चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कल शनिवार 8 नवंबर से 11 नवंबर तक बुलंदशहर में नहीं होंगे जमीन के बैनामे, सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण जिले के सभी निबंधन कार्यालयों में बैनामे की प्रक्रिया रहेगी बाधित।
➡️ उपनिबंधक सदर दीपक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी निबंधन कार्यालयों में सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद बुधवार 12 नवंबर से बैनामे की प्रक्रिया फिर से होगी शुरू, इसके चलते विभाग को करीब 10 करोड़ राजस्व का होगा नुकसान।



2.📰✍️ सिकंदराबाद में अवैध निर्माण पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर; अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कई संपत्तियों को किया सील।
➡️ टीम ने पुलिस बल के साथ गुलावठी रोड स्थित ग्राम मंडावरा में महीपाल यादव की 300 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई पांच दुकानों और सिकन्द्राबाद क्षेत्र के नवल सिंह नगर में प्लॉट संख्या–8 पर देवेन्द्र सिंह के बिना नक्शा पास 100 वर्गमीटर में बने मकान को किया सील। इसके अलावा एसडीएम कोर्ट के सामने संजय भाटी द्वारा चार बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त।



3.📰✍️ सिटी के कालाआम से काली नदी पुल तक बनाए गए बिना रिफ्लेक्टर वाले डिवाइडर रात के समय बनते जा रहे हैं हादसों का सबब, बीती रात एक बार फिर डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार।

➡️ डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत न होने से आए दिन इस रोड पर हो रहे हैं हादसे, बीती रात भी डिप्टीगंज चौकी के पास बने डिवाइडर पर चढ़ गई एक तेज रफ्तार कार, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। इन डिवाइडरों पर शीघ्र रिफ्लेक्टर व इंडिकेटर लगाने की है जरूरत, लेकिन जिम्मेदार इस तरफ नहीं दे रहे हैं ध्यान, जिसके कारण बढ़ रही है दुर्घटनाएं।

4.📰✍️राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विद्यालयों में हुआ सामूहिक गायन, सुबह 10 बजे सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गाया राष्ट्रगीत।
➡️जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने पीएम श्री विद्यालय कुड़वल में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित सामूहिक गायन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। बच्चों से संवाद करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के इतिहास, अर्थ और महत्व पर विस्तार से की चर्चा। डॉ. पांडेय ने कहा -“वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह हमारी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, त्याग और राष्ट्रीय एकता का अमर है प्रतीक”।

5.📰✍️ सिटी क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनो ने अस्पताल पर लापरवाही और गलत इलाज का लगाया आरोप।
➡️जानकारी के अनुसार देवीपुरा निवासी 45 वर्षीय राखी को उसके परिजनों ने बीते दिन एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया था भर्ती। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा मरीज को एक इंजेक्शन लगाने के कुछ ही मिनटों बाद उनकी अचानक बिगड़ गई हालत, इसके बाद उन्होंने तोड़ दिया दम। परिजनों का आरोप डॉक्टर ने बोला आप बाल्मीकि समाज के हैं लोग, यहां भाजपा की है सरकार, कुछ नहीं होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली; इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्न आउट की जांच की तथा शस्त्र खोलने की कराई कवायत। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी किया निरीक्षण। इस मौके पर एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एएसपी ऋजुल आदि रहे मौजूद।

📰✍️औरंगाबाद के श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के मैदान में हो रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन; कथा व्यास पंडित सोनेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण के बचपन की लीलाओं की सुनाई कथा। इस मौके पर पंडित कृष्ण भारद्वाज, प्रीतम सिंह, डॉ प्रिंस शर्मा, मंदिर महन्त कुलदीप शास्त्री, आचार्य सक्षम भारद्वाज, शिवम् लाडला, दीपक यादव, शिवम् शर्मा, राहुल सैनी, व्यापारी नेता चेतन कंसल आदि श्रद्धालुओं ने व्यवस्था बनाए रखने में किया सहयोग।


📰✍️खुर्जा में बीच बाजार सांडों का आतंक, नगर पालिका की लापरवाही से व्यापारी परेशान- आए दिन घट रहे हादसे; आवारा सांडों को पकड़ने के लिए नगर पालिका नहीं उठा रही कोई ठोस कदम, खुर्जा के सुभाष रोड स्थित पुरानी मंडी के पास सांडों की आपसी लड़ाई के बाद दुकान में घुस गया एक सांड, इस घटना से बाजार में मची अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

📰✍️ जिले में अवैध खनन पर कार्रवाई के बावजूद नहीं लग रहा अंकुश, बेखौफ जारी है अवैध खनन का कारोबार; आरोप है कि तहसील स्तर पर मिलीभगत से मिट्टी की अवैध खुदाई कर उसे अवैध कॉलोनियों में भराव के लिए किया जा रहा है उपयोग। खुर्जा, शिकारपुर, सदर, सिकन्द्राबाद, अनूपशहर, स्याना व डिबाई क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय खुलेआम मिट्टी ढोते देखे जा सकते हैं ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर। हालांकि एडीएम वित्त अभिषेक सिंह द्वारा लगातार छापेमारी कर की जा रही है कार्रवाई, कई वाहन भी किए जा रहे हैं जब्त।

📰✍️ चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर गैंग के दो गुर्गों को सिकन्दराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार; नोएडा के रहने वाले हैं दोनों बाइक चोर विभु और अजय, उनका एक नाबालिग साथी भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 4 बाइक और की हैं बरामद।


📰✍️ जिलाबदर अपराधी अहमद खां को कल्याणपुर बंबे की पटरी के पास से छतारी पुलिस ने अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल; अभियुक्त को पूर्व में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन द्वारा 6 माह के लिए किया गया था जिला बदर। अहमद खां पर चोरी, लूट, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले हैं दर्ज।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आज एक बार फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने उनके घर पहुंचे सपा नेता आजम खान; आजम के जेल से बाहर आने के बाद दोनों नेताओं की ये दूसरी मुलाकात हैं। करीब 30 मिनट तक चली मीटिंग, इससे पहले अखिलेश रामपुर गए थे और आजम से बंद कमरे में की थी मुलाकात। इस बीच आजम और अब्दुल्ला दोनों अखिलेश के आवास पर पहुंचे। बैठक के बाद आजम ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा अखिलेश बिहार चुनाव में मशरुफ हैं। मैं अपनी दास्तां लेकर उनके पास आया था। अपना दर्द बयां किया। मुझ पर जो गुजरी वह बताने आया था। हमारे बीच क्या-क्या बातें हुई यह नहीं बता पाऊंगा।


➡️ आजमगढ़ में देर रात एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया 50 हजार के इनामी बदमाश वाकिफ; वाकिफ के जंगलों में छिपा होने और एक नई वारदात की साजिश रचने की एसटीएफ को मिली थी सूचना, इसके बाद वाकिफ को घेरकर मुठभेड़ के बाद घायल कर किया गिरफ्तार, इसके बाद इलाज के दौरान उसकी हो गई मौत। एसटीएफ टीम को डिप्टी एसपी डीके शाही कर रहे थे लीड। वाकिफ पर गो-तस्करी, चोरी, हत्या और लूट जैसे 44 से अधिक मुकदमे आजमगढ़, गोरखपुर और जौनपुर सहित कई जिलों में थे दर्ज।
News Editor: Dharmendra Mittal


