चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर सहित एनसीआर क्षेत्र में 1 अक्टूबर से बिना वैध PUC वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 30 सितंबर तक पंपों पर लगेंगे कैमरे; एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लिया गया है निर्णय, डीएम ने पेट्रोल पंप मालिकों को पंपों पर ANPR कैमरे लगाने के दिए हैं निर्देश, पंप कर्मचारियों को ‘वाहन PUC स्थिति’ मोबाइल ऐप से वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर PUC की जांचनी होगी वैधता, पॉल्यूशन वैध मिलने पर ही मिलेगा तेल।



2.📰✍️ अब कल शनिवार को बुलंदशहर आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, आज का दौरा हुआ रद्द; निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे पुलिस लाइन, इसके बाद जायेंगे दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के आवास। दोपहर 12 बजे निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद तथा विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक।

3.📰✍️ बुलंदशहर में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, उद्योगपति लख्मीचंद पाराशर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान की मौजूदगी में प्रदेश मुख्यालय पर ग्रहण की सदस्यता; प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व सांसद राकेश राठौर ने लख्मीचंद पाराशर व उनके समर्थकों का कांग्रेस में किया स्वागत, पाराशर ने कहा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विचारों तथा सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का लिया है निर्णय, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद।


4. 📰✍️ शहर के कालाआम स्थित गांधी पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू हुई चित्र प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की दिखाई गई झलकियां; विधायक लक्ष्मीराज सिंह एवं देवेन्द्र सिंह लोधी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, विधायकों ने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण। इस दौरान एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, सूचना अधिकारी चांद मियां सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


5.📰✍️ बुलंदशहर के पांच खिलाड़ियों ने मेरठ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक, क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता-2026 में किया शानदार प्रदर्शन; 70वीं क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिट्टू (28-30 किग्रा), राहुल (36-38 किग्रा), यशराज सिंह (81-91 किग्रा), तनु कपासिया (48-50 किग्रा) और प्रियांशी शर्मा (54-57 किग्रा) ने प्रथम स्थान किया हासिल। अंशकालिक बॉक्सिंग प्रशिक्षक सचिन शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी ने मेडल व किट देकर किया सम्मानित।

बुलंदशहर की अन्य मुख्य खबरें

📰✍️नवरात्र मेलों और अखाड़ों की धार्मिक झांकियों की मर्यादा बनाए रखने की अपील, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने अखाड़ा अध्यक्षों को सौंपे पत्र; कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न अखाड़ा अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों से की मुलाकात, देवी-देवताओं के स्वरूप को फिल्मी अथवा लोकगीतों पर नृत्य के रूप में प्रस्तुत न करने और धार्मिक भावनाओं व परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने का किया आग्रह।


📰✍️ गुलावठी में नहर में डूब रहे व्यक्ति की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी सम्मानित; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य आरक्षी रेग सिंह, आरक्षी नरेन्द्र और चालक होमगार्ड नितिन कुमार को 5-5 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। तीनों ने 15 सितंबर को सनोटा नहर में छह मिनट में मौके पर पहुंचकर डूब रहे व्यक्ति की बचाई थी जान।


📰✍️ नए आपराधिक कानून और फॉरेंसिक जांच पर शहर के डीपीएस स्कूल में आयोजित हुई कार्यशाला, पुलिसकर्मियों को सबूत जुटाने और सुरक्षित रखने की दी गई जानकारी; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया शुभारंभ, इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश के प्रो. डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. इंद्रजीत यादव और डॉ. पूजा रस्तोगी ने नए कानूनों, घटनास्थल की जांच, वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाने और उन्हें सुरक्षित रखने की दी जानकारी। एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी हुए शामिल।


📰✍️ जिला जज संजय सिंह, डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किशोर सम्प्रेक्षण गृह व जिला जेल का किया निरीक्षण; बाल बंदियों व बंदियों को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी, चारदीवारी निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण, जिला कारागार में बंदियों से भी की बात। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अस्मा सुल्ताना, एडिशनल सिविल जज अर्चना सिंह और जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी रहे मौजूद।


📰✍️दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना; इस दौरान विधायक मीनाक्षी सिंह और लक्ष्मीराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भवतोष गुर्जर, दीपक ऋषि, डॉ. अंतुल तेवतिया, दीपक दुल्हेरा, संतोष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


📰✍️ खुर्जा में बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आए 60 वर्षीय देवेंद्र सिंह की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; मुरारी नगर स्थित विष्णु नगर कॉलोनी में अपने घर पर बिजली का काम करते समय देवेंद्र सिंह अचानक करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़े, परिजन उन्हें ले गए अस्पताल जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित।
News Editor: Dharmendra Mittal
