चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ सितंबर में बुलंदशहर आ सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन; मिशन 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी यूपी से कर सकते हैं अभियान की शुरुआत, सूत्रों के अनुसार 20 सितंबर से पहले किसी भी दिन उनका दौरा प्रस्तावित हो सकता है, हालांकि अभी नहीं हुई है तिथि व कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा।


1.📰✍️ कल 11 सितंबर को बुलंदशहर पहुंचेंगे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक; इस दौरान वह शिकारपुर पहुंचकर दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा को देंगे श्रद्धांजलि, परिजनों से करेंगे मुलाकात।

2.📰✍️ बुलंदशहर पुलिस महकने में बड़ा फेरबदल, 14 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के किए तबादले, नरसैना थानाध्यक्ष रामकिशोर गौतम भेजे गए लाइन; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाली देहात में तैनात उप निरीक्षक राहुल कुमार को अहार थानाध्यक्ष और सलेमपुर से नितिन कुमार को नरसैना थानाध्यक्ष किया नियुक्त।
➡️ प्रेमचंद शर्मा को प्रभारी शिकायत जांच प्रकोष्ठ, यंगबहादुर सिंह को वाचक एसएसपी, बलराम सिंह व विरेन्द्र कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक खुर्जा नगर, विजय कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक शिकारपुर तथा महेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया, जबकि सलीम अहमद को पुलिस लाइन भेजा गया।
➡️रामकुमार राम को बदरई चौकी, शशिकांत गौतम को ततारपुर चौकी प्रभारी और महिला उपनिरीक्षक प्रेम कुमारी को अनूपशहर थाने में दी गई तैनाती।

3.📰✍️ बीती रात ककोड़ क्षेत्र के गांव खेड़ा में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, हाथ से आर-पार हुई गोली, नोएडा में चल रहा इलाज; रात करीब आठ बजे दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान गांव गोविला निवासी रवि पर आरोपी आकाश ने पिस्टल से कर दिया फायर, गोली हाथ में लगी और आर-पार हो गई, परिजन उसे नोएडा के निजी अस्पताल ले गए, जहां चल रहा उपचार। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की शुरू।

4.📰✍️ खुर्जा के झमका फ्लाईओवर के पास हत्या में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अंकुर चौधरी की मौत के मामले में था फरार; ग्राम बगराई निवासी सौरभ पर साथियों के साथ 20 अगस्त को अंकुर चौधरी के साथ की थी मारपीट, उपचार के दौरान 29 अगस्त को अंकुर की हो गई थी मौत, खुर्जा नगर थाने में दर्ज मुकदमे में एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम किया था घोषित, स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।


5.📰✍️ कांग्रेस की गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा बुलंदशहर पहुंचने पर गोष्ठी का हुआ आयोजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में नागरिक अधिकार और सामाजिक सद्भाव पर हुआ मंथन; राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम व सामाजिक कार्यकर्ता राजीव यादव रहे मुख्य अतिथि, जियाउर्रहमान ने गांधी-अंबेडकर के विचारों को प्रासंगिक बताते हुए भाजपा और मोदी सरकार पर नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का लगाया आरोप। इस दौरान सुभाष गांधी, राकेश भाटी, इस्लाम सोलंकी, मनीष चतुर्वेदी, शकील अहमद व नरेश बाल्मिकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ डिबाई के करन सिंह पुर में गड्ढे के पानी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने वन विभाग के पहुंचने से पहले किया रेस्क्यू, वीडियो वायरल; मगरमच्छ दिखाई देने से गांव में हड़कंप मच गया, सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, लेकिन टीम पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ को कर लिया रेस्क्यू, हाथों में उठाकर ले जाते ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, वायरल वीडियो की अभी नहीं हुई है स्वतंत्र पुष्टि।

📰✍️ शहर के यमुनापुरम और गंगानगर में बीडीए सचिव ने पार्कों व ग्रीन बेल्ट का किया औचक निरीक्षण, सफाई और रखरखाव में लापरवाही पर दिए निर्देश; बीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर सचिव वान्या सिंह ने पार्कों की कटाई-छंटाई व सौंदर्यीकरण का लिया जायजा, गंगानगर ग्रीन बेल्ट में बढ़ी घास-झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने के उद्यान निरीक्षक को दिए निर्देश।


📰✍️ विजन प्लान-2055 को लेकर डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंथन, औद्योगिक नोड से आधुनिक टाउनशिप तक विकास प्रस्तावों पर चर्चा; बैठक में बेहतर कनेक्टिविटी, आधारभूत सुविधाओं, आर्थिक क्लस्टर, ट्रेड पार्क, सड़क-पब्लिक ट्रांसपोर्ट, आधुनिक बस टर्मिनल, एकीकृत टाउनशिप तथा पर्यटन-हेरिटेज विकास पर हुई चर्चा। बीकेडीए उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह सिनसिनवार सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।


📰✍️ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-34 पर सड़क हादसा, बाइक सवार समीर की मौत, दोस्त मोहसिन घायल; रात करीब 11 बजे हुए हादसे में मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी समीर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मोहसिन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहसिन को अस्पताल में भर्ती कराया और समीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

📰✍️ औरंगाबाद में कान्हा जी की छठी पर दो स्थानों पर भंडारा, श्रद्धालुओं को बांटा कढ़ी-चावल का प्रसाद; नगर पुलिस चौकी के निकट शिव मंदिर पर राजीव कौशल एवं प्रवीण कौशल ने तथा पुरानी सब्जी मंडी के पास संजीव अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर श्री गिरिराज जी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कान्हा जी की भोग-आरती के बाद प्रसाद किया वितरित।

News Editor: Dharmendra Mittal
