चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📣जरूरी खबर/सूचना: चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग से सतर्क रहने की दी सलाह; कहा फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप लिंक के जरिए सस्ते ऑफर व वीआईपी एक्सेस का झांसा देकर भुगतान करा रहे हैं जालसाज, केवल अधिकृत पोर्टल से बुकिंग करने और ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित कैप्टन होटल के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली; शाम करीब 5:30 बजे की घटना, प्रशांत यादव उर्फ पीकू और उसका साथी रोबिन होटल में खा रहे थे खाना, प्रशांत के परिचित यश भाटी का फोन कॉल आने पर दोनों खाना छोड़कर आए थे बाहर, तभी कैमरों की नजर से दूर पहुंचते ही हमलावरों ने उन पर बरसा दी गोलियां, गंभीर रूप से घायल दोनो को नोएडा की यथार्थ अस्पताल में चल रहा है इलाज, प्रारंभिक जांच में यश भाटी का नाम मुख्य हमलावर के रूप में आया है सामने, पूर्व में दोनों रहे हैं दोस्त, घायल और हमलावर दोनों का ही रहा है आपराधिक इतिहास। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित एसपी सिटी व सीओ सिकंदराबाद समेत मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें की गई है गठित।
मामले में एसपी सिटी की बाइट 👇



2.📰✍️ योगी सरकार के फैसले के बाद अब बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर होंगे पोस्टपेड, बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगा कनेक्शन, डीएम की बैठक में लिया गया निर्णय; डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की दी गई जानकारी, मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने कहा जनपद में लगे 1,15,558 स्मार्ट मीटरों में अब तक कीजांच में नहीं मिली कोई विसंगति, अब बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, हर माह एसएमएस के जरिए दी जाएगी बिल की सूचना। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और विद्युत विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।


3.📰✍️ततारपुर गांव में बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 24 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 24 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनियों को कर दिया ध्वस्त, गुड्डू प्यारे की 13 बीघा और सुरेश चन्द्र की 11 बीघा भूमि पर पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया गया बुलडोजर, सचिव ज्योत्सना यादव के निर्देशन में हुई कार्रवाई।



4.📰✍️सिकंदराबाद हाईवे पर तेज रफ्तार इको कार का कहर, हादसे में मंदिर पुजारी समेत दो की मौत; बाइक पर मंदिर परिसर के लिए पौधे लेने जा रहे थे पुजारी, रास्ते में सिरोधन कट के पास एक तेज रफ्तार इको कार ने उनकी बाइक में मार दी टक्कर, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मंदिर के पुजारी पंडित राकेश (50) और सचिन (25) की मौके पर ही हो गई मौत, एक अन्य व्यक्ति घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच।

5.📰✍️पहासू के करीयावली में सड़क हादसे का दर्दनाक अंजाम, बेटे की मौत के दो दिन बाद घायल पिता ने भी तोड़ा दम; गांव करीयावली निवासी जापानी की उपचार के दौरान मौत, दो दिन पहले शिकारपुर-पहासू मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को मार दी थी टक्कर, हादसे में बेटे की मौके पर हो गई थी मौत, पिता जापानी हुए थे गंभीर घायल, अब पिता-पुत्र दोनों की मौत से गांव में पसरा मातम, आरोपी चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️गुलावठी में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को रौंदा, दर्दनाक हादसे में मां की मौत, बेटा घायल, चालक हिरासत में; क्षेत्र में सिकंद्राबाद रोड स्थित गांव देवली के पास रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने गांव कुरली निवासी मां-बेटे की बाइक को मार दी टक्कर हादसे में जरीना पत्नी जुबेर की मौत, बेटा सादिक घायल।

📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित मोहल्ला पाठक गोसाइयां वाली गली में स्कूटी का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद ने पकड़ा तूल, किशोरी से अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप, मारपीट के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने; किशोरी द्वारा हॉर्न बजाने पर पड़ोस के दो व्यक्तियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर किया विरोध, आरोप है किशोरी से छेड़छाड़ कर उसे घर में भी खींचने का किया गया प्रयास, शोर सुनकर लोग पहुंचे तो मामला हुआ शांत, लेकिन रात करीब 8 बजे आरोपी पक्ष ने परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें किशोरी के भाई के हाथ की टूट गई हड्डी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने और महिला की डॉक्टरी कराने से इनकार का आरोप लगाते हुए दर्जनों महिला-पुरुषों संग एसएसपी कार्यालय पहुंच की निष्पक्ष जांच की मांग।

📰✍️औरंगाबाद की प्रिंस एचपी गैस एजेंसी पर अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, होम डिलीवरी शुरू न होने पर धरने की चेतावनी; होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है सिलेंडर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने अव्यवस्था पर कड़ा रोष जताते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की दी है चेतावनी।

📰✍️कलेक्ट्रेट में विधान परिषद याचिका समिति की बैठक, सभापति अशोक अग्रवाल ने 14 बिंदुओं की समीक्षा कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश; बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित याचिकाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्राम चौपाल और विद्युत व्यवस्था से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट समिति को भेजने के दिए गए निर्देश, डीएम कुमार हर्ष ने निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन का दिया आश्वासन। बैठक में एसएसपी, सीडीओ समेत समिति सदस्य व अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


📰✍️ शहर में पुरानी जेल के पास सिटी पुलिस ने अवैध चाकू सहित दबोचा जिलाबदर शातिर अरशद; आरोपी को 11 मार्च 2026 को छह माह के लिए किया गया था जिलाबदर, बावजूद इसके वह आदेश का उल्लंघन करते हुए जनपद में रहा था घूम, पुलिस ने शस्त्र अधिनियम व गुंडा नियंत्रण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हरदोई में 7 वर्षीय मासूम के अपहरण-हत्या का मुख्य आरोपी महनूर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तड़के बाबटमऊ में जवाबी कार्रवाई में मारा गया 50 हजार का इनामी महनूर उर्फ शहनूर उर्फ मेहनुद्दीन; आरोपी ने 3 मई को साथियों संग मेले से बच्चे का अपहरण कर परिजनों से 7 लाख रुपये की मांगी थी फिरौती, रकम न मिलने पर मासूम की हत्या कर खेत में दफना दिया था शव, आरोपी पर पहले से 12 संगीन मुकदमे थे दर्ज।
News Editor: Dharmendra Mittal


