8 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ अनूपशहर में पकड़ा गया नकली सीबीआई अधिकारी बनकर डकैती डालने वाला 50 हजार का इनामी आरोपी, बीती रात अनूपशहर पुलिस और यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में किया गिरफ्तार; आरोपी अंकुर उर्फ प्रवीण ने 19 दिसंबर 2025 को साथियों के साथ सीबीआई अधिकारी बनकर क्षेत्र के एक सर्राफा व्यापारी के घर में घुसकर लूटे थे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी, मामले में पहले ही पकड़े जा चुके हैं पांच आरोपी, अंकुर की गिरफ्तारी पर मेरठ रेंज के डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे हैं दर्ज।

2.📰✍️ कोतवाली देहात की मंडी चौकी क्षेत्र के 40 फुटा रोड पर भोजपुर कॉलोनी स्थित एक बंद मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप; फैसलाबाद निवासी समीर के रूप में हुई है मृतक की पहचान, नोएडा में शीशे का काम करता था समीर, रात करीब आठ बजे पड़ोसियों से दरवाजा खुला होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों को वह कमरे में कुंदे से लटका मिला, परिजनों द्वारा शव फैसलाबाद स्थित आवास लाने के बाद पुलिस को दी गई सूचना, शव पोस्टमार्टम को भेज आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है पुलिस।

3.📰✍️ जिला पंचायत सभागार में दिशा बैठक में नहीं पहुंचे जिले के पांच विधायक, सांसद डॉ. भोला सिंह की अध्यक्षता में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा; इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और कृषि सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, सांसद ने कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा (प्रशासक) अंतुल तेवतिया, सीडीओ निशा ग्रेवाल, विधायक लक्ष्मी राज सिंह और अधिकारी रहे मौजूद।

4.📰✍️खुर्जा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, 13 बीघा अवैध प्लाटिंग और दो व्यावसायिक निर्माण सील; ग्राम बगराई स्थित शिकारपुर रोड पर रिंकू शर्मा की करीब आठ बीघा और रईश, शफीक आदि की करीब पांच बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग की ध्वस्त। साथ ही ग्राम मुण्डाखेड़ा सर्विस रोड पर कल्लन खां का 130 वर्गमीटर और खुर्जा बाईपास पर शहनाज का 110 वर्गमीटर का व्यावसायिक निर्माण किया गया सील।

5.📰✍️ सिकंदराबाद में मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत; कटाखेड़ा में निर्माण कार्य के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराने पर  करंट की चपेट में आ गया मंडावरा निवासी 35 वर्षीय राहुल, जिससे उसकी हो गई मौत। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर की मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर की निहारिका शर्मा का आर्मी मेडिकल कॉलेज दिल्ली कैंट में एमबीबीएस के लिए चयन; राधा नगर निवासी रेनेसां स्कूल की पूर्व छात्रा निहारिका के पिता अवनेश कुमार शर्मा सेना में रह चुके हैं कार्यरत, रेनेसां स्कूल प्रबंधन ने चयन पर निहारिका को उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सा क्षेत्र में सेवाभाव से कार्य करने की दीं शुभकामनाएं।

📰✍️ औरंगाबाद के अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी के बाहर छात्रों के दो गुटों में चले लाठी-डंडे, इंटरमीडिएट के दो छात्र घायल; दोपहर करीब एक बजे छुट्टी के बाद पुरानी रंजिश में लखावटी निवासी रितेश, रोहित समेत करीब एक दर्जन युवकों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर बहादुरपुर पसोंली निवासी दीपेश और कृष्ण पर किया हमला, पीड़ितों के अनुसार आरोपी एक सप्ताह से जान से मारने की दे रहे थे धमकी, दोनों ने थाने में दो नामजद समेत करीब एक दर्जन के खिलाफ दी तहरीर।

📰✍️ सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह; निजी कार्यक्रम में बुलंदशहर पहुंचीं शालिनी ने कहा कि वह करीब 15 वर्षों से नोएडा में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं, पहचान पार्टी या टिकट नहीं बल्कि नेतृत्व और जनहित के कार्यों से बनती है, पार्टी नेतृत्व का निर्देश मिलने पर चुनाव लड़ेंगी तथा पक्ष-विपक्ष देखे बिना सही मुद्दों पर उठाएंगी ‌आवाज।

📰✍️ दनकौर के 103वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले में आज होगी 1.51 लाख रुपये की बड़ी कुश्ती, रात में सजेगा रागिनी मंच;  दंगल में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहलवान लेंगे भाग, करीब 10 दिन चलने वाले मेले में लोकगीत, रागिनी, झूले, मीना बाजार और खान-पान का बाजार रहेंगे आकर्षण, सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहेगा तैनात।

📰✍️भंडौली गांव के जंगल में दिव्यांग युवक का शव मिला, पास पड़ा मिला तमंचा; देर रात खेत किनारे मिले गांव निवासी अमित शर्मा के सिर, कान और नाक से खून बह रहा था, अगौता पुलिस ने फॉरेंसिक फील्ड यूनिट से घटनास्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कराने के साथ यह जानने के लिए मृतक के हाथों के स्वैब लिए कि गोली उसने चलाई थी या नहीं, मामले की जांच जारी।

📰✍️ खुर्जा में हत्या के आरोपी युवक का हथियारों के साथ वीडियो वायरल, जिंदा-खोखा कारतूस और तमंचा दिखाकर बदमाशी का डायलॉग; वायरल वीडियो में यश सोलंकी 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा-खोखा कारतूसों के साथ नजर आ रहा है। यश 22 अप्रैल 2025 को चमन विहार निवासी अनुज चौधरी की हत्या के मामले में सात साथियों के साथ जेल गया था, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस।

📰✍️ सलेमपुर में भैंसा चोरी करने वाले दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, 28 हजार रुपये और रस्सा बरामद; पुलिस ने बड़ौदा बंबे की पुलिया के पास से सलेमपुर की मड़ैया निवासी अरुन चौधरी और दनकौर मंडी श्यामनगर निवासी विनय कुमार को किया गिरफ्तार। आरोपियों ने 31 जुलाई को बड़ौदा गांव से भैंसा चोरी कर बेच दिया था।

📰✍️ खुर्जा में पैसे डबल करने का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 8 हजार रुपये, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद; पुलिस ने कलंदरगढ़ी रेलवे अंडरपास से फरीदाबाद के छाईसा निवासी गोपाल पुत्र प्रकाश को किया गिरफ्तार। आरोपी ने 17 अगस्त को एक महिला को पैसे डबल करने का झांसा देकर की थी टप्पेबाजी।


देश विदेश

📰✍️ कौशांबी महिला थाने में राइफल का ट्रिगर दबने से कांस्टेबल प्रियंका की मौत; सुबह करीब 10:30 बजे पहरेदारी के दौरान कुर्सी पर बैठते समय अचानक चली गोली गले और जबड़े को चीरते हुए निकल गई, साथी पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, गाजीपुर निवासी प्रियंका ने करीब तीन माह पहले प्रशिक्षण पूरा कर जून के अंतिम सप्ताह में अपनी पहली तैनाती पर कार्यभार संभाला था।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: