11 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ लखनऊ में यूपी कांग्रेस कार्यालय में जूतम पैजार, नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान आपस में भिड़े समर्थक; समारोह में शामिल होने पहुंचे थे पूर्व अध्यक्ष अजय राय, इसी दौरान लखनऊ के मालवीय नगर से पार्षद ममता चौधरी ने उनसे वहां से वापस जाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों में हुई धक्का-मुक्की और मारपीट, चले जूते चप्पल, करीब 30 मिनट चला हंगामा। विवाद बढ़ने पर धरने पर बैठ गए अजय राय, सांसद प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाकर कराया शांत, राहुल गांधी से फोन पर बात के बाद धरने से उठकर चले गए अजय राय।

1.📰✍️नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा, जनपद के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारे; खुर्जा के देवी मंदिर, बेलोन माता मंदिर और आहार अवंतिका मंदिर सहित सिटी क्षेत्र के भवन मंदिर व महाकाली मंदिर में की गई विशेष सजावट। इसी के साथ आज से शुरू हुई बुलंदशहर की प्रसिद्ध मां काली की शोभायात्राएं, आज शाम बैंड बाजे के साथ शहर के साठा से निकले प्रथम भवानी के मनमोहक स्वरूप, मां के दीदार और प्रसाद पाने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।

2.📰✍️ बुलंदशहर पुलिस विभाग में फेरबदल, अनिल कुमार शाही बुलंदशहर के नए सीओ सिटी, वर्तमान में सीओ सिटी का कार्यभार देख रहे ट्रेनी आईपीएस प्रेमसुख दरिया के ट्रेनिंग के लिए रवाना; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने वर्तमान में सीओ ट्रैफिक का कार्यभार संभाल रहे अनिल कुमार शाही को सीओ सिटी की सौंपी कमान, इससे पहले वह बुलंदशहर और सिकंदराबाद के रह चुके हैं कोतवाल, हाल ही में उनका हुआ था प्रमोशन। साथ ही शशांक श्रीवास्तव को बनाया गया अनूपशहर सर्किल का सीओ, यहां से भारत सिंह सोनकर को सीओ  ट्रैफिक/साइबर क्राइम की सौंपी गई जिम्मेदारी। इसी के साथ ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार को कोतवाली देहात का बनाया गया प्रभारी निरीक्षक और स्वाट टीम में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार को थाना ककोड़ का थानाध्यक्ष किया गया नियुक्त।

3.📰✍️ बीती रात शहर के डीएवी फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा, दीवार से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत; हादसे में कार चालक बुलंदशहर निवासी सुरेश कुमार की मौत, टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह हो गया क्षतिग्रस्त, गनीमत रही फ्लाईओवर से नीचे नहीं गिरी गाड़ी वरना और बड़ा हो सकता था हादसा, फ्लाईओवर पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद नहीं उठाए जा रहे कोई सुरक्षा इंतजाम।

4.📰✍️ बेटे की शराब की लत से परेशान होकर बाप ने की बेटे की हत्या, नरसेना क्षेत्र के गांव खंदोई की घटना; पिता चंद्रवीर के अनुसार अक्सर शराब पीकर आता था उनका 30 वर्षीय बेटा सुमित, इसके बाद परिवार के सदस्यों से करता था झगड़ा, आज सुबह भी शराब पीकर आया था घर और किया था झगड़ा, जिसके बाद दोपहर में सोते समय पिता ने उसकी सर पर लाठी मारकर कर दी हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया।

5.📰✍️ सैकड़ों दुपहिया वाहनों पर सवार होकर जनपद की सड़कों पर निकली बुलंदशहर की महिला पुलिस, मिशन शक्ति 6 को लेकर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली; पुलिस लाइन से एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का आगाज, पुलिस शक्ति ने जनपद में करीब कई‌ किलोमीटर की दूरी तय कर दिया नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर महिलाओं को जागरूक करना है मिशन शक्ति 6 का मकसद, इस दौरान एसपी सिटी, एसपी देहात और सीओ सिटी रहे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ नरौरा क्षेत्र में बेलोन के पास ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत और 22 घायल; हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

📰✍️ जरावटी-सिकंदराबाद रोड पर पुलिस मुठभेड़, दो पशु चोरों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार; गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने शहजाद उर्फ भूरा निवासी मेरठ, शाहरूख मेवाती निवासी पलवल, फैसल, शरीफ निवासी सिकंदराबाद और रिजवान निवासी जहांगीराबाद को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, तीन चाकू, पिकअप गाड़ी, चोरी की दो भैंस और 95 हजार रुपये नकद बरामद हुए, आरोपियों पर विभिन्न थानों में पशु चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

📰✍️ नुमाइश मैदान में भगवान श्रीगणेश एवं श्रीराम दरबार की आरती-पूजन के साथ हुआ रामलीला का‌ शुभारंभ, बीती रात नारद मोह का हुआ मंचन; आज श्रीराम जन्म और ताड़का वध की होगी लीला, कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध। इस दौरान अध्यक्ष नीरज जिंदल और महामंत्री अमित मित्तल, दिनेश अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, नकुल जिंदल, तरुण मित्तल, तुषार अग्रवाल, सुखदेव शर्मा और सरदार त्रिलोचन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

📰✍️ शिकारपुर में सांसद डॉ. भोला सिंह ने किया 12 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, वृंदावन की मंडली ने किया नारद मोह, रावण जन्म और तपस्या का मंचन; नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित किया, नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी ने स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा की मंडली ने लीलाओं का मंचन किया, कार्यक्रम में एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, सभासद और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। रामलीला मैदान में 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम मंचन होगा।

📰✍️ औरंगाबाद के घास मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में निशुल्क मेडिकल कैंप, 150 रोगियों की जांच कर बांटी दवाइयां; अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के तत्वावधान में मानुष जेपी हॉस्पिटल द्वारा लगाए गया शिविर,  इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, नईम कुरैशी, जाने आलम, आरिफ सैफी, मुकेश बंसल, नरेश वर्मा, बिट्टू वर्मा, अनुभव गर्ग, योगेश सिंघल, नितिन सिंघल, सुशील गुप्ता, नवनीत गुप्ता, राजीव कौशल, मनोज गुप्ता, दिनेश कौशिक और डॉ. राजेश गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

📰✍️राहुल वाल्मीकि बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष; भारतीय जनता पार्टी ने राहुल वाल्मीकि को जनपद बुलंदशहर के अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपाइयों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे राहुल।

📰✍️ बुलंदशहर की गीता तेवतिया बनीं यूपी कबड्डी टीम की चयनकर्ता; उच्च प्राथमिक विद्यालय गनौरा शेख में कार्यरत गीता तेवतिया को अंडर-14 बालिका वर्ग की उत्तर प्रदेश विद्यालयी कबड्डी टीम की चयनकर्ता समिति में बनाया गया है सदस्य, 13 से 17 अक्टूबर तक गोरखपुर में होगी प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता।

📰✍️ संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने गोवंशों को खिलाया हरा चारा; शाखा के सदस्यों ने कान्हा गोशाला पहुंचकर की गौसेवा, इस‌ दौरान नितिन सचदेवा, अनिल बंसल, राजपाल सिंह वर्मा, चन्द्र भूषण मित्तल सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: