7 अक्टूबर 2025: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ अचानक बदला मौसम का मिजाज; सुबह से हो रही तेज बारिश, आंधी और तूफान ने दी ठंड की दस्तक, बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी क्षति।

➡️ बुलंदशहर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल गया मौसम, खेतों में गिर गई कटाई के लिए तैयार फसल, धान की फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान। वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव से सर्दी, खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की अस्पतालों में बड़ी संख्या।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ पुलिस चौकी से कथित तौर पर बांटी जा रही पुलिस-प्रशासन द्वारा जब्त ₹20 लाख की‌ अवैध आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।

➡️ कोतवाली देहात क्षेत्र की मंडी चौकी से आतिशबाजी बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, वायरल वीडियो में जब्त आतिशबाजी को बोरों में भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं लोग। उक्त अवैध आतिशबाजी 26 सितंबर को अनूपशहर अड्डे के पास बंद राइस मिल से एसडीएम सदर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने की थी बरामद, जिसके बाद मंडी चौकी में रखा गया था सुरक्षित। वीडियो के सामने आने के बाद की जा रही मामले की जांच की मांग।

Ad- वासुदेव वाटिका- Tirupati Associates

3.📰✍️ सिटी क्षेत्र की ज्ञानलोक कॉलोनी में जातिसूचक शब्दों का विरोध करना एक दलित को पड़ा भारी, आरोपी व्यक्ति ने की जानलेवा फायरिंग, एफआईआर दर्ज।

➡️ सोमवार शाम की घटना, पीड़ित श्यामचंद ने मोहल्ले के ही रणजीत नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है एफआईआर, पीड़ित के अनुसार रणजीत पिछले काफी समय से सार्वजनिक जगहों पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके करता था अपमानित।

➡️ पीड़ित के अनुसार कल शाम करीब 6:00 बजे पीड़ित ने जब जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह में घुसा दी पिस्टल, की गाली गलौज, कहा – तू मेरे खिलाफ रिपोर्ट करेगा, तेरा काम ही कर देता हूं तमाम। जैसे तैसे श्यामचंद वहां से भागा, तो उस पर कर दी फायरिंग, हमले में बाल बाल बचा पीड़ित। मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Ad- Book your Resume today

4.📰✍️ कोतवाली देहात क्षेत्र के बहलीमपुरा में छेड़छाड़ के आरोप में यूसुफ नामक युवक का सर मुंड़वाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते कल सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल।

➡️ यूसुफ के परिजनों की तहरीर पर गांव जालखेड़ा निवासी जीतपाल और रविंद्र के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर। सोमवार सुबह लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने उसके साथ की थी मारपीट, उस्तरे से उड़ा दिए थे सर के बाल और दाढ़ी-मूंछ। वहीं दूसरे पक्ष से पीड़ित छात्रा के भाई ने युसूफ पर उसकी बहन को ट्यूशन जाते समय रास्ते में रोकने, परेशान करने और नंबर देने का लगाया है आरोप।

By- UP traffic Police 🚨

5.📰✍️ बीते कल हुआ शरीर संबंधी अपराधियों का सत्यापन, आज बुलंदशहर पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों पर कसी नकेल

➡️ ताबड़तोड़ अभियान में पिछले 10 वर्षो में महिला संबंधी अपराधों में शामिल 268 अपराधियों का किया गया सत्यापन। 234 अपराधी अपने दर्ज पते पर पाए गए मौजूद, 14 अपराधी जेल में बंद, 3 की हो चुकी है मृत्यु और 17 जिले से रह रहे हैं बाहर। जिले से बाहर रह रहे अपराधियों के सत्यापन के लिए थानावार टीम की गई है गठित। 142 अपराधियों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️औरंगाबाद क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में एक किशोर ने खुद को आतंकवादी बताते हुए सोशल मीडिया पर की पोस्ट; युवक ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो वायरल करते हुए खुद को बताया आतंकवादी। वीडियो वायरल होने से हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों में आरोपी के खिलाफ रोष।

📰✍️ वाल्मीकि जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने वाल्मीकि पार्क में दी श्रद्धांजलि, रामायण से मानवीय मूल्यों की प्रेरणा लेने का लिया संकल्प; जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन। इस अवसर पर सुभाष गांधी, रवि लोधी, प्रशांत वाल्मीकि, मनीष चतुर्वेदी, हर्षवर्धन वाल्मीकि, साजिद गाजी, पूजा शर्मा, सचिन वशिष्ठ, मुनेश दत्त, फिरोज खान, देशदीपक भारद्वाज मौजूद रहे।

📰✍️खानपुर की नई बस्ती स्थित मोहल्ला अहेरियान में विवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने लगाया पति पर जहर देकर हत्या का आरोप, दो साल पहले समरीन (22) की इरशाद से हुई थी शादी, शव पोस्टमार्टम को भेज हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस। 

📰✍️ एडवोकेट मनोज तलवार बने कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष; कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बताया कि प्रदेश चेयरमैन नितिन मिश्रा ने सौंपी है जिम्मेदारी, नवनियुक्त चेयरमैन मनोज तलवार ने कहा जिले के गरीबों, वंचितों और कार्यकर्ताओं को निशुल्क कानूनी सलाह और न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ना होगी उनकी प्राथमिकता।

📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र के गाव रिवाड़ा में दिलबाग के 5 रुपये मांगने पर बवाल; दिलबाग के 5 रुपये नहीं देने पर पड़ोसी दुकानदार ने किया हस्तक्षेप तो आगबबूला हुआ दबंग, साथियों को बुलाकर किया पत्थर और चाकुओं से जानलेवा हमला। गर्दन, मुंह, बाजू और टांग पर चाकू लगने से दुकानदार घायल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी 5 दबंगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर।

📰✍️ जहांगीराबाद में निकली राधा नाम की रसमय प्रभात फेरी; क्षेत्र के मोहल्ला ओझा जी स्थित गंगा मंदिर से आज सुबह 5:00 बजे निकाली गई प्रभात फेरी, काफी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल।

📰✍️ सिकंदराबाद के मोहल्ला कूचा नारायण देव में छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर किया रावण दहन, मिलकर बांटी खुशियां; प्रसाद का भी किया गया वितरण। इस दौरान जीवन, गोविन्द गोयल, मिडिल, नितिका न्यूगती, पिटु, पंखंडी राघव, मिश्री, मुलान्द, अन्नु आदि रहे उपस्थित।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हाथरस में बंदर के हमले से छत पर खेल रही दो साल की मासूम छत से गिरी, अस्पताल में भर्ती।

➡️अपनी जुड़वा बहन के साथ खुली छत पर खेल रही थी। तभी बंदरों का झुंड आया और बच्ची के बाल नोचने लगा। बंदरों से बचने के लिए छत के किनारे आ गई। तभी उन्होंने झपट्टा मारा तो अचानक छत से नीचे गिर गई। बेटी की चीख सुन पिता दुकान के बाहर निकले। वह उनके ठीक पीछे गिरी और बेहोश हो गई। पिता तुरंत गोद में उठाकर अस्पताल लेकर भागे। बच्ची का वहां इलाज चल रहा है। 10 घंटे से उसे होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक होश नहीं आता, कुछ भी कहना मुश्किल है। घटना के समय मां ने एक बेटी को बचा लिया था। मामला सासनी के चामड़ मोहल्ले का है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: