चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर में गोशालाओं के बावजूद सड़कों पर घूम रहे गोवंश, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बने परेशानी; शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह, शाम और रात में सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं गोवंश, मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रामीण और निकाय क्षेत्रों में गोशालाएं संचालित होने के बाद भी संबंधित विभागों द्वारा गोवंश को पकड़कर वहां नहीं पहुंचाने पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर उठ रहे हैं सवाल।

2.📰✍️ औरंगाबाद में कांग्रेस की विजय संकल्प रैली में कई दिग्गज नेता हुए शामिल, मिशन-2027 का किया शंखनाद; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य, पूर्व सांसद इमरान मसूद और वरिष्ठ नेता राजबब्बर का किया स्वागत, इस दौरान नेताओं ने भाजपा पर नफरत और विभाजन की राजनीति, भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी को लेकर बोला हमला, कार्यकर्ताओं से संविधान, सामाजिक न्याय और सद्भाव की रक्षा का किया आह्वान, बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद।


3.📰✍️ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें बदहाल, जलभराव और प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी; वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट कंपनी के आसपास सड़क की हालत हो रखी है खराब, रोड नंबर चार पर कंपनियों के वाहन खड़े रहने से लगा रहता है जाम, दूषित पानी से खुले गोवंशो को भी है खतरा, प्रदूषण से सूख रहे पेड़-पौधे, जलभराव के कारण मुश्किल हो रहा है आवागमन, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का इस ओर नहीं कोई ध्यान।


4.📰✍️ शिकारपुर में भाजपा के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के आवास पर आयोजित शोकसभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, दी श्रद्धांजलि; पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, परिवार को दी सांत्वना। इस दौरान विधायक लक्ष्मी राज सिंह, खालसा स्कूल के प्रबंधक सरदार जोगेन्द्र सिंह, डीएम और एसएसपी सहित अन्य लोग रहे मौजूद।


5.📰✍️ स्याना के चांदपुर पूठरी में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी मोहनलाल को आजीवन कारावास, 67 हजार रुपये अर्थदंड; मोहनलाल ने वर्ष 2024 में वादी की नाबालिग बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर किया था दुष्कर्म, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी में 5 गवाहों की गवाही के बाद आज एडीजे/पोक्सो-02 सतेन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने दोषी को सुनाई सजा।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर के शिक्षकों ने प्रयागराज में लिया पावर एंजेल एवं सशक्तिकरण प्रशिक्षण, अब 16 ब्लॉकों के सुगमकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित; स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी की राज्य स्तरीय कार्यशाला में वर्ष 2017 से मिशन शक्ति पर कार्यरत शिक्षिका चिन्तन चौधरी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की मेनका आनंद व मिली अस्थाना तथा कंपोजिट विद्यालय रहीमपुर बहगवां के प्रवीण कुमार हुए शामिल, इस दौरान मेंस्ट्रुअल हेल्थ मैनेजमेंट, पॉक्सो एक्ट, कॉमिक बुक व जेंडर स्टीरियोटाइप की दी गई जानकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ऋचा राणा ने जिले के मीना मंचों के कार्य को बताया उत्कृष्ट।


📰✍️ अनूपशहर में खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, श्रद्धालुओं की संख्या घटी; पहाड़ों पर लगातार बारिश से गंगा घाट पर बढ़ रहा है जलस्तर, एसडीएम अरुण वर्मा ने हालात सामान्य बताते हुए कहा घबराने की नहीं है आवश्यकता, स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है जिला प्रशासन।


📰✍️ बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार का इनामी विवेक गिरफ्तार; थाना शिकारपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था कोतवाली देहात क्षेत्र के मौसमगढ़ की रामनगर कॉलोनी निवासी विवेक, एसएसपी ने घोषित किया था इनाम, आरोपी को शिकारपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में किया गिरफ्तार।
देश विदेश

📰✍️ लखनऊ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री जिलों और विधानसभाओं में करेंगे तैयारियों की समीक्षा; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में समीक्षा कर शासन, मुख्यमंत्री कार्यालय और जनपद स्तर पर त्रिस्तरीय समन्वय के दिए निर्देश।
News Editor: Dharmendra Mittal
