चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ निर्धारित समय से पौने तीन घंटे विलंब से सड़क मार्ग से दोपहर 2 बजे के बाद बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना; इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक मीनाक्षी सिंह, लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।




2.📰✍️ 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा 2027 में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी भाजपा, 300 से अधिक सीटों पर जीत का किया दावा; कहा एक बार फिर बुलंदशहर की सभी विधानसभा सीटों पर जीत के लिए तैयार है भाजपा। सपा पर गुंडागर्दी व अराजकता बढ़ाने के लगाए आरोप, भाजपा गठबंधन को मजबूत बताते हुए सीट बंटवारे पर खींचतान से किया इनकार, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बताया चुस्त-दुरुस्त।

3.📰✍️ बुलंदशहर में जनसुनवाई व शिकायतों का हो समयबद्ध निस्तारण, नियमित क्षेत्र भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करें अधिकारी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश; निरीक्षण भवन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, कृषि, सिंचाई, रोजगार व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानी प्रगति, विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण करने के दिए निर्देश। इस दौरान डीएम, एसएसपी, सीडीओ, एडीएम प्रशासन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद।


4.📰✍️ जहांगीरपुर थाने में तैनात दारोगा कुंवरपाल सिंह की हृदय गति रुकने से मौत, 1986 बैच के थे पुलिसकर्मी; मूल रूप से मुरादाबाद जिले के रहने वाले थे 59 वर्षीय कुंवरपाल सिंह, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ले जाया गया खुर्जा के कैलाश अस्पताल, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उन्होंने तोड़ दिया दम, मृतक के परिजनों को दी गई सूचना, घटना के बाद बुलंदशहर पुलिस विभाग में शोक की लहर।


5.📰✍️ गुलावठी में सैदपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान मिली नशीली दवाएं, करीब 18 हजार रुपये की दवाएं बरामद कर सीज की गई दुकान; औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद के नेतृत्व में जांच के दौरान ट्रामाडोल कैप्सूल समेत नशे में प्रयोग होने वाली मिलीं दवाएं, जांच के लिए भेजे जा रहे हैं दवाओं के नमूने। दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका संचालक, पांच दिन में बिल प्रस्तुत करने का दिया गया है नोटिस, बिल न दिखाने पर निरस्त होगा लाइसेंस।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 98 जिला प्रभारी किए घोषित; बुलंदशहर के डाक्टर चन्द्र मोहन सिंह बने संभल के जिला प्रभारी, सुरेश राणा को बनाया बुलंदशहर जनपद का जिला प्रभारी।


📰✍️ यूपी में पीसीएस अफसर के तबादले; अनूपशहर चीनी मिल के जीएम हिमांशु गुप्ता को मिली नई पोस्टिंग, बरेली विकास प्राधिकरण के बने सचिव।


📰✍️अनूपशहर में एलडीएवी इंटर कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर झुग्गी पर पलटा सड़क निर्माण के लिए बदरपुर लेकर जा रहा डंपर, बच्चे मनीष की मौत; हादसे में झुग्गी में मौजूद अर्जुन के बेटे मनीष की मौत हो गई और सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने पहुंचकर किया रेस्क्यू ऑपरेशन, एसडीएम अरुण वर्मा व सीओ भी मौके पर पहुंचे।

📰✍️ शहर के लल्लाबाबू चौराहे पर अमित को कार से रौंदने के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने बच्चे को ले जाने के विरोध में टक्कर मारने का दावा; दो दिन पहले क्षेत्र में हुई घटना का सीसीटीवी सामने आया है, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को लापरवाही और धमकी तक सीमित रखा तथा FIR में गंभीर आरोप शामिल नहीं किए।

📰✍️ औरंगाबाद में बुआ के घर आई 15 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी नितिन गिरफ्तार; देर रात गांव निवासी नितिन घर में सो रही किशोरी के पास पहुंचा, मुंह दबाकर कमरे में ले गया और किया दुष्कर्म, शोर सुनकर परिजन जागे तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया आरोपी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नितिन को लखावटी मोड़ से किया गिरफ्तार।

📰✍️ “शिकारपुर मांगे सरकारी डिग्री कॉलेज और खेल का मैदान”…याकूबपुर में सरकारी डिग्री कॉलेज और खेल मैदान की मांग, छात्रों-युवाओं व ग्रामीणों ने उठाई आवाज; छात्र नेता सचिन वशिष्ठ खैरपुर के नेतृत्व में हुई बैठक, जिसमें क्षेत्र में उच्च शिक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार की उठाई गई मांग। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष शिवम चौधरी ने समर्थन और ग्रामीणों के सहयोग का दिया आश्वासन, बंटी चौधरी ने मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने का यह आश्वासन। बैठक में विष्णु चौधरी, मनीष चौधरी, आर्यन ठाकुर, आर्णव चौधरी, शिवम रावत, निशांत ठाकुर, निखिल चौधरी, विवेक चौधरी, मिंकू चौधरी, कपिल शर्मा, अभिषेक चौधरी, प्रिंस व आकाश चौधरी सहित ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर में UPI पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR शुल्क हटाने की मांग, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन; जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा UPI छोटे-बड़े व्यापारियों और आम जनता के लिए डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम है तथा अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों व ग्राहकों पर बढ़ेगा आर्थिक भार। इस दौरान आनंद गुप्ता, गुफरान गाजी, उमेश मित्तल, विक्की चौधरी, चौधरी सुंदर सिंह, विक्की खेतान, साजिद गाजी, मोहम्मद अनस, सतवीर चौधरी, अफजाल अंसारी और डॉ. जीशान मौजूद रहे।

📰✍️ नरौरा में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने धनेश को लंगड़ा कर पकड़ा; चेकिंग के दौरान बाइक सवार धनेश निवासी नरसैना ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद की, घायल को सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया गया; धनेश पर विभिन्न थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं और वह नरौरा थाने के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था।


📰✍️ अहमदगढ़ में अवैध पिस्टल के साथ युवक की रील वायरल, ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा वीडियो; युवक हाथ में पिस्टल लेकर गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस युवक की तलाश में जुटी।

📰✍️ उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई अधिकारियों को कमिश्नरेट में मिली नई जिम्मेदारी; बुलंदशहर में तैनात रहे 2022 बैच के आईपीएस रिजुल की गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर की गई तैनाती।
News Editor: Dharmendra Mittal
