्ता इमामुद्दीन को एलाट चेंबर का ताला तोड़ने की कोशिश, सूचना पर पहुंचे इमामुद्दीन और उसके रिश्तेदार पर कहासुनी के बाद चला दी थी गोलियां, दोनों की टांग में लगी है गोली जिनका हायर सेंटर में चल रहा है इलाज, इससे पहले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिले थे कांग्रेसी।

3.📰✍️बुलंदशहर में रिश्ते शर्मसार करने वाला कांड, 5 साल से दरिंदा बाप बेटी के साथ कर रहा दुष्कर्म, इंसाफ मांगने पहुंची पीड़िता को ग्राम प्रधान ने भी बनाया हवस का शिकार; आज सुबह न्याय की गुहार लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती, पिता पर पिछले पांच सालों से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का लगाया आरोप, परिवार वालों ने उसकी शिकायत को नज़रअंदाज किया तो चार माह पूर्व युवती ने गांव के प्रधान से मांगी मदद, लेकिन उसने भी न्याय दिलाने का झांसा देकर किया उसका‌ रेप, एसएसपी ने तत्काल मेडिकल कराकर युवती को भेजा वन स्टॉप महिला केंद्र, एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के दिए आदेश।

4.📰✍️ क्या पेट्रोल-डीजल होने वाला है बहुत महंगा? चार राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद एक सभा के दौरान बोले पीएम मोदी, कहा आर्थिक संकट से गुजर रहा है देश; कहा आने वाले 1 साल तक किसी भी मौके पर  ना खरीदें सोना, मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण कई गुना हो गए है तेल के दाम, उन्होंने कोविड की तरह वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर, विदेशी यात्राओं को भी टालने की कही बात, कार पुलिंग कर कम से कम ईंधन खर्च करने पर दिया जोर। पीएम मोदी की बातों से लग रहा है जल्द ही बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम।

5.📰✍️राजघाट में लुटेरी दुल्हन कांड, शादी के पांच दिन बाद युवती फरार, ‘लुटेरी दुल्हन’ बनकर दो लाख ठगी का आरोप; क्षेत्र निवासी पवन कुमार ने आरोप लगाया कि 3 मई को बिचौलियों सूरज कुमार व एक महिला के जरिए काजल पुत्री राजेश से कराई गई उसकी शादी, लड़की पक्ष को गरीब बताकर लिए गए दो लाख रुपये, शादी के बाद नहीं दिया गया घरेलू सामान, 8 मई को सामान लेकर चली गई युवती, विरोध पर झूठे मुकदमे में फंसाने की मिली धमकी, नरौरा पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से की शिकायत, एसएसपी ने एसपी देहात को जांच के दिए निर्देश।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा में 20 दिवसीय कला शिविर शुरू, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह ने शुभारंभ कर बच्चों की प्रतिभा निखारने का दिया संदेश; राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं खुर्जा स्थित एस.एस. राघव कैंप कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला प्रशिक्षण शिविर का हो रहा है आयोजन, खुर्जा की युवा आर्टिस्ट साक्षी राघव को बनाया गया है शिविर संयोजिका, प्रशिक्षक साक्षी शर्मा व गीता रानी भी शिविर में बच्चों को देगी प्रशिक्षण।  बच्चों व युवाओं को ड्राइंग, पेंटिंग समेत विभिन्न रचनात्मक कलाओं का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारना है शिविर का‌ उद्देश्य।

📰✍️ जिले में गैस सिलेंडर संकट गहराया, एजेंसियों पर सुबह से लग रही लंबी कतारें, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता; कई जगह होम डिलीवरी लगभग ठप होने से उपभोक्ताओं को कड़ी धूप में घंटों करना पड़ रहा है इंतजार, धक्का-मुक्की की बन रही है स्थिति, स्टॉक खत्म होने की बात कहकर लोगों को लौटाया जा रहा।

📰✍️ बीती शाम अनूपशहर स्थित गंगा घाटों व मंदिरों का डीएम कुमार हर्ष ने किया निरीक्षण; जिलाधिकारी ने अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट पहुंचकर गंगा घाटों व बांधों की व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, इसके बाद शिव मंदिर, अवंतिका देवी मंदिर और अम्बेकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश।

📰✍️मातृ दिवस पर कला प्रतियोगिता, महिला जनजाति युवा विकास सेवा समिति ने सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में किया आयोजन; इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मां को समर्पित चित्रकला व कविताएं की प्रस्तुत, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में लक्ष्मी रानी, सीता, दीनदयाल, संगीता शर्मा, प्रतिभा अग्रवाल, प्रीति गर्ग व प्रधानाचार्य अनीता सिंह रहीं मौजूद।

📰✍️ जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई जिला सैनिक कल्याण बंधु बैठक; गत माह प्राप्त 12 शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई, वहीं पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों से मिले 18 नए प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के दिए गए निर्देश, बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल महेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दादरी में मदर्स डे पर रक्तदान महादान, वेदांश हॉस्पिटल शिविर में जुटे 48 डोनर, 37 यूनिट रक्त संग्रह; भारत विकास परिषद ने रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का‌ किया आयोजन, शाखा अध्यक्ष एन.के. शर्मा ने अपना 30वां रक्तदान कर किया शुभारंभ, चार महिलाओं समेत कुल 37 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार सिंह सहित परिषद पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: