चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ शराब पार्टी के दौरान पेचकस से गोदकर दोस्तों ने ही की थी मोनू की हत्या; ककोड़ क्षेत्र के मोनू हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 6 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा।
➡️ क्षेत्र के ग्राम आलौदा जागीर में लहूलुहान हालत में मिला था गांव निवासी संजय उर्फ़ मोनू का शव, घटना से गुस्साए लोगों ने चाचूरा- ग्रेटर नोएडा मार्ग कर दिया था जाम, पुलिस ने फरार दो दोस्तों में एक दोस्त सागर को हिरासत में लेकर की पूछताछ, आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान उनके बीच गाली-गलौज हुई, जिसके बाद उसने और दूसरे दोस्त कृष्ण ने मिलकर मोनू पर पैचकस से कर दिया हमला, जिससे उसकी हो गई मौत। दूसरे दोस्त की गिरफ्तारी के लिए भी ताबड़तोड़ दबिश डाल रही पुलिस।



2.📰✍️ कफ सीरप पर शासन की सख्ती, बुलंदशहर के मेडिसिन मार्केट में रविवार दोपहर छापेमारी से मचा हड़कंप, जनता बोली निजी अस्पतालों की भी हो जांच।
➡️ मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर की संयुक्त टीम ने एक साथ छापेमारी कर छह कफ सीरप दवाओं के लिए नमूने, करीब 3 घंटे तक चली कार्रवाई से मेडिकल कारोबारियों में मचा हड़कंप। मेडिसिन मार्केट स्थित आधा दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोर और एजेंसियों से लिए गए सैंपल, छापेमारी के दौरान कुछ स्टोर संचालक नहीं दिखा सके दवाओं के बिल।



3.📰✍️ रुकने का नाम नहीं ले रहा मिलावट का जहर; जहांगीराबाद क्षेत्र के चचरई रोड स्थित बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री में नमकीन में बेसन नहीं मटर का आटा हो रहा था प्रयोग, फूड सेफ्टी विभाग ने भरें तीन सेंपल।

➡️ ताबड़तोड़ अभियान के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से नहीं लग पा रहा है मिलावटखोरी पर अंकुश, सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने मारा छापा, इस दौरान कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका फैक्ट्री संचालक। इस फैक्ट्री से ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही थी नमकीन की आपूर्ति। टीम ने मौके से रिफाइंड सोयाबीन तेल, मटर का आटा और नमकीन का एक-एक नमूना भरा है।



4.📰✍️खुर्जा में फर्जी आधार कार्ड बना रहा था जनसेवा केंद्र संचालक, पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने रंगे हाथों दबोचा।

➡️खुर्जा क्षेत्र की श्रीराम सोसाइटी का रहने वाला है आरोपी अतुल कुमार, राणा जनसेवा केंद्र के माध्यम से कर रहा था फर्जीवाड़ा, लोगों से आधार कार्ड में जन्म तिथि, पता या अन्य विवरण संशोधित करने के नाम पर अधिक धन वसूलकर बिना पोर्टल पर अपडेट किए तैयार करता था कूटरचित आधार कार्ड जो असली कार्ड जैसा दिखता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 आधार कार्ड, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर, दो प्रिंटर, मॉनिटर, कीबोर्ड और उपकरण किए हैं बरामद।



5.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन रोड पर आम के बाग में पिछले कुछ दिनों से चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारी रेड, मचा हड़कंप।
➡️ पुलिस को देख फरार हुए जुआरी, मौके से 9 मोटर साइकिल ओर दो स्कूटी बरामद, करीब 10 दिन से चल रहा था लगातार जुआ। मौके से ताश की गाड़ी और नगद कैश भी बरामद, जुआरियों की तलाश में जुटी पुलिस।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ 15 अक्टूबर को बुलंदशहर आयेंगी राज्य महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत; इस दौरान सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मे करेंगी महिला जनसुनवाई, जनपद की महिलाए महिला सम्बन्धित शिकायत या अन्य कार्य हेतु पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बुलंदशहर में आकर अपनी समस्याओं से अवगत कराकर निस्तारण हेतु दे सकती हैं आवेदन।

📰✍️जनपद पुलिस ने 24 घंटे विशेष अभियान में 431 साइबर अपराधियों का पुलिस ने किया डोर टू डोर सत्यापन; इस दौरान 330 अपराधी वर्तमान में जनपद में मिले मौजूद, 20 अपराधी जेल में बंद, 6 की हो चुकी है मृत्यु। वहीं 75 अपराधी रह रहें हैं जनपद से बाहर, जिनके सत्यापन के लिए विशेष टीमों का किया गया है गठन।


📰✍️विकास भवन सभागार में “विकसित भारत बिल्डेथन 2025 नेशनल लाइव इवेंट” में बच्चों ने दिखाया नवाचार का जज्बा; कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने प्रतिभाग करते हुए दिल्ली से प्रसारित राष्ट्रीय लाइव मेगा इवेंट को देखा। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल रहे उपस्थित।


📰✍️डॉ. एस.के. गोयल के आईएमए अध्यक्ष चुने जाने पर Honest Club बुलन्दशहर संस्कार शाखा ने दी बधाई; क्लब के सदस्यों ने डॉ. गोयल को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर की उनके कार्यों की सराहना, कहा डॉ. गोयल का पुनः अध्यक्ष बनना शहर के चिकित्सा जगत के लिए गौरव की बात। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष अधिवक्ता समर्थ गुप्ता, सचिव अंकुश वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी तुषार अग्रवाल, सदस्य रोहित बंसल एवं भाविक गुप्ता उपस्थित रहे।


📰✍️खुर्जा में श्री श्याम संकीर्तन मंडल की चतुर्थ निशान यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक; इस दौरान मंडल पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्याम भक्तों ने एकजुट होकर यात्रा को भव्य, अनुशासित एवं भक्तिमय स्वरुप देने का लिया संकल्प। बैठक में यात्रा की संपूर्ण रूपरेखा, मार्ग निर्धारण, निशान व्यवस्था, सेवा दल की नियुक्ति, सजावट, स्वागत और जल व्यवस्था आदि विषयों पर की गई चर्चा।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश शहजाद धराशाई, दो मासूमों से रेप का था आरोपी।
➡️ सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुई मुठभेड़, उसके सीने में लगी गोली, मेरठ के बहसूमा का रहने वाला था बदमाश शहजाद उर्फ निक्की, उस पर सात मुकदमे हैं दर्ज, बदमाश मुख्य रुप से रेपिस्ट था, इसने 7 साल की एक बच्ची से किया था दुष्कर्म। रविवार रात भी शहजाद ने उस रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर की थी फायरिंग।
News Editor: Dharmendra Mittal


