1 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ पूरे शहर ने नम आंखों से दी 11 वर्षीय मासूम बच्ची चारु कश्यप को अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार के दौरान बदहवास हुए उनके पिता रिंकू कश्यप, पीड़ित परिवार के साथ पूरा शहर; मंगलवार को स्कूल से लौटते समय खुले नाले में बह गई थी बच्ची, घटना के चार दिन बाद आज सुबह करीब 9:50 बजे काली नदी से एक किलोमीटर आगे चावली गांव से बरामद किया गया उसका शव, पोस्टमार्टम के बाद शव को सीधा ले जाया गया श्मशान घाट, जहां पुलिस, प्रशासन, परिजन और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार

1.📰✍️ चारु कश्यप के परिवार को चार लाख की मिली आर्थिक मदद, दैवी आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की गई प्रदान;  पीड़ित परिवार के बैंक अकाउंट में भेज दी गई है 4 लाख की सहायता राशि, प्राकृतिक या दैवी आपदाओं के पीड़ितों को तत्काल वित्तीय और राहत सहायता प्रदान करना है इस कोष का उद्देश्य, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी।

2.📰✍️ सिस्टम की लापरवाही के चलते 11 वर्षीय मासूम चारू की चली गई जान, क्या चारु की मौत के बाद सिस्टम में होगा सुधार?; शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था, जगह-जगह खुले नाले और सफाई व्यवस्था को आईना दिखा गई 1 घंटे की मूसलाधार बारिश, चारु की मौत के बाद सिस्टम और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को लेकर उठ रहे हैं सवाल, समय रहते आवश्यक इंतजाम किए गए होते तो टाला जा सकता था हादसा।

3.📰✍️चारु कश्यप के रेस्क्यू अभियान में जुटी रेस्क्यू टीमों को डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया सम्मानित; पिछले चार दिनों से लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे थे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय गोताखोरों के करीब 50 कर्मी, ड्रोन की सहायता से शव का पता लगने पर एसडीआरएफ टीम ने उसे निकाला बाहर। सफल अभियान के बाद डीएम और एसएसपी ने सभी टीमों की सराहना करते हुए किया सम्मानित।

4. 📰✍️ डिबाई के औरंगाबाद कसेर में युवती अपहरण के मुकदमे में नामजद बीएससी छात्र धर्मेंद्र ने देर रात घर में तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान; गोली की आवाज सुनकर परिजन उसे ले गए अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने मृत कर दिया घोषित। धर्मेंद्र के खिलाफ 29 जुलाई को नरौरा थाने में एक युवती के अपहरण का दर्ज हुआ था मुकदमा, युवती को बरामद कर चुकी थी पुलिस।

5.📰✍️ सिकंदराबाद कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों पर मुकदमा, डीआईजी कलानिधि नैथानी के आदेश पर तत्कालीन थाना प्रभारी नीरज मलिक, दरोगा अरुण कुमार, कांस्टेबल योगेश समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज; शिकायतकर्ता सिकंदराबाद निवासी सलमान ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल की रात घर लौटते समय गुलावठी टोल प्लाजा पर सिकंदराबाद पुलिस ने उन्हें और उनके भतीजे को लिया था रोक, जबरन ले गई थी थाने, की मारपीट, 20 लाख की रखी डिमांड, झूठे मुकदमे में फंसाने की भी दी धमकी, 6 लाख लेकर छोड़ा।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️  चारु कश्यप के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और पिता को सरकारी नौकरी देने की कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की मांग; नाले में गिरकर जान गंवाने वाली छात्रा चारु कश्यप के निधन पर व्यक्त किया शोक, उन्होंने नगर पालिका प्रशासन की कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की भी की मांग।

📰✍️ जिले की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, स्याना तहसील में डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं; इस दौरान कुल 64 शिकायतें हुई प्राप्त, जिनमें 26 शिकायतों का मौके पर  किया गया निस्तारण, अन्य मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को  दिए गए निर्देश।

📰✍️ सिकंद्राबाद में नगर पालिका अध्यक्ष पर 80 लाख रुपये के घोटाले का आरोप, शिकायत पर एसडीएम दिनेश कुमार ने संबंधित ठेकेदार का भुगतान तत्काल रोकने के दिए निर्देश; संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता गौतम देव शर्मा ने नगर पालिका परिषद सिकंद्राबाद में नालों की सफाई के नाम पर वित्तीय अनियमितता का लगाया आरोप, इस दौरान शिकायतकर्ता और एसडीएम के बीच नोकझोंक भी हुई, एसडीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का दिया आश्वासन।

📰✍️ दिव्यांग बच्चों के बीच कृष्णा फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र  पहुंचे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, शिक्षा और आत्मविश्वास का दिया संदेश; उन्होंने दिव्यांग बच्चों को उपकरण व फल भी किए वितरित। इसके बाद बच्चों को अपने कार्यालय बुलाकर प्रशासनिक सेवाओं की दी जानकारी, जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित। इस दौरान राजेंद्र अग्रवाल, पुष्पेंद्र नागर, रॉबिन नागर, संजय सिंह, विवेक, विनय एवं परीन आदि रहे मौजूद।

📰✍️ खुर्जा नगर के मुंडाखेड़ा नहर में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप; सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला बाहर, करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है शव, जिसकी अभी तक नहीं हो सकी है शिनाख्त।



News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: