चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारों के बीच बुलंदशहर में गणपति बप्पा को दी गई अंतिम विदाई, छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ विसर्जन; 10 दिन के गणेशोत्सव के बाद आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाएं लेकर गंग नहर के विभिन्न घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु, आरती-पूजन के बाद मोदक, फल-फूल का भोग लगाकर प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन। वलीपुरा नहर घाट पर दो गुटों में मारपीट की छुटपुट घटना भी हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करा दिया शांत।

2.📰✍️ औरंगाबाद के पाली बेगपुर में कबड्डी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, बाद में पथराव से मची अफरा-तफरी, डीआईजी के आदेश के बाद एक्शन में आई पुलिस; 24 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे पुराने विवाद को लेकर दक्ष और आशीष के बीच हो गया झगड़ा, जिसमें दक्ष के हाथ में चाकू लगने से वह हो गया घायल, बचाने पहुंचे परिजनों पर भी किया गया पथराव, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मामले का लिया संज्ञान, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी अरुण को किया गिरफ्तार, बाकी की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही है दबिश।

3.📰✍️ 34 साल साथ रहे बैल की मौत के किसान ने कराई तेरहवीं, अहार के बनवारीपुर में घर पर हवन-पूजन कर पूरे गांव के लिए किया प्रतिभोज; किसान राजीव सिंह ने बताया करीब 34 वर्षों तक परिवार के साथ रहा उनका बेल बसंती, करीब 20 वर्षों तक खेतों में किया काम, जिससे वह परिवार की दिनचर्या का बन गया था अहम हिस्सा, परिवार के विशेष लगाव के चलते उसकी मृत्यु के बाद इंसानों की तरह तेरहवीं की निभाई गई रस्म।


4.📰✍️ सिकन्द्राबाद में हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर सतपाल उर्फ सत्ते उर्फ टोपी पर NSA की कार्रवाई, शासन ने जिलाधिकारी के प्रस्ताव को दी मंजूरी; निजामपुर निवासी सतपाल पर 15 जुलाई को अजब सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल, जेल में बंद सतपाल जमानत का कर रहा था प्रयास, आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी व शस्त्र अधिनियम समेत 10 मुकदमे हैं दर्ज।

5.📰✍️ बुलंदशहर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत; जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर। इस दौरान जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा, दीपक ऋषि, संतोष वाल्मीकि, भवतोष गुर्जर, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, दिवाकर सिंह, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, शशि शर्मा, कल्पना वर्मा और राहुल वाल्मीकि सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ संभल की गुन्नौर विधानसभा से आदर्श जनता पार्टी ने नेत्रपाल सिंह कुशवाहा को बनाया प्रत्याशी; अनूपशहर विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह कुशवाहा को संभल जिलाध्यक्ष बोवी यादव ने सौंपी नई जिम्मेदारी, संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने की जताई अपेक्षा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें दी बधाई।

📰✍️ बुलंदशहर में हाई-फाई डीजे के शोर से आमजन परेशान, आयोजनों में तेज आवाज पर रोक और नियमों के पालन की मांग; बाजारों में व्यापारी, छोटे बच्चे, बीमार और हृदय रोगी तेज ध्वनि से हो रहे हैं प्रभावित। आगामी आयोजनों व मेलों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत ध्वनि की तीव्रता और समय-सीमा का प्रभावी पालन कराने की मांग की।

📰✍️ ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर छात्राओं ने किया सामूहिक गान; डॉ. अंशु बंसल, संस्थापक संतोष कंसल, अध्यक्ष श्वेता कंसल, प्रबन्धिका शशि शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवानी मित्तल व प्रधानाचार्या डॉ. कविता रस्तोगी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का किया शुभारंभ। इस दौरान छात्राओं, आचार्याओं व अतिथियों ने किया सामूहिक गायन, नमामि भारतम् कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता-अखंडता का दिया गया संदेश।


📰✍️ विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर गूंजा राष्ट्रस्वर, 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सामूहिक गायन; सुबह 11 बजे डीएम रोड स्थित विद्यालय में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों व नागरिकों ने वन्दे मातरम् के सभी 6 छंदों का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में व्यवस्थापक संदीप त्यागी, अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा सहित शिक्षक, विद्यार्थी व नगर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद।


📰✍️ औरंगाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन, 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन; कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बालकराम शर्मा समेत राजीव कौशल, ओमप्रकाश गौतम, बॉबी शर्मा, नितिन सिंघल, दीपक अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल और ऋषिपाल भड़ाना मौजूद रहे।


📰✍️ रैनेसा स्कूल में पॉक्सो जागरूकता कार्यशाला, विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच और व्यक्तिगत सुरक्षा की दी जानकारी; अध्यापिका आशा गिरी ने सतर्क रहने व गलत व्यवहार का विरोध करने, प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने अनुचित घटना की जानकारी अभिभावक या विश्वसनीय व्यक्ति को देने की अपील की। कार्यक्रम में भाषण, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं, मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा सहित मैनेजमेंट के लोग रहे मौजूद।


📰✍️ दादरी में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम, श्रेष्ठ शिक्षक ओमपाल-विकास त्यागी और छात्र पार्थ गर्ग-लवी नागर सम्मानित; शैफाली पब्लिक स्कूल जीटी रोड में भारत विकास परिषद शाखा दादरी ने कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह को श्रेष्ठ विद्यालय दिया सम्मान। शाखा अध्यक्ष एनके शर्मा, सचिव रविन्द्र गोयल समेत पदाधिकारी मौजूद रहे और विद्यार्थियों को माता-पिता व गुरुजनों के सम्मान तथा नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ।
News Editor: Dharmendra Mittal
