24 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ देर रात करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास  चलती एसी स्लीपर टूरिस्ट बस में लगी आग, एक महिला समेत नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल; चलती बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी, हर तरफ मच गई चीख पुकार, आग की लपटे इतनी भयंकर थीं कि लोग आगे आकर नहीं कर पाए मदद,जैसे तैसे करके कुछ ने बाहर निकलकर बचाई जान लेकिन कई लोग अंदर गए फंस, हादसे में एक महिला और आठ पुरुष कुल नौ लोगों की हुई है मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

1.📰✍️ रविवार 27 सितंबर को खुलेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए जनता को असुविधा से बचाने के लिए RBI ने लिया फैसला फैसला; रविवार को सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, इस दिन बैंक शाखाओं के साथ करेंसी चेस्ट और एटीएम लिंक्ड शाखाएं भी करेंगी काम।

2.📰✍️ जनपद में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, दो एसडीएम सहित 27 अधिकारियों का रोका वेतन, नोटिस जारी; 1 से 23 सितंबर तक समीक्षा में दो एसडीएम, दो तहसीलदार, चकबंदी अधिकारी खुर्जा, बीडीओ-एडीओ, तीन नगर पालिका ईओ सहित जिला स्तरीय अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक रोका गया है वेतन। अधिशासी अभियंता जल संसाधन व विद्युत, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, जीएम उद्योग समेत स्याना तहसील के सात लेखपाल भी कार्रवाई की जद में आए, सभी से मांगा गया है स्पष्टीकरण व कारण बताओ नोटिस।

3.📰✍️ सदर तहसील क्षेत्र स्थित गांव एत्माद सराय में दर्दनाक हादसा, मरम्मत के दौरान छत का हिस्सा गिरने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत, तीन घायल; हादसे में मलबे की चपेट में आई गौरव की ढाई वर्षीय पुत्री कीर्ति की हो गई मौत, जबकि तीन अन्य घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार। सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह और एसडीएम सदर अंगद यादव, परिजनों से वार्ता कर हरसंभव मदद कर दिया आश्वासन।

4.📰✍️ शहर के ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में कल 25 सितंबर को गूंजेगा वन्दे मातरम्, देशभर के 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ होगा आयोजन; वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और समाज के विभिन्न वर्ग संपूर्ण वन्दे मातरम् का करेंगे गायन, कार्यक्रम की एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा की जाएगी निगरानी।

5.📰✍️ खुर्जा देहात के मुर्तजाबाद भटवारा में ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम; अपने देवर और बीमार बेटी के साथ खुर्जा जा रही थीं महिला निशा, घर से करीब 100 मीटर दूर ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी मौके पर हो गई मौत, जबकि देवर और बच्ची को आई है मामूली चोटे। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के किया हवाले, मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, सूचना पर सीओ सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंचा, ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति कराई सामान्य।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिकंदराबाद के बिलसुरी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर घायल; अमरोहा निवासी युवक-युवती नोएडा से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे, हादसे में युवती की मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने काफिला रुकवाकर एंबुलेंस से घायल को भिजवाया सीएचसी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश की शुरू।

📰✍️ बुलंदशहर में पराली न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करेगा प्रचार वाहन, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; इसके माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों का वैज्ञानिक प्रबंधन, कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल की दी जाएगी जानकारी, इस दौरान उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी भी  रहे मौजूद।

📰✍️ औरंगाबाद के स्याना मार्ग पर बंदरों का आतंक, बंदरों के झुंड के हमले से युवक गंभीर घायल; घास मंडी निवासी व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता के पुत्र अभिषेक रात में शोरूम बंद करने के बाद बाहर व्यापारियों से कर रहे थे बातचीत, तभी बंदरों ने कर दिया हमला, व्यापारियों ने बंदरों के आतंक की समस्या को गंभीर बताते हुए समाधान की प्रशासन से की मांग।

📰✍️सांसद डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने दी बधाई; भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए जिम्मेदारी को सेवा और कर्तव्य का बताया अवसर, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने इसे बुलंदशहर के लिए बताया गौरव का विषय, कहा उनके संगठनात्मक अनुभव से हरियाणा में पार्टी कार्यों को मिलेगी गति।

📰✍️ शिकारपुर के नवादा में तेज रफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, चालक की मौत, दूसरा सवार गंभीर; शिकारपुर-पहासू मार्ग पर बोलेरो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी, चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति का उपचार जारी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

📰✍️ शहर के गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को करियर और रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी, सेवायोजन विभाग ने किया मार्गदर्शन; इस दौरान छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल, विदेशी भाषा व कंप्यूटर प्रशिक्षण, निःशुल्क प्रशिक्षण, अभ्युदय कोचिंग और गरीब छात्राओं के लिए बन रहे निशुल्क छात्रावास की दी गई जानकारी, मोनिका चौधरी ने किया संचालन। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मानवेन्द्र सिंह और प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल मौजूद रहीं।

📰✍️ बुलंदशहर के स्कूलों में मीना का जन्मदिन मनाकर बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और अधिकारों का संदेश; छात्राओं ने अपने सपने, अधिकार और भविष्य की योजनाएं साझा कीं, जबकि नाटक व रोल प्ले के जरिए बाल विवाह, बालिका शिक्षा, लैंगिक भेदभाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: