12 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ औरंगाबाद के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन एवं वर्तमान में शासन से नामित सभासद राजकुमार लोधी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप, एसएसपी ने दो पुलिसकर्मी किए निलंबित; कार्यवाही को लेकर सांसद, दो विधायकों, जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने जताई थी कड़ी आपत्ति, इसके बाद मामले में पुलिसकर्मी विवेक शर्मा व जॉनी पाल को निलंबित कर थाना प्रभारी से मांगा गया है स्पष्टीकरण। राजकुमार लोधी का एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से चल रहा है राजनीतिक मतभेद, दोनों भाजपा से जुड़े हैं, आरोप है कि संबंधित जनप्रतिनिधि के प्रभाव में पुलिस ने लोधी के खिलाफ की गुंडा एक्ट की कार्रवाई।

🏷️🛍️बुलंदशहर वालों खरीदारी के लिए हो जाओ तैयार, 17 सितंबर से शुरू होगा WOMENKA का सीजन-3 ग्रैंड वेडिंग एग्जिबिशन, फैशन से लेकर वेडिंग तक मिलेंगे 10,000+ खास आइटम, चार दिन तक मिलेगी विशेष छूट।

2.✍️ 📰✍️ शहर के लल्ला बाबू रोड पर रॉन्ग साइड कार को बचाने में डिवाइडर से टकराई जिला जज की गाड़ी, गाड़ी में मौजूद चालक समेत तीन युवक सुरक्षित; सुबह तेज रफ्तार रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक ने खो दिया नियंत्रण और डिवाइड से टकरा गई गाड़ी, जिससे  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया गाड़ी का अगला हिस्सा, हादसे के समय गाड़ी में मौजूद नहीं थे जिला जज।

3.📰✍️शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के निधन पर शिकारपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, परिजनों से मिलकर जताया शोक; आज दोपहर बाद दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के शिकारपुर स्थित आवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके निधन को भाजपा के लिए बताया अपूरणीय क्षति। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद।

4.📰✍️खुर्जा के मुंडाखेड़ा में नहर पटरी पर लहूलुहान मिला ई-रिक्शा चालक, गले और हाथ पर मिले धारदार हथियार के निशान; संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिला ई-रिक्शा चालक कासिम, प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में खुद पर धारदार हथियार से वार करने की बात आई है सामने। सीओ के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल, घायल का अस्पताल में चल रहा है उपचार, सभी पहलुओं से जांच कर रही है पुलिस।

5.📰📰✍️ औरंगाबाद के जहांगीराबाद मार्ग पर स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से खाई में पलटा ई-रिक्शा, दंपती गंभीर घायल; खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना निवासी चेतन अपनी पत्नी बबिता के साथ औरंगाबाद से लौट रहे थे गांव, रास्ते में रतनपुर ईंट भट्टे के निकट तेज रफ्तार कार ने अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा को मार दी टक्कर। पुलिस ने घायल दंपती को सीएचसी लखावटी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल कर दिया रेफर, कार समेत चालक को हिरासत में लिया गया।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में चीनी के गिरे दाम, लेकिन खुदरा बाजार में ग्राहकों को नहीं राहत; करीब डेढ़ माह पहले 44-45 से बढ़कर 70 रुपये किलो पहुंची चीनी अब दुकानों पर बिक रही है 56 से 58 रुपये किलो, सरकार के हस्तक्षेप के बाद घटे हैं थोक के दाम, कारोबारियों का अतिरिक्त स्टॉक निकलने और नई खरीद कमजोर होने से और गिरावट की है उम्मीद, लेकिन पुराने महंगे स्टॉक के चलते ऊंचे दाम पर बिक्री कर रहे हैं खुदरा दुकानदार।

📰✍️ बुलंदशहर में सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक; 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर हुई बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर हुआ मंथन। जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा के संचालन में हुई बैठक में संतोष वाल्मीकि, भवतोष गुर्जर, कुलदीप चौधरी, दिवाकर सिंह, गौरव मित्तल, मोहित मावी, अभिनव वर्मा व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

📰✍️ दनकौर के द्रोण मेले में ‘वीर अभिमन्यु’ नाटक ने बांधा समां, चक्रव्यूह प्रसंग ने दर्शकों को किया भाव-विभोर; 103वें वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव द्रोण मेले में श्री द्रोण नाट्य मंडल के स्थानीय कलाकारों ने अभिमन्यु के साहस, शौर्य और पराक्रम का भावपूर्ण मंचन किया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में हिन्दी सप्ताह के तहत व्याख्यान माला का हुआ आयोजन, प्रो. विकास शर्मा बोले- हिन्दी स्वाभिमान की भाषा, बोलने-लिखने से परहेज न करें; कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. विकास शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी साहित्यकारों और पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि ए.के.पी. कॉलेज खुर्जा की प्राचार्या प्रो. डिम्पल विज ने हिन्दी की समृद्ध परंपरा व भारतीय संस्कृति में योगदान पर प्रकाश डाला, विशिष्ट अतिथि प्रो. अंजू दुबे ने विचार रखे, प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया और संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष कु. राधा ने किया।

📰✍️ दादरी में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम, श्रेष्ठ अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों को किया सम्मानित; भारत विकास परिषद शाखा दादरी ने होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में अध्यापिकाओं निशा शर्मा व रजनी तथा विद्यार्थियों यशिका बत्रा कक्षा-7 व हर्षिका सेंगर कक्षा-6 को चंदन तिलक, पुष्पमाला, अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शाखा अध्यक्ष एन.के. शर्मा ने संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया, संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष कु. राधा ने किया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: