चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1. 📰✍️ बुलंदशहर से भाजपा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ भोला सिंह को एक और बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा प्रदेश के बने सह प्रभारी; भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी की विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की लिस्ट, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का बनाया प्रभारी, वहीं उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े के नाम पर लगी मुहर।


2.📰✍️ आईपीएस प्रेमसुख दरिया बुलंदशहर के नए सीओ सिटी, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले के 4 सीओ के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल; हाल ही में आईपीएस प्रेमसुख दरिया का बुलंदशहर हुआ था ट्रांसफर। एसएसपी ने सीओ सिटी प्रखर पांडेय को सिकंदराबाद और सिकंदराबाद से दीपक तिवारी को शिकारपुर सर्किल की सौंपी कमान, जबकि सीओ शिकारपुर प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से किया गया संबद्ध।


3.📰✍️बुलंदशहर में मुख्य राजस्व लेखाकार और पेशकार समेत सात बाबुओं के तबादले, डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने जारी किए आदेश; जारी आदेश में नरेश कुमार, मुकेश शर्मा, गौरव सिंघल, संजीव कुमार, देवेंद्र सिंह, गौरव सोलंकी और दीपक गोयल के बदले गए कार्यक्षेत्र। इनमें नरेश कुमार को मुख्य राजस्व लेखाकार, संजीव कुमार को नायब नाजिर-लेखा व पेशकार तथा देवेंद्र सिंह को शस्त्र लिपिक की दी गई है जिम्मेदारी।


4.📰✍️ बुलंदशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधे 215 जोड़े, नुमाइश ग्राउंड में आयोजित हुआ समारोह; सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह रहे मुख्य अतिथि, उन्होंने सरकार की इस योजना को कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए बताया सहयोगी, नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का दिया आशीर्वाद। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, चेयरमैन दीप्ति मित्तल, सीडीओ निशा ग्रेवाल समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद।


5.📰✍️ बीकेडीए में उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह सिनसिनवार व सचिव वान्या सिंह की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में आईं 10 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण; इस दौरान छह मानचित्र, एक अवैध निर्माण और तीन संपत्ति संबंधी शिकायतें हुई प्राप्त, जिनमें एक मानचित्र और तीन संपत्ति संबंधी शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण, जबकि छह शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के दिए गए निर्देश।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में गर्मी और धूल-मिट्टी से बढ़ी आंखों की एलर्जी की समस्या,अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी संख्या; वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि धूल-मिट्टी से आंखों में जलन, लालिमा, पानी और खुजली की बढ़ रही है शिकायत, फ्लू मरीजों में सर्दी-जुकाम व छींक के साथ आंखों की भी देखी जा रही है परेशानी, डॉक्टर अखिलेश ने बिना चिकित्सकीय सलाह आंखों में दवा न डालने और समस्या होने पर जांच कराने की दी सलाह।

📰✍️ औरंगाबाद में 500 रुपये उधार न देने पर आरोपी ने व्यापारी मामा-भांजे से की मारपीट, दांतों से नोचे अंगूठे, दरोगा से भी की बदसलूकी; टीचर्स कॉलोनी निवासी मूंगफली व्यापारी साबिर की जहांगीराबाद रोड स्थित दुकान पर रात करीब 8 बजे 500 रुपये मांगने पहुंचा भूरा, मना करने पर साबिर और बचाने आए भांजे गुड्डू से मारपीट कर दोनों के दांतों से नोच दिए अंगूठे। आरोपी को पकड़ने पहुंचे दरोगा से भी बदसलूकी, मामले में पीड़ित ने थाने में दी नामजद तहरीर।

📰✍️ रैनेसां स्कूल की छात्रा आराध्या तेवतिया का यूपी महिला बास्केटबॉल लीग में चयन, रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स टीम से खेलेंगी; कक्षा 10 की आराध्या 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक परदादा-परदादी स्कूल अनूपशहर में होने वाली लीग में करेंगी प्रतिनिधित्व। शारीरिक शिक्षा शिक्षिका शालू सहायक कोच और ऋषभ बत्रा मैच संचालन के लिए आधिकारिक नियुक्त हुए, स्कूल प्रबंधन ने आराध्या को दी बधाई।


📰✍️ बुलंदशहर में व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक, जिला संयोजक सर्वेश गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं पर हर 15 दिन में चाय पर चर्चा का रखा सुझाव; इस दौरान विभिन्न व्यापारिक समस्याओं पर की गई चर्चा, प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एक व्यापारी को प्रताड़ित किए जाने के मामले में सहयोग का दिया गया आश्वासन, बैठक में क्षेत्र में अलग-अलग जगह से व्यापारी हुए शामिल।


📰✍️ मेरठ में अवैध निर्माणों की सूची सुप्रीम कोर्ट में दाखिल न होने पर MDA सचिव अर्पित गुप्ता हटाए गए, उल्देपुर अवैध कॉलोनी मामले में शासन का पक्ष प्रभावी ढंग से न रखने का भी आरोप; शासन ने अर्पित गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया, फिलहाल नए सचिव की तैनाती नहीं हुई है। प्रकरण में उनकी भूमिका को लेकर शासन स्तर पर नाराजगी की बात सामने आई है।
देश विदेश

📰✍️ आजमगढ़ में पत्नी-बेटे समेत चार की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई; आरोपी अरविंद ने घर में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या की, जबकि अन्य बच्चों को कमरे में बंद कर रखा था। पुलिस की चेतावनी और हवा में फायरिंग के बाद भी आरोपी ने फायरिंग जारी रखी, जवाबी कार्रवाई में घायल अरविंद की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई
News Editor: Dharmendra Mittal
