12 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा, सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; शाम में शहर के कृष्णा नगर से निकली दूज भवानी की शोभायात्रा और मां के स्वरूप। बीती रात शहर में साठा क्षेत्र से निकली प्रथम भवानी की शोभायात्रा में निकले 6 स्वरूप, मेले में बड़ी माई रहीं आकर्षण का केंद्र, रोडवेज स्थित काली मंदिर पर देर रात हुई महाआरती, देखने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।

2.📰✍️ आज दिनभर जाम से हांफा शहर, हर तरफ जाम ही जाम, खुदी सड़कों से उड़ती धूल ने बढ़ाई लोगों की परेशानी; शहर के कालाआम चौराहा से स्याना रोड हो, या हो भूड़ रोड, या हो अंसारी रोड, हर जगह सड़क खुदाई के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित, दिनभर सड़कों पर रेंगते दिखाई दिए वाहन, चारों ओर उड़ती धूल से लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्कतों का सामना।

3.📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र में सोनू हत्याकांड का वांछित आरोपी यशपाल गिरफ्तार, 26 सितंबर को छाते से पेट पर वार के बाद हुई थी सोनू की मौत; ग्राम बाद में पूर्व परिचित दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान घायल हुआ था सोनू, उपचार के दौरान उसकी हो गई थी मौत। मृतक के भाई भूपेंद्र कुमार की तहरीर पर अहमदगढ़ थाने में हत्या सहित संबंधित धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा, मामले में पुलिस पहले ही आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल।

4.📰✍️ बुलंदशहर में भाजपा ने अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान, राहुल वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई; जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ समारोह, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि व मलखान सिंह ने किया संचालन। इस दौरान धीरज वाल्मीकि, डॉ. हर्ष कुमार, नेमपाल लोधी, अखिल कुमार, प्रमोद कुमार मीणा, हेमंत लोधी, संजय माहेश्वरी और राहुल वाल्मीकि को किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद।

5.📰✍️ बीती रात नुमाइश मैदान में आयोजित रामलीला में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का हुआ मंचन, आज धनुष यज्ञ और कल निकलेगी राम बारात; श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में चारों भाइयों के जन्मोत्सव और ऋषि विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण के वन गमन की लीला ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर। सभा अध्यक्ष नीरज जिंदल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, महामंत्री अमित कुमार मित्तल और प्रभारी दिनेश अग्रवाल सहित अन्य रहे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में आपदा प्रभावित किसानों और परिवारों को राहत सहायता वितरित, इस दौरान सुना गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे मौजूद; विभिन्न आपदाओं से फसल क्षति और अन्य नुकसान झेलने वालों को कृषि निवेश अनुदान एवं राहत राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने कहा कि किसानों का कल्याण और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है तथा सहायता राशि से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।

📰✍️ बुलंदशहर के बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने कबड्डी में माध्यमिक के खिलाड़ियों को पछाड़ा, मंडलीय SGFI प्रतियोगिता में जीतकर राज्य स्तर पर बनाई जगह; जनपद के तीन बालकों और पांच बालिकाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। जिला व्यायाम शिक्षिका चिन्तन चौधरी ने इसे जनपद के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए चयनित खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन व प्रोत्साहन देने की बात कही। कोच बबलू सिंह ने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उच्च स्तर पर अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

📰✍️ बुलंदशहर में मिशन शक्ति-6.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता रैली रवाना, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दिखाई हरी झंडी; समाजसेवी सुनील सिंह भी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर उत्पीड़न, छेड़छाड़ या घरेलू हिंसा की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

📰✍️ दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस नेत्री अर्चना पंडा ने किया अनोखा प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों को फूल देकर शांतिपूर्ण तरीके से जताया विरोध; उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं AIMC की नेत्री अर्चना पंडा आंदोलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं और पुलिसकर्मियों को गुलाब देकर विरोध प्रदर्शन किया।

📰✍️ बे-मौसम बारिश से धान-बाजरे की फसलों को नुकसान, खुदी सड़कों पर बढ़ी फिसलन; तड़के से हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से कटी फसल भीग गई और खड़ी फसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ। शहर में जगह-जगह सड़क खुदाई और फैली रेत-मिट्टी से फिसलन बढ़ने के कारण दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

📰✍️ संस्कृति सप्ताह के पांचवें दिन वानरों को केले खिलाकर भारत विकास परिषद ने दिया जीव दया का संदेश; परिषद की सेवार्थ शाखा की ओर से पुरानी जेल के पीछे किया गया सेवा कार्य, इस दौरान अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, अनिल बंसल, राजपाल सिंह वर्मा, चन्द्र भूषण मित्तल और वानर सेवा संयोजक ऋषि अग्रवाल सहित सदस्य मौजूद रहे।

📰✍️ सपा कार्यालय पर डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, मतलूब अली बोले—शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा उनका जीवन; जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया संचालन। इस दौरान हाजी अख्तर, अन्नू चौधरी, सैय्यद गौहर अली, कासिम प्रधान, प्रेमवीर यादव, समीता सिंह, अतुल कुमार, रामकुमार यादव, अनस हसन, कौसर रिजवी, सुंदर यादव, आरिफ, विनीत राणा, भूपेन्द्र सिंह, अजय कुमार अहेरिया और चौधरी राजेन्द्र तेवतिया मौजूद रहे।

📰✍️ औरंगाबाद में एनपीएस की छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली, नारी सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश; रैली के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वास, निर्भीकता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का नेतृत्व थाना प्रभारी सुखवीर सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी खुशबू राजपूत, एसएसआई सतीश चौधरी और चौकी प्रभारी सोभरन सिंह के निर्देशन में किया गया।

📰✍️ शिकारपुर की रामलीला में श्रीराम जन्म, विश्वामित्र आगमन और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष श्रीमती राजबाला देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत रसराज स्वामी श्री फतेहकृष्ण शर्मा की पार्टी ने प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


देश विदेश

📰✍️ गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी के कारोबारी विनोद गुप्ता की हत्या, मंडोला में भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला चाकू के वार से घायल शव; हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता शाम को दुकान से घर नहीं लौटे थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे भैंस चराने गए एक व्यक्ति ने जंगल में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: