चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ दीवाली से पहले बुलंदशहर की जनता को जहर खिलाने की तैयारी; फूड सेफ्टी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में कहीं मिला 3000 किलो मिलावटी रसगुल्ला, तो कहीं केमिकल से तैयार होता मिला दूध, मचा हड़कंप।
➡️ शिकारपुर स्थित तेवतिया स्वीट डेरी पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में करीब 30 क्विंटल सफेद और काले रसगुल्ले हुए बरामद, स्टार्च और केमिकल मिलाकर जंक के कनस्तरों में किए जा रहे पैक, मौके से टीम ने भरे पांच सैंपल।
➡️ दूसरी तरफ, थाना छतारी क्षेत्र के गांव कमोना में छापामार कार्यवाही में मौके से मिला नकली दूध, केमिकल से बनाया जा रहा था नकली दूध, खाद्य विभाग की टीम ने लगभग 4 कुंतल दूध बरामद कर भरे तीन सैंपल, चेकिंग अभियान के दौरान मौके से एक तमंचा भी पुलिस ने किया बरामद। अपर खाद्य आयुक्त विनीत कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से मचा हड़कंप।



2.📰✍️ खुर्जा में बंद पड़ी मीट फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा, करीब 22 घंटे चली जांच के बाद करोड़ों की खरीद- फरोख्त के डाक्यूमेंट्स लेकर टीम दिल्ली रवाना।

➡️ बुलंदशहर सहित यूपी के कई जिलों में मीट फैक्ट्रियों पर एक साथ पड़ी है इनकम टैक्स की रेड, हापुड़ निवासी हाजी यासीन की खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा स्थित एग्रीयोटेक फूडस लिमिटेड फैक्ट्री में सोमवार रात करीब 1:30 तक चली जांच, इसके बाद इनकम टैक्स की टीम सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने साथ लेकर दिल्ली हो गई रवाना।



3.📰✍️ अनूपशहर क्षेत्र के गांव सिरोरा में प्रेमिका से शादी करने की जिद में पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने लगाई छलांग, दर्दनाक मौत।

➡️ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। गांव की ही एक युवती से मोहब्बत करता था 20 वर्षीय मृतक साजिद, टंकी के नीचे खड़े परिवार वाले और आसपास के लोगों ने की उसे समझाने की कोशिश, लेकिन युवक में किसी की ना सुनी और लगा दी छलांग, इसके बाद लोग उसे ले गए अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने साजिद को कर दिया मृत घोषित।



4.📰✍️ पकड़ा गया शराब पार्टी के दौरान दोस्त की हत्या करने वाला दूसरा आरोपी, पुलिस ने मुठभेड़ में लंगड़ा कर किया गिरफ्तार।
➡️ बीते कल ककोड़ क्षेत्र के गांव आलौदा जागीर में मोनू नामक व्यक्ति का मिला था शव, जिसकी उसके दो दोस्तों सागर और कृष्णा ने शराब पार्टी के दौरान पेचकस से गोदकर कर दी थी हत्या, पुलिस एक आरोपी सागर को पहले ही कर चुकी थी गिरफ्तार, फरार चल रहे दूसरे आरोपी कृष्णा को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर हत्या में इस्तेमाल पेचकस सहित किया गिरफ्तार।



5.📰✍️केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की आत्महत्या पर बुलंदशहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शहर के डीएवी कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक युवा कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च।

➡️ आईटी इंजीनियर व आरएसएस कार्यकर्ता आनन्दु अजी द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाकर आत्महत्या के मामले में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान व युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत के नेतृत्व में निकाला विरोध मार्च, आरएसएस की दोहरी नीति और संगठन में बढ़ रहे शोषण के मामलों की निंदा करते हुए की आनन्दु अजी को न्याय दिलाने और एसआईटी की जांच कराने की मांग। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे शामिल
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिटी के अंसारी रोड क्षेत्र में कल बुधवार 15 अक्टूबर को सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित; 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर किया जाएगा टेस्टिंग व मेंटेनेंस कार्य, इस कारण अंसारी रोड, ईटारोडी, साठा, खुर्जा अड्डा, शेख सराय, मालवीय मार्ग, हॉस्पिटल रोड, प्रीत विहार, कचहरी रोड और लक्ष्मी नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

📰✍️कोषागार बुलन्दशहर ने पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के दिए निर्देश; जो पेंशनर अब तक जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए हैं वे शीघ्र जमा करें अन्यथा उनकी रोकी जा सकती है पेंशन। कोषागार में स्वयं जाकर या ऑनलाइन माध्यम, जन सुविधा केंद्र, पोस्ट ऑफिस, साइबर कैफे अथवा बैंक से जमा किया जा सकता है प्रमाण पत्र। जिन पेंशनरों की हो चुकी है मृत्यु, उनके परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सूचना कोषागार को दें। साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पारिवारिक पेंशनर आयु प्रमाण पत्र जमा करें ताकि अतिरिक्त पेंशन का मिल सके लाभ।

📰✍️स्याना तहसील की बुगरासी चौकी क्षेत्र स्थित जलालपुर गांव में घरेलू विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान; मृतक रामेश्वर है की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर हो गई थी कहासुनी, विवाद के बाद वह शेरपुर गांव के रास्ते पर स्थित एक आम के बाग में गया और पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर दे दी जान।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, लिया आशीर्वाद।
➡️ वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में उन्होंने महाराज जी से आशीर्वाद लेकर उनके स्वास्थ्य का पूछा हालचाल। प्रेमानंद जी ने कहा शरीर बीमार है हृदय से बात करुंगा। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब दिया ये तो आपकी लीला है। महापुरुष ऐसे ही करते हैं। महाराज जी ने पूछा वृंदावन में कब तक रहोगे। धीरेंद्र शास्त्री बोले बाबा कल तक रुकेंगे। सनातन एकता पदयात्रा को लेकर एक बैठक है। दिल्ली से वृंदावन के लिए पैदल यात्रा करेंगे। प्रेमानंद महाराज ने कहा-सनातन ब्रह्म है, वायु है। सनातन सूर्य है, आकाश है, भूमि है। बिना सनातन के किसी की सत्ता ही नहीं है। हर एक को सनातन से जुड़ना होगा।

📰✍️अलीगढ़ में सांड ने किया लोगों पर हमला, दो की मौत, कई घायल।
➡️ज्वालापुरी इलाके में सांड ने कचौड़ी खा रहे युवक को हवा में दस फीट ऊपर उछाल दिया। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे भगाया तो दौड़ते हुए सांड ने 8 लोगों को टक्कर मारी। हमले में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 लोगों की मौत हो गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

📰✍️प्रयागराज में बाइक में रखे नोट लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, की नोटो की बारिश।
➡️सोरांव तहसील के आजाद सभागार के पास एक युवक ने बाइक खड़ी की थी, वह किसी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था। बाइक की डिग्गी में उसने एक झोले में रुपए रखे थे, बंदर ने बाइक की डिग्गी खोली और एक बैग निकाल लिया। लोग जब बैग वापस लेने के लिए दौड़े तो उसे लेकर पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और बैग के अंदर रखे 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करने लगा।
News Editor: Dharmendra Mittal


