7 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे में बदलाव, पीडीए महासम्मेलन की नहीं मिली अनुमति,‌ अब 12 की जगह 11 सितंबर को आएंगे बुलंदशहर; जिलाध्यक्ष मतलूब अली के अनुसार नुमाइश ग्राउंड और ट्रांसपोर्ट नगर में जनसभा की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, कमालपुर में भी अब नहीं होगी जनसभा, अब 11 सितंबर को अखिलेश यादव डीएम रोड स्थित होटल ग्रीन इंडिया में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन और आगामी चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा।

2.📰✍️ अनूपशहर क्षेत्र के गांव एचौरा में दर्दनाक हादसा, बारिश से ढही जर्जर दीवार के मलबे में दबकर दादी-नातिन की मौत; रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे 10 साल पुराने मकान की दीवार गिरने से घर में मौजूद 62 वर्षीय ओमवती और सोहन पाल की 11 वर्षीय पुत्री कुमकुम मलबे में दबने से हो गई घायल, परिजन दोनों को लेकर गए अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित, सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, घटना से परिवार में मचा कोहराम।

3.📰✍️ खुर्जा में शादी के दौरान दूल्हे का फायरिंग का 4 साल पुराना वीडियो वायरल, वर्ष 2022 की शादी का निकला मामला, मुकदमा दर्ज; मोहल्ला तरीनान निवासी शादाब पुत्र सफीक के रूप में हुई है वीडियो में दिखे व्यक्ति की पहचान, पुलिस के अनुसार उसने 2022 में अपनी शादी के दौरान की थी फायरिंग, जिसका अब वायरल हो रहा वीडियो, खुर्जा थाने में मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीमें।

4.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र के भईपुरा के अबूबकर हत्याकांड का आरोपी फिरोज भईपुर बंबे के पास से गिरफ्तार गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद; 5 सितंबर को अबूबकर की हत्या के मामले में उसके भाई रहीस की तहरीर पर फिरोज के खिलाफ कोतवाली देहात में दर्ज हुआ था मुकदमा, पूछताछ में आरोपी ने बिजली के तार डालने को लेकर हुए विवाद से क्षुब्द होकर हत्या की कबूली बात।

5.📰✍️ यमुनापुरम स्टेडियम में कुराश प्रतियोगिता में बेटियों का जलवा, आज बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुराश प्रतियोगिता; जिसमें अंडर 14 में जहांगीराबाद की मोहिनी, अंडर 17 में अंशू तथा अंडर 19 में जहांगीराबाद की मीनाक्षी और खुर्जा की साक्षी ने जीते स्वर्ण पदक, डायट प्राचार्य दिनेश कुमार ने किया उद्घाटन, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को किया सम्मानित, इस दौरान राजलक्ष्मी पाण्डेय, प्रियंका शर्मा, ऋचा राणा, हरकेश सिंह व अनीता त्यागी रहीं मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ खुर्जा में 9.55 करोड़ रुपये से बनेगा पॉटरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्रशिक्षण के साथ मिलेगी माल की टेस्टिंग सुविधा; डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ओडीओपी समिति ने प्रस्ताव पर की चर्चा, परियोजना की 50 प्रतिशत राशि संस्था और 50 प्रतिशत शासन करेगा वहन, सीओई में उद्यमियों व कारीगरों को प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा कच्चे एवं तैयार माल की मिलेगी जांच।  बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह, संबंधित अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।

📰✍️ एआरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण; परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अलीगढ़ दिनेश कुमार ने विभिन्न पटलों, अभिलेखों और कार्यप्रणाली की जांच कर कार्यालय में मौजूद आवेदकों व जनसामान्य से सेवाओं, समस्याओं एवं व्यवस्थाओं की ली जानकारी, कर्मचारियों को कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

📰✍️ दनकौर में कुश्ती से 10 दिवसीय ऐतिहासिक मेले का आगाज, लाखों के इनाम पर दमखम दिखाएंगे देशभर के पहलवान; श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद महाभारतकालीन मंदिर परिसर में शुरू हुए मेले में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, रागिनी और द्रोण नाट्य मंच पर ऐतिहासिक नाटकों का होगा आयोजन, प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने 103 वर्ष पुरानी परंपरा के जरिए भारतीय खेल-संस्कृति को प्रोत्साहन देने की कही बात, कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश गर्ग, मोहित गर्ग और मनोज त्यागी सहित अन्य लोग रहे मौजूद।

📰✍️ सांसद डॉक्टर भोला सिंह के भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिलाओं ने सांसद से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं; क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंजू गुप्ता के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को आवास पर सम्मानित कर दीं शुभकामनाएं, इस दौरान महिलाओं ने जानकारी व मार्गदर्शन के अभाव में वंचित पात्र महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की भी  रखी मांग, सांसद ने यथासंभव सहयोग का दिया आश्वासन।

📰✍️ 9 सितंबर को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करने बुलंदशहर आयेगी पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम; उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के नेतृत्व में सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और एस.पी. सिंह पहुंचेंगे बुलन्दशहर, दोपहर दो बजे जिलाधिकारी से चर्चा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की स्थिति पर करेंगे बैठक।

📰✍️ चोला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा हुआ गोवंश हत्या में वांछित पप्पू उर्फ फारुख; देर रात सिकंदराबाद- खुर्जा रोड स्थित पचौता गेट पर हुई मुठभेड़, 15 अगस्त को सब्दलपुर-सुतारी के जंगल में हुई गोवंश हत्या की घटना में वांछित था गांव सुतारी निवासी पप्पू उर्फ फारुख।

📰✍️  खुर्जा में हेमंत हत्याकांड का खुलासा, आरोपी देवर-भाभी गिरफ्तार, गला घोंटकर काली नदी में फेंका था शव; 5 सितंबर को अच्छेजा खुर्द निवासी सहदेव ने पिता हेमंत सिंह की हत्या कर शव शिकारपुर क्षेत्र की काली नदी में फेंकने के आरोप में दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस ने आज वांछित मुकेश कुमार व उसकी पत्नी लोकेन्द्री को झमका फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया, पूछताछ में दोनों ने पूर्व विवाद से क्षुब्ध होकर हेमंत की हत्या की कबूली बात।

📰✍️कोतवाली देहात में विद्युत तार चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 12 केबल और 1.5 किलो तांबे के तार बरामद; पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर के पास से अगौता क्षेत्र के अहमदपुर टांडा निवासी आमिर और मूसा को किया गिरफ्तार,‌ दोनों ने 1 जुलाई को गिनौरा शेख के जंगल स्थित ट्यूबवेल से चोरी की थी केबल, दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे हैं दर्ज।


देश विदेश

📰✍️ बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कैंटर की टक्कर से पिकअप पलटी, 13 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल; बसी और बड़ा गांव के बीच देर रात करीब एक बजे हुए हादसे में 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चों समेत 13 लोगों की हुई मौत, पिकअप में 32 श्रद्धालु थे सवार, जो राजस्थान के बागड़ धाम (गोगामेड़ी) से लौट रहे थे बदायूं। मृतकों में मुन्नी देवी, सुगड़पाल, साधु, रामेश्वर यादव, प्रेमसिंह, जितेंद्र, प्रेमवती, दीक्षा, भानुमति, विकास, मूर्ति, सौरव और एक अज्ञात शामिल हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: