चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ देर रात यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 आईएएस अफसरों के तबादले, 14 जिलों के बदले डीएम, पूर्व में बुलंदशहर में रहे दो एसडीएम को मिली जिलों की कमान; बुलंदशहर में एसडीएम रहे उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर और सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का बनाया गया है जिलाधिकारी। तबादला सूची में पांच डीएम को दूसरे जिलों की सौंपी गई है जिम्मेदारी, वहीं 9 जिलों में नए अधिकारी किए गए हैं तैनात, सूत्रों के मुताबिक कुछ जिलों के डीएम के कामकाज को लेकर शासन स्तर पर नहीं था संतोष, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है यह फेरबदल।

2.📰✍️ उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी के हर जिले में एक सीट पर प्रत्याशी उतारेगी शिवसेना, आज बुलंदशहर में आयोजित हुई शिवसेना की पश्चिमी यूपी कार्यकारिणी की बैठक में हुआ ऐलान; इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा पश्चिमी यूपी के 26 जिलों में एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारेगी शिवसेना, जिला प्रमुखों से संगठन मजबूत करने का किया आह्वान। कार्यक्रम में बुलंदशहर जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।


3.📰✍️ आहार क्षेत्र में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या, नगला नलु गांव के जंगल में सरकारी नाली में पड़ा मिला शव; पूर्व प्रधान सुरेश के पुत्र उमेश को देर शाम मिट्टी भराव के काम के सिलसिले में अपने साथ ले गए थे गांव के दो युवक, देर रात तक वापस न लौटने पर तलाश में जुटे परिजन, ढूंढने पर खेत की ओर जा रही सड़क पर उसकी चप्पल मिली और करीब एक किलोमीटर दूर सरकारी नाली में पड़ा मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच।

4.📰✍️ डिबाई क्षेत्र का शीशपाल हत्याकांड, पांच दोषियों को उम्रकैद, साथ ही प्रत्येक पर 1.15 लाख रुपये अर्थदंड; साल 2024 में आरोपियों रामेश्वर, शैलेन्द्र, पुष्पेन्द्र, विवेक और राजू उर्फ राजवीर ने शीशपाल की फंदा डालकर चाकू से की थी हत्या, ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी पर आज एडीजे अनूपशहर राजेश कुमार तृतीय ने दोषी पाए जाने पर पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा।

5.📰✍️ औरंगाबाद में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, एक युवक का फोड़ा सिर; क्षेत्र में पवसरा मार्ग स्थित कैंटीन के पास मोहल्ला नई बस्ती निवासी देवी शरण और ओमवीर में कहासुनी के बाद हुई गाली-गलौज, आरोप है कि ओमवीर पक्ष के चार युवक मौके पर पहुंचे और देवी शरण को सड़क पर गिराकर पीटा, इसके बाद दोनों पक्षों में हुआ पथराव। घटना में देवी शरण का फट गया सिर, उसे बचाने पहुंचे पिता कमल सिंह की भी की गई पिटाई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शिकारपुर में छात्राओं ने रंगोली से दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम; इस दौरान छात्राओं ने ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘सेवा ही संकल्प’, ‘स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ और ‘प्लास्टिक हटाओ-धरती बचाओ’ आदि संदेशों पर बनाई रंगोली व ड्राइंग, इस दौरान पौधारोपण भी किया गया, नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी एवं ईओ नीतू सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम।


📰✍️ लम्पी रोग रोकथाम को लेकर बुलंदशहर के 50 गांवों में आयोजित हुए पशु स्वास्थ्य शिविर, 1923 पशुओं का हुआ टीकाकरण, 424 का हुआ उपचार; 13 मोबाइल वेटरनरी यूनिट रोजाना दो गांवों में उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान व बधियाकरण की दे रही हैं सेवाएं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने पशुपालकों से की गोवंश का टीकाकरण और पशुशेड में साफ-सफाई रखने की अपील।

📰✍️ बुलंदशहर के वरदान कश्यप बने दिल्ली विश्वविद्यालय के केशव महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष, 70 वोटों के अंतर से दर्ज की जीत; छात्रसंघ चुनाव में वरदान को 395 और प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को मिले 325 वोट, विवेकानंद इंटर कॉलेज बुलंदशहर से पढ़े वरदान वर्तमान में कंप्यूटर साइंस की कर रहे हैं पढ़ाई, उनकी जीत पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के युवा राष्ट्रीय महासचिव पं. दीपक मांकडी, मां ज्योति कश्यप और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव अग्रवाल ने बधाई दी।


📰✍️ दादरी में नेत्र परीक्षण शिविर में 713 विद्यार्थियों की जांच, 162 बच्चों की आंखों में मिली कमी; भारत विकास परिषद ने रेलवे रोड स्थित होली चाइल्ड एकेडमी व सरस्वती शिशु मंदिर में वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद की टीम से बच्चों की आंखों की जांच कराई। शिविर में शाखा अध्यक्ष एनके शर्मा, प्रधानाचार्या एकता माहेश्वरी, रविन्द्र गोयल, संजीव सक्सेना, डॉ. रोहित शर्मा, दीप्ति गुप्ता, एसके सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता आदि रहे मौजूद।

News Editor: Dharmendra Mittal
