अंसारी रोड से अंबर सिनेमा रोड और चौक बाजार रोड की स्थिति जर्जर

बुलंदशहर: शहर में अंसारी रोड चौराहा पर पांच दिन से किया गया गढ्ढा भरने की फुर्सत आज ठेकेदार को मिल ही गई। जबकि यह गढ्ढा बीच चौराहे पर किया गया था और आम जनता को परेशानी हो रही थी।

अंसारी रोड क्षेत्र की सड़क चाहें अंबर सिनेमा रोड हो या चौक बाजार, हर जगह हालत इतनी जर्जर हैं कि आएदिन वाहन चालक हादसे का शिकार होते हैं और लोगो का पैदल चलना भी दुर्भर हो रहा है।

वहीं, इस रोड पर पानी की सुविधा हेतु ट्यूबवैल का काम पिछले एक महीने से चल रहा है और सड़कों को खोदकर पाइप बिछा दिए गए हैं मगर उसकी मरम्मत नहीं होने से दिन रात मिट्टी उड़ने से लोगों का हाल बेहाल है। आम जनता ने जल्द ही सड़क के निर्माण की मांग की है।

जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

शेयर करें: