चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर में 1 अक्टूबर से बिना वैध पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 196 पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने के निर्देश; कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने पंप संचालकों व ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को मोबाइल एप इंस्टॉल कराने, कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने और सूचना संबंधी फ्लैक्स लगाने के दिए निर्देश। साथ ही विभागीय जांच टीमों को लगातार निरीक्षण कर नियमों का पालन नहीं करने वाले पंप संचालकों पर कठोर कार्रवाई करने के भी दिए गए निर्देश।


2.📰✍️किसान से रिश्वत लेते सदर तहसील में तैनात लेखपाल का वीडियो वायरल, डीएम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लेखपाल रमेश को किया निलंबित; राजस्व संबंधी काम के बदले किसान से बार-बार रुपये मांगने का लेखपाल पर है आरोप, परेशान किसान ने रिश्वत लेते हुए बना लिया वीडियो, जो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल। एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लेखपाल को कर दिया गया है निलंबित, मामले में की जाएगी विभागीय कार्रवाई।

3.📰✍️ किसान नेता मंटू चौधरी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ घेरा कलेक्ट्रेट, प्रदर्शन से शहर में लगा भीषण जाम; जिला प्रशासन व चीनी मिलों के रवैये पर जताई नाराजगी, किसानों ने कहा चीनी मिलों पर गन्ने का बकाया है भुगतान, बुआई के समय खाद की किल्लत से होती है परेशानी। देर शाम अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, मांगों का ठोस समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी।


4.📰✍️ खुर्जा में एनएच-34 पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में अखिल विश्व गायत्री परिवार के पांच वरिष्ठ सदस्यों समेत छह घायल, शिक्षक गरिमा सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे; सोमवार सुबह करीब 8 बजे अलीगढ़ से बुलंदशहर आ रहे जगदीश सिंह कुशवाहा (82), विजय पाल सिंह बघेल (73), सुखवासी लाल वानप्रस्थी (76), राजकुमार भृगु (62) और रामपाल सिंह (66) की कार को कैलाश कट के पास अर्टिका कार ने मार दी टक्कर, हादसे में सभी घायल, पुलिस ने सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में कराया भर्ती, आर्टिका कार चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात आई है सामने।


5.📰✍️ बुलंदशहर में IIA की नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, अनिल अग्रवाल अध्यक्ष, वरुण अग्रवाल सचिव और रोहित सिंघल बने कोषाध्यक्ष; अलका मोटल में आयोजित हुए स्थापना समारोह में सांसद डॉ. भोला सिंह रहे मुख्य अतिथि, IIA राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल रहे विशिष्ट अतिथि। नई टीम ने उद्योगों की समस्याएं प्रमुखता से उठाने, संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने व अधिक उद्योगपतियों को जोड़ने का किया संकल्प। इस दौरान प्रदीप, राहुल, अमन, अनिल गर्ग, गोपाल बंसल, शरद, रजत, अंकुर सहित अन्य सदस्य रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ रैनेसा स्कूल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय बाल संसद में चयन, दोनों छात्राएं 7 अक्टूबर को दिल्ली विधानसभा में आयोजित अंतिम बहस में करेंगी प्रतिभाग; कक्षा 11 की छात्रा कृति पाठक और कक्षा 10 की छात्रा भुवि सिंह का बाल संसद में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है चयन, उपलब्धि पर मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को दीं शुभकामनाएं।


📰✍️ बुलंदशहर में नित्या वुमेंस क्लब ने भक्ति और उल्लास से मनाई राधा अष्टमी, राधा-कृष्ण थीम पर नृत्य व लघु नाट्य की प्रस्तुति; अलका मोटल में आयोजित कार्यक्रम में तंबोला समेत मनोरंजक खेलों का हुआ आयोजन। इस दौरान खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह सहित क्लब अध्यक्ष पारुल बंसल, सचिव डोली अग्रवाल, सविता कंसल, पूनम मांगलिक, नीलम गर्ग, शिखा, मंजू, लाज, अंजू, गीता, रश्मि, रजनी और शालू सहित अन्य सदस्याएं रहीं मौजूद।


📰✍️ रोटरी क्लब क्वीन्स ने राधा अष्टमी पर किया भव्य कीर्तन, राधा रानी के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल; सीमा चड्ढा के निवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, इस दौरान क्लब अध्यक्ष अरुणा गर्ग सहित मनप्रीत टुटेजा व चारू गर्ग, डॉ. वसुंधरा, प्रीति मिनोचा, वंदना शर्मा, शैली त्यागी, मधु वाधवा, रिचा सस्देवा, उमा जैन, कनक गोयल, बेबी, रानी सहित अन्य सदस्यों ने भजनों का लिया आनंद।


📰✍️ सिकन्द्राबाद में गुलावठी फ्लाइओवर के पास बाइक और कार की टक्कर, बाइक सवार महिला और 5 माह की मासूम बेटी की मौत, युवक की हालत नाजुक; पत्नी सादिका और बेटी जैनब के साथ बाइक पर अपने भाई के घर दौला जा रहा था राशिद, तभी कार ने बाइक में मार दी टक्कर, हादसे में सादिका और 5 माह की मासूम जैनब की मौत, राशिद और कार सवार भी घायल, जिनका चल रहा इलाज।

📰✍️ सिकन्द्राबाद में 382.50 लाख की लागत से बन रही आधुनिक आईटीआई कार्यशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 81 प्रतिशत काम पूरा; 30 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था काम, 30 अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाना है प्रस्तावित। डीएम ने शेष फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूरा कराने और निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश।

📰✍️ छतारी में शराब पीते समय गाली-गलौच पर हुई थी अशोक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; ग्राम लालगढ़ी में 19 सितंबर को मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार की तहरीर पर दर्ज हत्या के मुकदमे की जांच में ब्रजेश का नाम सामने आया, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अशोक के साथ पी रहा था शराब, इसी दौरान गाली-गलौच होने पर उसने अशोक की गमछे से गला दबाकर कर दी हत्या।

📰✍️ छतारी में नेशनल हाईवे-509 पर काली नदी पुल के पास डीजे से भरी पिकअप पलटी, गणेश प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे तीन घायल;अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के गांव करेलिया के ग्रामीण अनूपशहर गंगा घाट से गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई डीजे वाली पिकअप, जिसमें बच्चा प्रिंस, रवि और मुनेश घायल हो गए।


📰✍️ तहसील सदर परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस के एफएलसी कार्य का डीएम कुमार हर्ष ने किया निरीक्षण, मॉक पोल की परखी व्यवस्थाएं; डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया शत-प्रतिशत निष्पक्ष व पारदर्शी कराने के दिए निर्देश, इस दौरान एडीएम अभिषेक कुमार सिंह व भरत राम यादव, ईसीआईएल इंजीनियर व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।


📰✍️ दादरी में भारत को जानो प्रतियोगिता में सिद्धि विनायक और दादरी पब्लिक स्कूल अव्वल, 32 विद्यालयों ने लिया भाग; भारत विकास परिषद की प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में एलईडी स्क्रीन के जरिए मौखिक प्रश्न मंच हुआ आयोजित, मुख्य अतिथि रुस्तम सिंह बघेल व डालचंद शर्मा ने विजेता टीमों को दी बधाई, प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में दादरी शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगी प्रथम स्थान वाली दोनों टीमें।

देश विदेश

📰✍️ लखीमपुर के स्कूल में महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत; सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में छुट्टी से पहले अवैध असलहा लेकर पहुंचा सऊद, शिक्षिका निशात फातिमा को दूसरी मंजिल पर ले गया, कहासुनी के बाद उसने शिक्षिका को मार दीं दो गोलियां, फिर अपनी कनपटी पर चला ली गोली, घटना में दोनों की मौत हो गई।
News Editor: Dharmendra Mittal
