चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस में एसएसपी का बड़ा एक्शन, खुर्जा कोतवाल प्रेमचंद शर्मा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड; खुर्जा में हुई इस घटना के तीन दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, घटना में भारी लापरवाही और कमजोर खुफिया तंत्र पर एक्शन लेते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा कोतवाल प्रेमचंद शर्मा सहित चौकी प्रभारी पीतम सिंह व दो आरक्षियों शमीम अहमद और पारस यादव को तत्काल प्रभाव से कर दिया है सस्पेंड, कोतवाली देहात में तैनात निरीक्षक रामफल सिंह बने खुर्जा के नए कोतवाल।




2.📰✍️ खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी जीतू सैनी समेत 8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार इनाम घोषित, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताई घटना की पूरी स्टोरी; SSP ने कहा, सीमा पॉटरी व दूसरी पॉटरी में जन्मदिन पार्टी के दौरान अमरदीप को न बुलाने पर हुआ विवाद, जिम में केक लगने से बढ़ा झगड़ा, चाचा मनीष और आकाश के पहुंचने के बाद तिहरे हत्याकांड की हुई वारदात। मामले में नामजद और एक अन्य कुल 11 लोगों पर दर्ज हुई है एफआईआर, तीन आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार, फरार आठों आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित, तलाश में लगातार दबिश डाल रही पुलिस की कई टीमें, आरोपियों की कुंडली खंगालते हुए गैंगस्टर, गुंडा एक्ट व आय के स्रोत की भी जांच शुरू।

3.📰✍️ पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ कार्यवाही का सिलसिला जारी, अहमदगढ़ में भी बड़ी कार्रवाई, एसएचओ धर्मेंद्र सिंह समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड; मुकदमों के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने में असफल रही अहमदगढ़ थाना पुलिस, मामलो के सफल अनावरण करने में भी विफल रही थाने की पुलिस। कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित दरोगा मोहसीन अहमद, संजय कुमार व आरक्षी कुशल कुमार को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, एसएसपी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में मचा हुआ है हड़कंप।

4.📰✍️ जाम से हांफ रहा आपका और हमारा शहर बुलंदशहर, मुख्य चौराहों के साथ-साथ कलेक्ट्रेट भी जाम की समस्या से परेशान; कलेक्ट्रेट में गेट से लेकर डीएम के कार्यालय तक रोज लग रहा भीषण जाम, आम आदमी के साथ-साथ अफसर भी परेशान। रोजाना हो रहे धरना प्रदर्शन, विभागीय अधिकारियों के वाहनों का इधर-उधर खड़ा होना और परिसर में आने वाले लोगों द्वारा वाहन साइड की बजाय बीच में खड़ा करना परिसर में जाम का बन रहा मुख्य कारण, पुलिसकर्मियों को करनी पड़ रही है काफी मशक्कत। साथ ही शहर में कालाआम चौराहा हो या अंसारी रोड या फिर भूड़ जाने वाली दिल्ली रोड सभी जगह रोजाना लग रहा भीषण जाम, समस्या के समाधान के लिए डीएम कुमार हर्ष से सख्त कदम उठाने की अपील।



5.📰✍️खुर्जा के विमला हत्याकांड का खुलासा, सेनेटरी पैड बेचने के बहाने रेकी कर महिला ने लूट के बाद की हत्या; आरोपी महिला अलीगढ़ निवासी ममता उर्फ अनीता गांव-गांव पैड बेचने के बहाने करती थी रेकी, अकेले रहने वाली महिलाओं के घर में लूट की घटनाओं को देती थी अंजाम, देहात क्षेत्र के गांव सैदा फरीदपुर में 11 अप्रैल को विमला देवी के घर में की थी चोरी, जिसके बाद पहचान छुपाने के डर से विमला के चारपाई से हाथ पैर बांधकर गला घोंटकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी किए कुण्डल, पाजेब व 6500 रुपये किए बरामद।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️कल 29 अप्रैल को 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, शहर के अंसारी रोड बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर टेस्टिंग; 33/11 केवी पुरानी जेल अंसारी रोड बिजलीघर पर कल सुबह 8 से 11 बजे तक ट्रांसफार्मर टेस्टिंग व पेड़ों की छंटाई के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

📰✍️ पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक, मासिक बैठक से पहले व्यापारियों की समस्याएं जुटाने के निर्देश; शहर के क्वालिटी कैफेटेरिया में प्रदेश संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने जिला व नगर टीम के कार्यों की समीक्षा कर 30 अप्रैल की मासिक बैठक से पहले व्यापारियों से शिकायतें लेने व समाधान कराने के दिए निर्देश, नगर प्रभारी विजय गुप्ता को बाजारों में इकाई गठन तेज करने को कहा गया, जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने अधिक भागीदारी पर दिया जोर, अनुराग अग्रवाल ने किया संचालन, इस दौरान व्यापार मंडल के सभी सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️शहर में निकली महिला जन आक्रोश रैली, महिलाओं ने जमकर की नारेबाजी; रोडवेज काली मंदिर से शुरू होकर अंसारी रोड डॉ भीमराव अंबेडकर चौक तक निकाली गई महिला जन आक्रोश रैली, पूर्व विधायक सिकंदराबाद विमला सोलंकी रहीं मुख्य अतिथि, इस दौरान महाराजा अग्रसेन मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित व टीम, संयोजक गीता सिंह व सह संयोजक बबीता तवर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं शामिल।


📰✍️ सिटी क्षेत्र की नरसलघाट चौकी स्थित वार्ड 33 में संदिग्ध हालात में मकान में लगी आग; आग लगने से घर का सामान जलकर हो गया राख, सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू, मोहल्ले के लोगों ने मकान मालिक पर ही आग लगाने का लगाया आरोप, मामले की जांच जारी।

📰✍️दस्तूरा गांव में करंट की चपेट में आने 10वीं की छात्रा की मौत; सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही प्रेमराज की पुत्री कक्षा 10 की छात्रा केशिका को बाथरूम जाते समय लग गया करंट, परिजन ले गए अस्पताल जहां डॉक्टर ने मृत कर दिया घोषित, ककोड़ के एलएम एजुकेशनल स्कूल में शोक अवकाश घोषित।

📰✍️शहर के डीएम रोड से सटे मऊखेड़ा गांव में विकास ठप, सड़क-नाली बदहाल; कई सालों से विकास हेतु तरस रहे मऊखेड़ा के नागरिक, गांव में वर्षों से सड़क, नाली व जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं ठप, परेशान ग्रामीणों ने कई शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की शिकायत।


📰✍️सिकंदराबाद जीटी रोड पर कार को बचाने में पलटा अनाज से भरा ट्रक; क्षेत्र में देवी मंदिर द्वार के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलट गया ट्रक, जीटी रोड पर यातायात प्रभावित, पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया।

📰✍️खुर्जा में पराली से भड़की भीषण आग, ईख के खेतों से फैलकर जंगल तक पहुंची, घंटों मशक्कत के बाद काबू; क्षेत्र में सीकरी गांव के खेत में जलाई गई पराली से लगी आग तेज हवा में ईख के खेतों से होती हुई जंगल तक फैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई आग।

📰✍️अरनिया में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटी की मौत; क्षेत्र में अलीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बिजलीघर के पास गांव क्योली खुर्द निवासी राजकुमारी अपनी 3 वर्षीय बेटी इशिका के साथ आधार केंद्र से वापस रही थी लौट, रास्ते में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, दर्दनाक हादसे में मौके पर ही बच्ची की मौत जबकि घायल मां ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ दिया दम।


📰✍️अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर में गर्भवती महिला से मारपीट, सिर में गंभीर चोट; घर में सो रही गर्भवती महिला को परिजनों ने पीटकर कर दिया घायल, सिर में गंभीर चोट, पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर घर से निकालने की कोशिश का लगाया आरोप।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखनऊ में अखिलेश यादव ने भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल का हाल जाना, अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात; लखनऊ के मेदांता अस्पताल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आग से झुलसी भाजपा नेता अनुपमा जायसवाल से मुलाकात कर डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, हाल ही में विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव का पुतला दहन के दौरान झुलस गई थीं वह।

News Editor: Dharmendra Mittal


