13 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया! कल 14 सितंबर को विराजेंगे गणपति बप्पा, ब्रह्म योग-चित्रा नक्षत्र के शुभ संयोग में शुरू होगा 11 दिवसीय गणेश महोत्सव; शहर से गांवों तक सजाए जा रहे हैं पूजा पंडाल, गणपति प्रतिमा स्थापित कर दूर्वा, रोली, जनेऊ, मोदक, पान-सुपारी सहित पूजन सामग्री अर्पित करेंगे श्रद्धालु, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ होगा महोत्सव का समापन।

🏷️Just four days left! बुलंदशहर वालों, खरीदारी के लिए हो जाओ तैयार! 17 सितंबर से WOMENKA का ग्रैंड वेडिंग एग्जिबिशन, फैशन से लेकर वेडिंग तक मिलेंगे 10,000+ आइटम, 50% तक की मिलेगी छूट! 🔥🔥

2. 📰✍️बुलंदशहर में टिकट की दावेदारी को लेकर बढ़ी राजनीतिक खींचतान, औरंगाबाद के पूर्व चेयरमैन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी चुनावी चर्चा से जुड़ी; 2027 विधानसभा चुनाव में जनपद की सीटों पर टिकट मांगने वालों की लग गई है कतारें, दावेदारों की बढ़ती संख्या के साथ सामने आने लगे हैं मतभेद। राजनीतिक जानकारों के अनुसार टिकट मांगना प्रत्येक व्यक्ति का है अधिकार, पार्टी हाईकमान को करना है अंतिम फैसला।

3.📰✍️ खुर्जा में कालिंद्री कुंज स्थित एक दुकान में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला, दोस्त को भी दबंगों ने पीटा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; बुधवार 9 सितंबर शाम करीब 6:30 बजे गांव उस्मापुर निवासी ध्रुव गौतम पर 8-10 लोगों ने गाली-गलौज कर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से कर दिया हमला, घटना में ध्रुव के सिर, चेहरे और हाथ में आईं हैं गंभीर चोटें, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त से भी की गई मारपीट। घटना का वीडियो वायरल होने पर 6 नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

4.📰✍️ खुर्जा जंक्शन रोड स्थित CJI पॉटरी के डीजल टैंक में लगी भीषण आग, काले धुएं से मचा हड़कंप; आज शाम करीब 4 बजे डीजल टैंक तक पहुंच गई वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी, जिससे आग लगने से देखते ही देखते आग के गोले में बदल गया टैंक, जिससे पॉटरी कर्मचारियों में मच गई अफरा-तफरी, आसमान में छा गया काले धुएं का गुबार। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, समय रहते आग बुझने से टला बड़ा हादसा।

5.📰✍️ जनपद में एक दिवसीय मिलेट्स मेले का हुआ आयोजन, किसानों को श्री अन्न की खेती के बताए गए लाभ, सांसद भोला सिंह व विधायक लक्ष्मी राज सिंह रहे मौजूद; मेले में किसानों व एफपीओ ने ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा और कोदो सहित मोटे अनाज व उत्पादों के लगाए स्टॉल। लखावटी कॉलेज प्रोफेसर राजपाल, प्रोफेसर सिराजुद्दीन, रिषु सिंह, जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक समेत विशेषज्ञों ने उन्नत खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन की जानकारी देकर आय बढ़ाने के लिए किया प्रेरित।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खुर्जा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शातिर नौशाद, चोरी के मामले में था वांछित; मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग, पुलिस की गोली से घायल हुआ अलीगढ़ निवासी बदमाश नौशाद, 2 सितंबर को प्रीत विहार कॉलोनी में हुई दिनदहाड़े चोरी में वांछित था वह, उसके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे हैं दर्ज, पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 12 हजार रुपये व मोबाइल किया बरामद।

📰✍️डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल धीरज सिंह की बीमारी से मौत, ड्यूटी के बाद सीने में दर्द की शिकायत; आगरा निवासी धीरज सिंह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद कमरे पर लौटे और देर शाम सीने में दर्द की शिकायत की, साथी पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, सुधार के बाद वह कमरे पर लौट आए। शनिवार सुबह मकान मालिक ने उन्हें बेहोश पाया, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित।

📰✍️ गुलावठी के नत्थूगढ़ी गांव के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घरेलू कलह में आत्मघाती कदम की आशंका; शाम भंमरा गांव निवासी आसिफ का शव मिलने से मच गया हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद और गृहक्लेश के चलते मानसिक तनाव की बात आई है सामने, सीओ दीपक कुमार ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।

📰✍️ खुर्जा में सुभाष मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास खुले मेनहॉल में फंसा साइकिल सवार बच्चा, टला बड़ा हादसा; राहगीरों ने उसे सुरक्षित निकाला बाहर, स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक माह पहले टूट गया था मेनहॉल का लोहे का जाल, कई शिकायतों के बावजूद अब तक नहीं हुई कार्रवाई, हादसे का बना हुआ है खतरा।

📰✍️ खुर्जा में आरएसएस के युवा एकत्रीकरण में राष्ट्र निर्माण का संदेश, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख महेन्द्र ने युवाओं को सामाजिक समरसता और संगठन का पढ़ाया पाठ; जंक्शन रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं व स्वयंसेवकों ने की सहभागिता, इस दौरान युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया गया आह्वान।


देश विदेश

📰✍️ हापुड़ के धौलाना में ड्यूटी के दौरान सिपाही आशीष वर्मा ने सरकारी रायफल से खुद को सीने में गोली मारकर की आत्महत्या; वर्ष 2025 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था आगरा निवासी आशीष, अप्रैल 2026 में धौलाना थाने में हुई थी पहली तैनाती, शुरुआती जांच में मानसिक तनाव की बात आई है सामने, हालांकि मौत की वजह अभी नहीं है स्पष्ट।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: