चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ बुलंदशहर में पिछले 4 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव, कीचड़ और सड़कों के गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी; लगातार बारिश से तापमान मे आई गिरावट से लोगों को गर्मी से मिली है राहत, लेकिन शहर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों व बाजारों में जलभराव से राहगीरों और दोपहिया चालकों को हो रही दिक्कत, गड्ढों से भरी हुई सड़कों ने और बढ़ा दी है परेशानी, निर्माण व मरम्मत पर भारी धनराशि खर्च होने के बावजूद गुणवत्ता में नहीं हुआ है कोई सुधार।

2.📰✍️ शहर के भूड़ चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा; चोला क्षेत्र निवासी शमीम आलम की पत्नी मुस्कान ने स्वस्थ बेटी को दिया था जन्म, लेकिन बाद में डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी हो गई मौत। सूचना पर परिजन व स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों व प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा, नोंकझोंक व मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर कराया शांत।

3.📰✍️ बुलंदशहर में अखिलेश यादव की जनसभा को नुमाइश मैदान में आयोजित करने की प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, अब कमालपुर में होगी रैली, बनेगा अस्थायी हेलीपैड; सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली के अनुसार 12 सितंबर को भूड़ चौराहे से 1 किलोमीटर आगे गुलावठी मार्ग पर स्थित कमालपुर गांव में होगी जनसभा। पार्टी ने नुमाइश मैदान और गंगानगर मैदान के लिए मांगी थी अनुमति, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण अब कमालपुर में होगा आयोजन, तैयारी में जुटे सपा कार्यकर्ता।


4.📰✍️ अगौता थाने पर गिरी आकाशीय बिजली, कंप्यूटर, लैपटॉप और डीवीआर समेत विद्युत उपकरण खराब; इंस्पेक्टर संजेश कुमार के अनुसार शनिवार देर शाम बारिश के दौरान थाने के ऊपर से गुजर रही लाइन पर गिरी बिजली, जिससे फुक गए पंखे, एसी, फ्रिज, कूलर और एलईडी बल्ब, परिसर में छा गया अंधेरा, विद्युत लाइन बदलवाकर ठीक कराई जा रही है व्यवस्था।


5.📰✍️ ककोड़ क्षेत्र के के सुनपेड़ा गांव में दो पक्षों में सड़क पर जमकर मारपीट और पथराव, CCTV में कैद लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से हमला; आज सुबह करीब 8 बजे हुए विवाद में एक पक्ष के 3-4 लोगों ने एक युवक को खींचकर पीटा, इसके बाद दोनों पक्षों में हुआ जमकर पथराव। मारपीट में कमला देवी, संजय समेत कई लोग बताई जा रहे हैं घायल, जिन्हें अस्पताल में कराया गया है भर्ती। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, शिकायत व CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू, उपद्रवियों की पहचान कर जल्द की जाएगी कार्रवाई।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सेंट मोमिना स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने संभाली कार्यक्रम की कमान, प्रस्तुत किया ‘शैडो ऑफ टीचर्स’; विद्यार्थियों ने योजना, व्यवस्था, संचालन व समन्वय स्वयं करते हुए दीं नृत्य प्रस्तुतियां, केक काट कर मनाया गया शिक्षक दिवस। कार्यक्रम में डायरेक्टर शाह फैसल, सविता सिंह, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ रहा मौजूद।


📰✍️ आजाद पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य-नाटक और मनोरंजक खेलों में लिया भाग; कार्यक्रम में चेयरमैन वासिक आजाद, प्रेसिडेंट नेहा आजाद व शारिक आजाद, वाइस प्रेसिडेंट ईशा आजाद, प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह और सिटी ब्रांच के प्रधानाचार्य ललित मोहन रहे मौजूद।


📰✍️ शहर के नुमाइश फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार में दौड़ रही थार , दो युवक घायल, रेलिंग और बिजली का पोल उखड़ा; बीती रात करीब 10 बजे की घटना, हादसे में कार सवार दो युवक घायल, पुलिस व राहगीरों ने घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल।


📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र में महिला पर 30 हजार रुपये और 50 हजार के जेवरात लेकर प्रेमी संग जाने का आरोप, पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर चौकी में हंगामा; महिला अपनी एक वर्षीय बेटी को भी ले गई साथ, पति ने आरोपी को नामजद करते हुए लखावटी चौकी पर दी तहरीर, घटना दर्ज नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा।

📰✍️ औरंगाबाद के चरौरा मुस्तफाबाद में कथित अवैध ई-रिक्शा स्टैंड पर चालकों में मारपीट, राशिद गंभीर घायल; प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार को मामूली विवाद के बाद राशिद और हैदर के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने राशिद को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया, पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

📰✍️ औरंगाबाद में कथित रूप से अगवा 16 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्रा 24 घंटे बाद घर लौटी, पड़ोस के नाबालिग छात्र पर आरोप; जन्माष्टमी पर मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा, परिजनों ने शनिवार दोपहर थाने में आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। सूत्रों के अनुसार दोनों के नाबालिग होने और पुलिस कार्रवाई के डर के बीच छात्रा देर शाम रहस्यमय परिस्थितियों में वापस लौटी।

📰✍️ अगौता के गढ़िया गांव में संदिग्ध रूप से जहरीले कीड़े के काटने से व्यक्ति की मौत, निजी चिकित्सक ने किया मृत घोषित; ऋषिपाल शनिवार शाम घेर में तख्त पर सो रहे थे, तभी उनके कान में किसी कीड़े ने काट लिया, घर पहुंचकर वह रात में सो गए और सुबह बेहोश मिले। परिजन उन्हें बुलंदशहर के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई।

📰✍️ जहांगीरपुर के छपना गांव निवासी रिंकू छह माह के लिए जिलाबदर, पुलिस ने मुनादी कराकर की कार्रवाई; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में गुंडा एक्ट के तहत रिंकू को जनपद की सीमा से किया गया बाहर, उसके खिलाफ जहांगीरपुर थाने में मारपीट समेत दो मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️ शहर के नहर खुर्जा रोड पर जय श्री राधा माधव सत्संग मंडल ने की वानर सेवा, केले का लगाया भोग; संयोजक माधव नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विनोद गुप्ता, उमेश शुक्ला, पीयूष गोयल और ऋषि अग्रवाल का रहा सहयोग।

देश विदेश

📰✍️ संभल के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बालू लदे डंपर की टेंपो से टक्कर, मासूम भाई-बहन समेत छह की मौत, चार घायल; हादसे में आराध्या, ध्रुव, उनकी मामी रोहिणी, टेंपो चालक सौदान पाल, रुवैद और रामपाल की गई जान। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा के अचानक यू-टर्न लेने पर उसे बचाने में डंपर अनियंत्रित होकर टेंपो से टकराया, जिससे टेंपो करीब 10 फीट दूर जा गिरा और डंपर पेड़ से टकराकर पलट गया।
News Editor: Dharmendra Mittal
