चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰 चारु कश्यप की नाले में बहने से हुई मौत के बाद जलभराव की त्रासदी पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की तय हो जवाबदेही; केवल कर्मचारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की शहर की जनता कर रही मांग।
📰 सरकारी विभागों की निरीक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल; जनपद में स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, गोशालाओं, निर्माण कार्यों और सरकारी कार्यालयों में नियमित निरीक्षण व कर्मचारियों की मॉनिटरिंग लगभग हो गई है बंद; लोगों का कहना है कि निगरानी कमजोर होने से शिकायतों के निस्तारण में हो रही है देरी, सरकारी कार्यों की गुणवत्ता भी हो रही प्रभावित।
📰 बुलंदशहर में अवैध पैथोलॉजी लैब और झोलाछाप अस्पतालों का फैल रहा जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल; जिले में बिना पंजीकरण, बिना आवश्यक अनुमति और बिना प्रशिक्षित स्टाफ के लैब व अस्पताल हो रहे संचालित, लोगों की जिले में विशेष अभियान चलाकर अवैध लैबों और झोलाछाप अस्पतालों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।


1.📰✍️ चारु कश्यप की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, पूरे शहर में युद्धस्तर पर ढके जा रहे हैं खुले नाले, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार खुद कमान संभालकर कर रहे अभियान का निरीक्षण; जिले में सभी खुले नालों पर पटिया लगाने के प्रशासन द्वारा नगर पालिकाओं को दिए गए हैं निर्देश, एडीएम नीतीश कुमार ने ईओ डॉ. अश्विनी कुमार के साथ डीएम रोड, काला आम से भूड़ चौराहे और डीपीएस स्कूल तक चल रहे अभियान का निरीक्षण कर सभी बड़े नालों पर शीघ्र पटिया लगाने के दिए निर्देश। बड़े नालों के बाद चरणबद्ध तरीके से छोटे नालों को भी ढकने का किया जाएगा काम।

2.📰✍️ बीती शाम ककोड़ क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन के पास 12 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप, दोषियों के एनकाउंटर की मांग; 31 जुलाई से लापता थी निठारी निवासी राजू की 12 वर्षीय पुत्री मनीषा, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटना को बताया हत्या, कहा पुलिस को देरी से मिली सूचना, घटना के खुलासे के लिए लगा दी गई हैं टामें, जल्द ही दोषियों को उन्हीं की भाषा में दिया जाएगा जवाब। क्षेत्र विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा।

3.📰✍️ गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम के हत्थे चढ़े मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले चार शातिर चोर, कब्जे से करीब 10 लाख रुपये के चार डिवाइस और घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार बरामद; जिला बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले हैं गिरफ्तार शातिर चोर पीयूष उर्फ पीलू, समसुद्दीन, प्रमोद और संजीव। बुलंदशहर सहित कई जनपदों में मोबाइल टावर से चोरी की घटनाओं को दे चुके थे अंजाम। जिले के गुलावठी, खुर्जा देहात और कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों में दर्ज मोबाइल टावर चोरी के मामलों में वांछित थे आरोपी, पुलिस ने सभी को भेजा जेल।


4.📰✍️ कालाआम स्थित कलश होटल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन, बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव के सानिध्य में सनातन धर्म प्रेमियों ने किया आयोजन; कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् रहे मुख्य अतिथि, डॉ. बबीता सिंह चौहान (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग) तथा ठाकुर रघुराज सिंह (राज्य मंत्री) रहे मुख्य यजमान। इस दौरान भंडारा, संकीर्तन व हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन।


5.📰✍️ खुर्जा देहात के इस्लामाबाद गांव में 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर बच्चों ने कर रहे मस्ती, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर बच्चों के नहाने का वीडियो आया है सामने, ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर में नहीं हैं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, हालांकि वायरल वीडियो की पीड़ित मानव नहीं करता पुष्टि।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ 5 अगस्त से 11 अगस्त तक 10वें विशाल कांवड़ भंडारे का आयोजन; शिव कांवड़ सेवा परिवार (रजि.) बुलंदशहर द्वारा गुलावठी रोड पर ग्राम बराल स्थित जिओ पम्प के आगे होगा आयोजन, भंडारे में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की रहेगी व्यवस्था, कृष्णा खेतान ने दी जानकारी।

📰✍️ बुलंदशहर पहुंची राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने चारु के परिजनों से की मुलाकात; साठा पहुंचकर नाले में डूबने से मृत हुई बालिका चारु के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर बंधाया ढांढस। इससे पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और महिला थाना बुलंदशहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


📰✍️ जिले में बदलते मौसम से वायरल बुखार व गले के संक्रमण के बढ़े मरीज; चिकित्सकों की लोगों से साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक भोजन करने तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की अपील।

📰✍️ सिकन्द्राबाद क्षेत्र में नवीन हॉस्पिटल के पास अज्ञात वाहन ने जुगाड़ रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत; हादसे में सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव लौट रहे ग्राम आढा निवासी लाखन उर्फ लक्ष्मण की मौके पर ही मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश की शुरू।

📰✍️ स्याना में छह वर्ष से फरार गैंगस्टर गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) अंकित जाटव गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल; अंकित के खिलाफ आबकारी, चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे हैं दर्ज।

📰✍️ बीबी नगर में गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी; थाना बीबी नगर क्षेत्र में रजवाहे किनारे गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी, पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव की शिनाख्त कराने और मामले की जांच में जुटी पुलिस।
News Editor: Dharmendra Mittal
