9 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ सपा प्रमुख और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा फिलहाल निरस्त, 11 सितंबर को आने वाले थे बुलंदशहर, प्रशासन ने नहीं दी हेलीपैड की अनुमति; अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार और प्रशासन पर लगाए आरोप, कहा शासन के गुपचुप निर्देश पर कार्यक्रम रद्द कराने का बहाना खोज रहा है प्रशासन, हेलीपैड के आसपास नहीं है कोई जलभराव और सीमेंट, सपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में निष्पक्ष विशेषज्ञों से जांच की भी की मांग। तंज करते हुए कहा अगर हम सड़क मार्ग से आएंगे तो एक्सप्रेस वे भी खराब हो जाएंगे क्या, सिर्फ विपक्ष के लिए ही क्यों खराब होता है मौसम और हेलीपैड।

1.📰✍️ बुलंदशहर में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे हैं अस्पताल और क्लीनिक, कार्रवाई ना होने पर सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग; सूत्रों की माने तो जनपद में बिना पर्याप्त योग्यता और आवश्यक एनओसी के कई अस्पतालों व पैथोलॉजी लैब का हो रहा है संचालन, दिखावे की होती है कार्यवाही, कुछ ही समय में दोबारा खुल जाते हैं सील संस्थान, इलाज और जांच रिपोर्टों को लेकर लगातार विवाद आ रहे हैं सामने, दो दिन पहले सांसद डॉ. भोला सिंह के प्रतिनिधि द्वारा एक अस्पताल के निरीक्षण में भी  मिली थी कमियां।

2.📰✍️ 11 सितंबर को औरंगाबाद के रुचिका गार्डन में होगी कांग्रेस की विजय ऐलान रैली, मिशन-2027 को लेकर जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता; स्वर्गीय चन्द्रावती देवी की जयंती पर आयोजित रैली में यूपी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद राज बब्बर व धीरज गुर्जर और सांसद इमरान मसूद होंगे शामिल, तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर सौंपीं जिम्मेदारियां। इस दौरान श्योपाल सिंह, सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, राजकुमार पंडित, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, मनीष चतुर्वेदी, किशन चौधरी व शकील अहमद सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद।

3.📰✍️ औरंगाबाद के पवसरा रोड तिराहे पर नगर पंचायत की शोर भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप, डीएम से की शिकायत; सभासद अखलाख कुरैशी उर्फ सूका ने डीएम से शिकायत कर बताया कि राजस्व अभिलेखों में नगर पंचायत की शोर भूमि दर्ज है गाटा संख्या 258, वर्ष 2005 में लीज पर दिया गया था इसका कुछ हिस्सा, आरोप है कि लीजधारक की मृत्यु के बाद उसका पुत्र मिलीभगत से पूरी भूमि पर करा रहा है निर्माण, जांच कराकर निर्माण रुकवाने और सख्त कार्रवाई की मांग।

4.📰✍️ जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारी तेज, डीएम कुमार हर्ष ने 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए तैयारी पूरी करने और 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना कराने के निर्देश दिए; प्रशिक्षण केंद्रों पर स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्टर, स्क्रीन, माइक व पावर बैकअप सुनिश्चित करने और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया से प्रचार कराने के दिए गए निर्देश, बैठक में एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम, तहसीलदार व संबंधित अधिकारी रहे मौजूद।

5.📰✍️ सिटी क्षेत्र में 10 किलो 730 ग्राम गांजे के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार; पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी गांजा तस्कर सुजानदास और फूल सिंह को किया गिरफ्तार , दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केतहत  मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अनूपशहर में अवंतिका देवी गंगा घाट पर संकल्प कार्यक्रम आयोजित, सपा युवा नेता प्रवेंन्द्र लोधी के नेतृत्व में लोधी समाज ने मां गंगा को साक्षी मान अखिलेश यादव को सीएम बनाने की ली शपथ; आयोजित कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प, इस दौरान विशाल भंडारे का भी हुआ आयोजन।

📰✍️ शहर के कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल हॉस्पिटल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू; मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, अस्पताल आने वाले मरीज अब नई व्यवस्था के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण करा सकेंगे, जिससे प्रतीक्षा समय कम होने और उपचार प्रक्रिया सुगम होने की है उम्मीद।

📰✍️ जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे संचालित; भीषण गर्मी के कारण पहले सुबह 8 से 1 बजे तक किया गया था समय, अब मौसम सामान्य होने पर पूर्व की भाँति स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है, डीएम की अनुमति से बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने जारी की आदेश।

📰✍️ जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा एवं संकल्प’ अभियान के तहत जुटे कार्यकर्ता, जनकल्याण और सुशासन का लिया प्रण; सांसद डॉ. भोला सिंह रहे मुख्य अतिथि, इस दौरान प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, सुखविंदर सोम, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह,  देवेंद्र लोधी, चंद्रपाल लोधी व प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, अनिल शिशोदिया और हेमंत लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📰✍️ दनकौर के द्रोण स्टेडियम में छह घंटे चला कुश्ती दंगल, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर दंगल का किया उद्घाटन;  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले में करीब 20 हजार दर्शकों के बीच पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, बड़ी कुश्ती के लिए पहलवान नहीं उतरने पर मेला कमेटी ने 35 हजार रुपये की सात कुश्तियां कराईं जिनमें अभिषेक नागर जुनेदपुर, संदीप, तेजा रोशनपुर, मोहित, उपकार धनौरी, दानिश अनवरगढ़, वंश ओखला और रेशम पहलवान रहे विजयी।

📰✍️ स्याना रोड की खराब विद्युत व्यवस्था पर व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता टेक्निकल को सौंपा ज्ञापन; राजीव सिंघल के नेतृत्व में मिले व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था सुधारने की रखी मांग, प्रतिनिधिमंडल में मनीष कपासिया, सूर्यांश अग्रवाल, वरुण गोयल और अंशुल अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ जिला पंचायत सभागार में पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर आयोग की जनसुनवाई, न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में लोगों ने आरक्षण से जुड़े प्रकरण व समस्याएं रखीं; अध्यक्ष ने अधिकारियों को अभिलेख और सूचनाएं समय से उपलब्ध कराकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए, बैठक में सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा एवं प्रशासक डॉ. अंतुल तेवतिया, सीडीओ निशा ग्रेवाल और एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

📰✍️ दरियापुर में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत और चाचा घायल; हाईवे-34 पर सिकंदराबाद से बुलंदशहर जा रहे अनुज की हादसे में मौत हो गई जबकि उनके चाचा बुद्धपाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है, कोतवाली देहात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच।

📰✍️ औरंगाबाद में व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक, अनूपशहर विधानसभा इकाई का विस्तार; जिला महामंत्री अंकुर अग्रवाल एडवोकेट के प्रतिष्ठान पर विधानसभा अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों से व्यापार मजबूत करने पर हुई चर्चा। इकाई विस्तार में जयप्रकाश गुप्ता को संरक्षक, गौरव सिंघल को उपाध्यक्ष, यतेन्द्र लोधी को संगठन मंत्री तथा ऋषभ गर्ग, कुणाल अग्रवाल, आकाश भटनागर, शैलेन्द्र प्रताप व डॉ. गौरव लोधी को सचिव किया गया मनोनीत।

📰✍️ शहर के लाल तालाब स्थित शिव शक्ति साईं मंदिर में कान्हा जी की छठी पर किया गया विशेष श्रृंगार, भजनों पर झूमीं महिलाएं; महिला मंडल की ओर से आयोजित उत्सव में महिलाओं ने पूजा-अर्चना और भजन-सत्संग कर परिवार व समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कढ़ी-चावल, पुलाव व मिठाई का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद। कार्यक्रम में शकुंतला बंसल, दीपाली, सुधा गुप्ता, रेनू अग्रवाल, चित्रा मित्तल, हिरदेश गुप्ता, कुसुमलता, शोभा शर्मा, किरन शर्मा, उषा गोयल, कमलेश, मंजू, राजकुमारी, सीमा गुप्ता, अर्चना, अलका गर्ग, सुषमा गुप्ता, वर्षा शर्मा व जैन बहन सहित महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।

📰✍️ औरंगाबाद के स्याना हाईवे मार्ग पर कान्हा जी का छठी महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं को बांटा गया कढ़ी-चावल का प्रसाद; किराना एवं खल व्यापारी अंकुर गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भोग और आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण, सेवा में अंकुर अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, नीरज अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सचिन अग्रवाल, राकेश वर्मा, मनोज गोयल, अशोक गिरी, प्रमोद गुप्ता, पारस अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और सचिन सैनी आदि व्यापारियों का रहा सहयोग।


देश विदेश

📰✍️ उत्तर प्रदेश में यूपी-112 को मिलेंगे 425 नए वाहन, आपातकालीन सेवा का रिस्पॉन्स होगा तेज; दूसरे चरण में 140 इनोवा, 225 स्कॉर्पियो और 60 पल्सर बाइक खरीदने तथा विभिन्न जिलों में निष्प्रयोज्य पुलिस वाहनों के स्थान पर कुल 1,323 नए वाहन लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 87.36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी।

📰✍️ रायबरेली की दिशा बैठक में सांसद राहुल गांधी ने मोबाइल पर दिखाईं बदहाल सड़कें और गड्ढे, अधिकारियों से मांगा जवाब; कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे की मौजूदगी में राहुल गांधी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और डीएम से पूछा कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद मुख्य मार्गों व ग्रामीण संपर्क सड़कों की मरम्मत क्यों नहीं हुई और इनके सुधार के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: