चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️योगी मंत्रिमंडल विस्तार में फिर खाली हाथ रहा बुलंदशहर, लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप के बावजूद जिले को नहीं मिला प्रतिनिधित्व; जिले की सातों विधानसभाओं में भाजपा का दबदबा होने के बाद भी एक भी विधायक को नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह, योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में 2 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्यमंत्रियों समेत कुल 8 नेताओं ने ली शपथ। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को बनाया गया कैबिनेट मंत्री, जबकि अजीत पाल व सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन देकर मिला स्वतंत्र प्रभार। कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को बनाया गया राज्यमंत्री। नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं।



2.📰✍️बढ़ते अपराध पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का बड़ा एक्शन, जिले में तैनात 33 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई चौकियों के बदले प्रभारी; जारी सूची में कई दरोगाओं को थानों से चौकियों और चौकियों से थानों में भेजा गया है,, पुलिस लाइन में तैनात चार दरोगाओं को मिली थानो और चौकियों में तैनाती, वहीं यातायात पुलिस के दो दरोगा भेजे गए लाइन। इससे पहले कल भी एसएसपी ने 3 साल से अधिक से एक जगह बैठे 99 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र में किया था फेरबदल।


3.📰✍️शहर में मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही, 16.5 लाख का ठोका जुर्माना; एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने अप्रैल माह में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा भरे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर मिलावट व अन्य खामियां मिलने पर लिया एक्शन, 29 लोगों पर 16.5 लाख रुपये से अधिक का लगाया जुर्माना, कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप, एडीएम ने कहा जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई।



4.📰✍️ बुलंदशहर में यूरिया खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए 1500 बोरी खाद से लदे 3 ट्रक; जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पीसीएफ की इफको यूरिया खाद की अवैध तस्करी के करते हुए सम्भल और रामपुर ले जाए जा रहे 1500 बोरी यूरिया खाद से लदे 3 ट्रकों को पकड़ा गया। मौके से तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर खाद व वाहनों को जांच एवं विधिक कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया।


5.📰✍️ भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने मदर्स डे को बनाया यादगार, शाखा की मातृ-शक्तियों ने परिवार और बच्चों संग देखी शहर के एमएमआर मॉल में अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म; उपाध्यक्ष महिला सहभागिता सोनी वाधवा ने किया आयोजन का नेतृत्व, शाखा से जुड़े करीब 100 लोगों ने एक साथ मिलकर फिल्म का लिया आनंद, इस दौरान शाखा के सभी सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित होकर हंसी-मजाक व मस्ती के बीच मदर्स डे को बनाया यादगार।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बीती रात शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, शहर में भूड़ चौराहे पर चला ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान; एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय व सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में की गई 103 वाहनों की जांच, इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले 7 चालकों के काटे गए चालान, 5 वाहन किए गए सीज।


📰✍️महाराजा अग्रसेन मंडल के विभिन्न शक्तिकेंद्रों पर आयोजित बूथ सत्यापन बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन, आगामी रणनीति की गई तय; बुलंदशहर मंडल के प्रवासी रविन्द्र राजौरा रहे मुख्य अतिथि। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा बैठक का मुख्य उद्देश्य। इस दौरान नगर अध्यक्ष बिल्लू पंडित, नगर महामंत्री हिमांशु तोमर, मोहित सक्सेना समेत मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष आदि रहे उपस्थित।


📰✍️औरंगाबाद के पिपाला में भीषण आग से मचा हड़कंप, तीन हजार गन्ने की पुआल जलकर राख, लाखों का नुकसान; आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने ले लिया विकराल रूप, दूर-दूर तक दिखाई दीं लपटें, हादसे में करीब 3 हजार गन्ने की पुआल जलकर राख, सूचना पर दमकल विभाग व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

📰✍️खुर्जा के मंदिर रोड स्थित पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात शव मिलने से सनसनी; सूचना मिलते ही आसपास लोगों की जुट गई भीड़, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक की अभी तक नहीं हो सकी है पहचान।
News Editor: Dharmendra Mittal


