चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ समाधान दिवस पर शिकारपुर तहसील में डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुनी फरियादियों की समस्याएं; कुल 89 शिकायतें हुई प्राप्त, जिनमें 30 का मौके पर हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय और तहसीलदार गौरव विश्नोई रहे उपस्थित।


2.📰✍️ टीचर्स डे पर विकास भवन में 78 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान, बेसिक शिक्षा के 58 और माध्यमिक शिक्षा के 20 शिक्षक हुए सम्मानित, जूली मलिक को मिला राज्य स्तरीय सम्मान; सीडीओ निशा ग्रेवाल, चैयरमेन दीप्ति मित्तल, डीआईओएस विनय कुमार और बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मानित, अनीता त्यागी ने किया कार्यक्रम का संचालन। सम्मानित शिक्षकों में संतराम सिंह भड़ाना, विनीत पंवार, मनमोहन रोहिला, रवि कुमार, प्रिया तायल, मनोज कुमार, अमरेश कुमार, गुंजन शर्मा, सीमा, मोनिका भाटी, अबरार खान, ज्योति भारद्वाज, विजयवीर सिरोही और प्रमोद कुमार आदि रहे शामिल।


3.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, शव दफनाने से पहले पहुंची पुलिस; 25 वर्षीय अबूबकर के रूप में हुई है मृतक की पहचान, पांच भाइयों में सबसे छोटा था मृतक, गुजरात में वेल्डिंग का करता था काम करीब 6 माह पहले ही लौटा था गांव। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते रिश्तेदार ने चाकू से हमला कर उसकी कर दी हत्या, शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे परिजन, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्यवाही।

4.📰✍️ 20 अक्टूबर को शहर में निकलेगी श्री महाचंडी की 94वीं शोभायात्रा, श्री महाचंडी अखाड़ा कमेटी ने सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में पुस्तिका व पुष्प-प्रसाद मां भगवती को समर्पित कर शुरू की तैयारी; इस दौरान वरिष्ठ प्रभारी नीरज अग्रवाल, प्रेमप्रकाश बबली, अध्यक्ष अजय वर्मा, रिंकू वर्मा, सुमित वर्मा, विभोर मित्तल, दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, मनीष वर्मा ‘भानु’, अमित वर्मा, अमरजीत छाबड़ा, कपिल गौड़, नितिन सोनी, योगेश वर्मा, दिव्यांश भारद्वाज, मयंक वर्मा, जसविंदर सिंह, पंकज अग्रवाल, ज्ञानेश्वर दयाल, प्रदीप किशोर भारद्वाज, विमल वर्मा, प्रदीप बंसल और रजत बंसल रहे मौजूद।


5. 📰✍️ काम भी फुल और डांस भी हाउसफुल! महिलाओं के साथ लोकगीतों पर थिरकने का सदर विधायक प्रदीप चौधरी का वीडियो वायरल, समर्थक उनके अंदाज को जमीन से जुड़ा बताकर शेयर कर रहे हैं वीडियो; अगौता ब्लॉक के गांव अख्तियारपुर का बताया जा रहा है वीडियो, स्थानीय कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को लोकगीतों पर नाचते देख विधायक भी उनके बीच गए पहुंच, जमकर डांस किया, आज सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो, खुद विधायक प्रदीप चौधरी ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ रैनेसां स्कूल में शिक्षक दिवस पर नाटिका, हॉरर कॉमेडी और इंडो-वेस्टर्न नृत्य, खराब मौसम के बावजूद विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां; एनसीसी कैडेट्स ने सभी अतिथियों का किया स्वागत, इस दौरान कक्षा 11 के मोक्ष ने विचार रखे, कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने सभी का मोहा मन, विवेक शर्मा एवं श्रद्धा अरोरा ने किया संचालन। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर और उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल रहे मौजूद।


📰✍️ पैकिंग नियमों को लेकर विधिक माप विज्ञान विभाग की व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक, स्याना रोड स्थित नापतोल कार्यालय में हुआ आयोजन; जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ निरीक्षक संजेश और निरीक्षक सतीश कुमार ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को नियमों में हुए बदलाव की दी जानकारी, कहा पैकिंग संबंधी परिवर्तन केवल खाद्य तेलों पर हुए हैं लागू, अन्य उत्पादों के नियम हैं पूर्ववत। इस दौरान नरेश गोयल, अनुराग अग्रवाल, सुमित महेश्वरी, सचिन गोयल, विजय गुप्ता, सर्वेश कुमार गुप्ता, अमित गर्ग, लोकेश बृजवासी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद।


📰✍️ स्याना में एडिटेड वीडियो वायरल कर भ्रम फैलाने का आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 4 सितंबर को दो शातिर अपराधियों शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन और मतलूब को छह माह के लिए किया गया था जिला बदर इसके बाद आरोपी शौबान निवासी मोहल्ला चौधरियान ने पुलिस कार्रवाई के वीडियो को दोनों अभियुक्तों के पुराने गृह प्रवेश स्वागत के वीडियो से जोड़कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जांच में वीडियो एडिटेड और भ्रामक पाए जाने पर स्याना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शौबान को हिरासत में लिया।

📰✍️फ्लिपकार्ट ने आईफोन की जगह भेज दिया था चाइनीज फोन, उपभोक्ता की शिकायत पर आयोग ने 45 दिन में रकम लौटाने का दिया आदेश; अनूपशहर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने साल 2023 में 1,43,335 रुपये में आईफोन-14 प्रो मैक्स किया था ऑर्डर, लेकिन डिलीवरी में मिला एप्पल का लोगो लगा चाइनीज फोन। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग में दर्ज कराया मामला, आयोग ने इसे सेवा में कमी और अनुचित व्यापार तरीका मानते हुए फ्लिपकार्ट को 45 दिन में फोन वापस लेकर 1,43,335 रुपये 7% वार्षिक ब्याज सहित, 20 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च देने का दिया आदेश।

📰✍️ पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ समापन; डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने की सहभागिता।


📰✍️ जिला महिला समिति ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; इस दौरान निशा खेतान, शीला गोयल और बीना अल्हांस ने गोपियों के रूप में दी प्रस्तुति, जिससे भक्तिमय हो गया कार्यक्रम। इस दौरान अध्यक्ष कल्पना गुप्ता, ममता गुप्ता, अरुणा गोविल, हेमलता सहित सभी सदस्य और कर्मचारी रहे उपस्थित।


📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र के राजगढ़ी गांव में लम्पी बीमारी से दो पशुओं की मौत, दर्जनभर से अधिक बीमार; ग्रामीणों का आरोप है कि 27 अगस्त को पशु टीकाकरण के दौरान एक ही सिरिंज का किया गया इस्तेमाल, जिसके बाद पशुओं में फैल गई बीमारी। उम्मेद गुर्जर के दो पशुओं की हो चुकी है मौत, जबकि संजीव, सतवीर, जितेंद्र, पप्पू और चमन के एक दर्जन से अधिक पशु है बीमार।

📰✍️ औरंगाबाद में जहांगीराबाद मार्ग स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन; मंदिर में पूजा-अर्चना और भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल, हलवा-पूरी और सब्जी का प्रसाद कराया गया। इस दौरान संजय सिंघल, गौरव सिंघल, सोनू लोधी, सौरभ गांधी, अमरपाल सिंह, विशाल लोधी समेत दर्जनों सेवादारों ने संभाली व्यवस्था।


📰✍️ स्याना के बीबीनगर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग का आरोपी घायल, तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद; हापुड़ के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी अरबाज उर्फ पहाड़ी के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान लगी गोली, बीते कल हुई मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था यह आरोपी। उसके खिलाफ बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद व मेरठ में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 मुकदमे हैं दर्ज।


📰✍️ डिबाई में साइबर ठगी के 69,999 रुपये पुलिस ने खाते में वापस कराए, पीड़ित ने जताया आभार; 12 अप्रैल को कस्यावान निवासी अजीज अहमद के खाते से हुई थी ऑनलाइन ठगी, साइबर हेल्प डेस्क ने अथक प्रयास कर ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में कराई वापस।
News Editor: Dharmendra Mittal
