5 मई 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात, मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18 हजार, बुलंदशहर में विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ शिक्षामित्र सम्मान समारोह; ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे मुख्य अतिथि, इस दौरान गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का देखा गया लाइव प्रसारण, चयनित शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक किए गए‌ वितरित। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेन्द्र सिंह लोधी, चैयरमेन दीप्ति मित्तल, डीएम कुमार हर्ष, सीडीओ निशा ग्रेवाल आदि रहे मौजूद।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले की सीमा के अंदर पुलिस के हत्थे चढ़ा जिलाबदर शातिर अपराधी सतेंद्र, एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दिया इनाम; नीमखेड़ा गांव के पास से कोतवाली देहात पुलिस ने जिलाबदर किए गए कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी सत्येंद्र को चाकू सहित दबोचकर भेजा जेल, 11 मार्च को 6 माह के लिए जिलाबदर हुआ था घोषित, बावजूद इसके क्षेत्र में मिला सक्रिय, कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज,‌आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु,‌ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ₹5000 रुपए ईनाम देने की घोषणा।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️खुर्जा देहात के गांव धरारी में दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़; एक ने दूसरे को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पैर में मारी गोली; पैतृक संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद के दौरान बड़े भाई मिथुन सोलंकी ने कथित तौर पर छोटे भाई को फंसाने की नीयत से तमंचे से खुद अपने पैर में मार ली गोली, छोटे भाई ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, असलहे की बरामदगी के प्रयास जारी, अभी तक किसी पक्ष की ओर से नहीं मिली है तहरीर।

3.📰✍️ब्लेड से हत्या या आत्महत्या? डिबाई क्षेत्र के गांव असदपुर घेड़ में 88 वर्षीय बुजुर्ग की गला कटने से संदिग्ध मौत; बिस्तर पर गला कटा और खून से लथपथ मिला पूर्व ग्राम प्रधान 88 वर्षीय दिगंबर सिंह का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन सहित सीओ डिबाई, कोतवाली प्रभारी व फॉरेंसिक टीम, मौके से मिला ब्लेड, पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर डिप्रेशन में आत्महत्या की जताई जा रही है आशंका, शव पोस्टमार्टम को भेज सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस,‌ घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप।

4.📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव लखावटी में प्रेम प्रसंग में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से शादी की जिद में खुद पर पेट्रोल उड़ेल 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; आज सुबह की घटना, देखते ही देखते मौके पर मच गई अफरा तफरी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत और युवती को मौके पर बुलाने के बाद युवक अतुल को नीचे उतारकर हिरासत में लिया, मिली जानकारी के अनुसार एक समारोह के दौरान स्याना क्षेत्र निवासी युवक की औरंगाबाद क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी जान पहचान, युवती ने युवक पर बेवजह परेशान करने और शादी का दबाव बनाने की शिकायत के साथ थाने में दी तहरीर।

5.📰✍️ कांग्रेसियों ने 2027 चुनाव के लिए भरी हुंकार, भाजपा के खिलाफ गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान; जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में लिया गया निर्णय, इस दौरान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कार्यकर्ताओं संग महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की बनाई‌ रणनीति। बैठक में सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, डॉ. इरफान, साजिद चौधरी, मनीष चतुर्वेदी, शकील अहमद, किशन चौधरी, नईम मंसूरी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित स्याना रोड के गांव इमलिया के पास स्टेट हाईवे पर युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल; चलती कार से बाहर निकलकर और बाइक पर खड़े होकर उड़ाईं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, राहगीरों की जान जोखिम में डालते नजर आए स्टंटबाज, युवकों द्वारा जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।

📰✍️ लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्यों में देरी पर तय होगी जवाबदेही; डीएम कुमार हर्ष ने की निर्माणाधीन सड़कों और अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने, वन विभाग की अनापत्ति से बाधित कार्यों के शीघ्र निस्तारण और वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना जल्द तैयार करने के दिए निर्देश।

📰✍️7 मई को खुर्जा से निकलेगी ‘किसान-नौजवान बचाओ यात्रा’, युवा कांग्रेस ने तेज कीं तैयारियां; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला व राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी की मौजूदगी में यात्रा का होगा भव्य स्वागत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत ने कहा यात्रा को सफल बनाने के लिए ब्लॉक व नगर स्तर पर चलाया जा रहा है जनसंपर्क अभियान।

📰✍️भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कसी कमर, जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति बैठक में बनी रणनीति; प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी रहे मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता, जिला महामंत्री दीपक दूल्हेरा ने किया संचालन। बैठक में विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, अनिल शर्मा, सी.पी. सिंह लोधी, लक्ष्मी राज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

📰✍️दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का दनकौर रेलवे स्टेशन पर ठहराव न मिलने से स्थानीय लोगों में रोष, लोगों ने उठाई स्टॉपेज की मांग; कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र भाटी व अनुपम तायल समेत कई लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा दो जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस स्टेशन पर जरूरी है स्टॉपेज, जिससे संगम स्नान व न्यायिक कार्यों के लिए यात्रियों को मिल सके राहत।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ अब स्मार्ट मीटर सामान्य पोस्टपेड मीटर की तरह करेंगे काम, भारी विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से खत्म हुई प्रीपेड बिजली मीटर की व्यवस्था; बढ़ती शिकायतों और विरोध के बाद ऊर्जा मंत्री ने लिया फैसला। अब पहले की तरह आएगा बिल, तय समय में करना होगा भुगतान, महीने के बीच में नहीं काटी जाएगी बिजली, पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का काम भी फिलहाल कर दिया गया है स्थगित, साथ ही बकाया बिल वालों को 10 किश्तों में भुगतान की सुविधा देने के दिए गए हैं निर्देश। हालांकि उपभोक्ताओं के मुताबिक बड़ी समस्या प्रीपेड और पोस्टपेड से ज्यादा स्मार्ट मीटर में आने वाले बिल की है जो नॉर्मल मीटर से करीब दोगुना आ रहा है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: