20 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1. 📰✍️ वूमेनका शोरूम पर लगी चार दिन की ग्रैंड वेडिंग एग्जीबिशन का आज हुआ समापन, इस दौरान 10000+ आइटम्स पर मिली बंपर छूट, ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी; 17 सितंबर को जिला पंचायत प्रशासक डॉ अतुल तेवतिया ने किया था शुभारंभ, दूसरे दिन पहुंचे सदर विधायक प्रदीप चौधरी, तीसरे दिन पहुंचे सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज, आज चौथे दिन पहुंची खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, शोरूम मालिक अशोक मित्तल ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का जताया आभार।

2.📰✍️ खुर्जा में फैक्ट्री से निकल रहे काले धुएं पर प्रशासन की कार्रवाई, जीटी रोड खुर्जा स्थित फैक्ट्री के हॉट मिक्स प्लांट का गियर बॉक्स मोटर सील; एडीएम वित्त अभिषेक सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार और यूपीपीसीबी की संयुक्त टीम ने ग्राम धमरावली में मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का किया निरीक्षण, हॉट मिक्स प्लांट की चिमनी से निकल रहा था काला धुआं, नहीं मिले प्रदूषण नियंत्रण उपकरण। जिसके बाद‌ एसडीएम सदर अंगद यादव के निर्देशन में टीम ने गियर बॉक्स मोटर सील कर प्लांट कराया बंद।

3. 📰✍️ काली नदी का दूषित पानी किसानों की फसलों पर भारी, केमिकलयुक्त पानी से सूख रहीं फसलें, खेत हो रहे खराब; गुलावठी से अगौता, बुलंदशहर, शिकारपुर, पहासू और दानपुर तक नदी किनारे के किसानों के खेतों में पहुंच रहा है निकायों व ग्राम पंचायतों के गंदे नालों तथा फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी, जिससे कृषि भूमि और खड़ी फसलों को हो रहा है भारी नुकसान, नदी में गिर रहे गंदे और केमिकल युक्त पानी पर रोक लगाने की किसान कर रहे मांग।

4.📰✍️ खुर्जा में तेज रफ्तार कार का कहर, कैलाश अस्पताल कट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल; आज सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा, हापुड़ निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी अपने 19 वर्षीय बेटे करन के साथ अलीगढ़ से बाइक पर लौट रही थीं वापस, हादसे में शारदा देवी की मौके पर ही हो गई मौत, बेटा करन गंभीर घायल हो गया, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस।

5.📰✍️ पुरानी वीडियो प्रसारित कर छवि धूमिल करने के आरोप में व्यापारी पिता-पुत्र पर मुकदमा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल की तहरीर पर सिटी कोतवाली में केस दर्ज; पंकज अग्रवाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि करीब छह माह पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उनकी छवि की जा रही है धूमिल। आरोप है कि 16 सितंबर को अंसारी रोड स्थित शोरूम के बाहर वीडियो प्रसारित करने की बात कहते हुए गाली-गलौज कर न्यायालय में चल रहे मामले को वापस लेने का बनाया गया दबाव, मना करने पर जान से मारने की दी गई धमकी।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सांप के काटने के बाद युवक ने नहीं खोया हौसला, सांप को डिब्बे में लेकर पहुंच गया अस्पताल; चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी निवासी विपिन को पोल्ट्री फार्म पर काम करने के दौरान सांप ने लिया काट, जिसके बाद उसने सांप को पकड़कर डिब्बे में सुरक्षित पैक किया और उसे हाथ में लेकर खुद पहुंच गया कल्याण सिंह मेडिकल अस्पताल, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार कर बचाई जान।

📰✍️ बुलंदशहर में वीर विजय सिंह पथिक के नाम पर पार्क और बोर्ड बनाने की मांग, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा नेताओं ने उठाया मुद्दा; जनपद दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री के सामने भाजपा नेता भवतोष गूजर, मोहित मावी और जिला पंचायत प्रशासक डॉ. अंतुल तेवतिया ने जनपद में जन्मे क्रांतिकारी वीर विजय सिंह पथिक के नाम पर पार्क विकसित कराने और बोर्ड लगवाने की रखी मांग। नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में पथिक के योगदान और बुलंदशहर से उनके जुड़ाव का दिया हवाला, डिप्टी सीएम ने पार्क बनवाने का दिया आश्वासन।

📰✍️ नेशनल हाईवे-509 पर रामनगर स्थित खल के गोदाम के पास ट्रक से बचने में रोडवेज बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत; गोदाम पर माल उतारते समय सड़क की ओर था ट्रक का कुछ हिस्सा, इसी से बचने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने गोदाम संचालक की कथित लापरवाही को बताया जिम्मेदार, मुकदमा दर्ज।

📰✍️ दी रॉयल टाइगर्स क्लब ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अरना और आरवी ने किया पौधरोपण, मोतीबाग स्थित मंफोर्ड क्लब में हुआ आयोजन; इस दौरान चौधरी पवन कुमार सिंह, मनीष मित्तल, वरुण अग्रवाल, सूर्यकांत यादव, जॉनी पासी, तुषार गोविल, सचिन वर्मा, अंशुल गर्ग, शिवम सिंघल, गौरव जिंदल, अगम कंसल, सुशांत अग्रवाल रहे मौजूद।

📰✍️ खानपुर में शिव कांवड़ भंडारा परिसर में तीन शेड का निर्माण कार्य हुआ पूरा, कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों की सुविधा के लिए हुआ निर्माण; शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए तीन शेड के उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और शिवभक्तों को किया गया है आमंत्रित, शेड बनने से भंडारे के दौरान धूप व मौसम से बचाव के साथ श्रद्धालुओं के बैठने और भोजन व्यवस्था में मिलेगी सुविधा।

📰✍️ औरंगाबाद में राधाष्टमी पर मंदिरों में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन, जमकर थिरके श्रद्धालु; श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, गायत्री सत्संग मंदिर सहित क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिरों में श्रद्धाभाव से मनाया गया राधाष्टमी महोत्सव, शनिदेव मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरित हुआ, मां चामुंडा मंदिर में मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भजन संध्या हुई आयोजित। कार्यक्रम में पुनित सिंघल, नीरज अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अशोक गिरी सहित श्रद्धालु रहे मौजूद।


देश विदेश

📰✍️ वाराणसी में मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, फायरिंग में एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, दोनों सुरक्षित; यूपी एटीएस की वाराणसी टीम ने तड़के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया, जिसपर झारखंड सरकार ने 25 लाख और यूपी एटीएस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: