रंजिश के चलते रची साजिश, पहले पिलाई शराब फिर रेता गला, स्याना पुलिस ने जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा

बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र में चार जून को पीतम पुत्र महेन्द्र घायल अवस्था में मिले थे जिनका अज्ञात आरोपियों ने गला रेता दिया गया था और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर आज पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा।

जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को छानबीन करने पर बैराफिरोजपुर निवासी अनिल, रवि व राजू के नाम प्रकाश में आये। जिनको आज थाना स्याना पुलिस द्वारा ग्राम बैराफिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रवि, राजू और अनिल निवासी ग्राम वैरा फिरोजपुर थाना स्याना बुलंदशहर हैं।

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी स्याना की बाइट

आरोपी अनिल ने बताया अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए किया जानलेवा हमला

पूछताछ में अभियुक्त अनिल ने बताया गया पीतम उपरोक्त के पिता महेन्द्र द्वारा 2023 में पैसो के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में उसके भाई संजय की हत्या कर दी थी जिसका थाना स्याना पर मुकदमा दर्ज है और अभियुक्त महेन्द्र जेल में है। अनिल अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता था तथा पीतम से रंजिश मानता था। चार जून को अनिल ने अपने दो साथियों रवि व राजू के साथ मिलकर योजनानुसार पीतम को स्याना के एक बाग में शराब पिलाई और जब वो बेसुध हो गया तब रवि व राजू ने पीतम के हाथ पैर पकड़े तथा अनिल ने पीतम का गला रेत दिया। पीतम को मृत मानकर तीनो फरार हो गए।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक, दरोगा सुखपाल सिंह, रामेश्वर दयाल शर्मा, साहिल प्रताप सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल हैं।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: