18 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ नई मंडी चौकी क्षेत्र में स्याना अड्डे के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा मीट से भरा ऑटो, खुर्जा के स्लॉटर हाउस से मीट लेकर औरंगाबाद जा रहा था युवक; कार्यकर्ताओं ने गौमांस होने का आरोप लगाते हुए किया हंगामा, इसके बाद उसे नई मंडी चौकी ले गए कार्यकर्ता और पुलिस को दिया सौंप। पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा आरोपी की पिटाई किए जाने का भी है आरोप, सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय, मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए, रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्यवाही।

2.📰✍️ ऑटो में मीट पकड़े जाने पर सपोर्ट में सामने आए कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, कहा केंद्र और प्रदेश में हैं आपकी सरकार, सरकारी लाइसेंस पर चल रहे हैं सभी स्लॉटर हाउस; कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा यदि कोई व्यापारी या मुस्लिम व्यक्ति सभी कागजों के साथ ले जा रहा मांस, तो उसे क्यों रोका जा रहा, मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर की कार्यवाही की मांग। कहा मोतीबाग स्थित एक होटल में खुलेआम परोसा जा रहा मीट, नवरात्रि में जिले में मीट के सभी होटल हैं बंद, क्यों बंद नहीं हुआ वह होटल,  क्यों नहीं हो रही कार्रवाई।

Ad

3.📰✍️ भाजपा में पूरी सक्रियता और मेहनत से कार्य कर रहीं कल्पना वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन ने उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किया नियुक्त; महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नई महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों की लिस्ट की जारी, बुलंदशहर में कल्पना वर्मा के चयन पर संगठन ने जताई खुशी, उनकी नियुक्ति पर वर्तमान जिलाध्यक्ष शशि शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, कहा उनके नेतृत्व में मजबूत होगा महिला मोर्चा, संगठन का होगा विस्तार।

4.📰✍️ बुलंदशहर में सुनील शर्मा बने विभाग व्यवस्था प्रमुख, अमित कुमार सिंह को पुनः जिला कार्यवाह की मिली जिम्मेदारी; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में दोनों के चयन पर खुशी की लहर, भाजपा और संघ से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को दीं शुभकामनाएं।

5.📰✍️ खानपुर क्षेत्र के अमरपुर गांव में रामलीला मंच पर डांस का वीडियो वायरल, रावण के दरबार में टेबल पर दिखाई दी शराब की बोतलें; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ‘राणा जी माफ करना’ गाने पर डांस करती नजर आ रही है एक महिला कलाकार, रावण दरबार के सामने टेबल पर रखी दिखाई दे रही हैं शराब की बोतलें, धार्मिक आयोजन में इस प्रस्तुति को लेकर ग्रामीणों में  रोष, हालांकि वायरल वीडियो की अभी नहीं हुई है कोई स्वतंत्र पुष्टि।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ औरंगाबाद के मुरादनगर में नगर पालिका की भूमि से बिना अनुमति पांच हरे पेड़ काटे, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू; कब्रिस्तान के पास एलएमसी भूमि पर खड़े पेड़ों को तीन दिन पहले काटकर वाहन में ले जाने का आरोप मोहल्ला अजीजाबाद निवासी फजलु पर लगा है। ईओ रोहित सिंह के निर्देश पर जांच के बाद बाबू किशोरी लाल ने थाने में तहरीर दी।

📰✍️ जिले में चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, प्रखर पाण्डेय फिर बने सीओ सिटी; आईपीएस प्रेमसुख दरिया के वापस आने पर एसएसपी ने एक बार फिर किया फेरबदल,  प्रेमसुख को सिकंदराबाद/लाइन्स का सौंपा दायित्व, अनिल कुमार शाही वापस भेजे गए यातायात, भरत कुमार सोनकर को अपराध/साइबर क्राइम की सौंपी गई जिम्मेदारी।

📰✍️ बीती रात शहर में नवरात्रि शोभायात्रा मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था परखी; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने देर रात एसपी सिटी और सीओ सिटी के साथ नगर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारु आवागमन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

📰✍️ स्याना के वैरा रोड पर डस्ट उतारते समय बिजली का पोल गिरा, 28 वर्षीय परिचालक आमिर की मौत; संभल के सराय तरीन निवासी आमिर रामपुर के अजीतपुर से डस्ट लेकर स्याना आया था, जहां डंपर से डस्ट उतारते समय पोल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; हादसे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई तथा डंपर चालक से पूछताछ की जा रही है।

📰✍️ शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों को दिखाई गई ‘हनुमान अंश’ फिल्म, संस्कारों का दिया संदेश; अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ‘उड़ान हौंसलों की’ संस्था की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई फिल्म से बच्चों को भक्ति, साहस, सेवा और समर्पण जैसे नैतिक मूल्यों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता, दीक्षा बंसल, प्रतिभा अग्रवाल और प्रीति गर्ग मौजूद रहीं तथा आयोजन और संचालन की जिम्मेदारी प्रतिभा अग्रवाल व प्रीति गर्ग ने संभाली।

📰✍️ श्री सप्त भवानी जी की 14वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, महामाई के शांत स्वरूप के दिव्य दर्शन रहे आकर्षण; शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ महामाई के तीन स्वरूपों के कराए गए ‌दर्शन, जिनमें शांत स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालुओं में रहा विशेष उत्साह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया रहीं मुख्य अतिथि। आयोजन में संस्थापक एवं अखाड़ा उस्ताद शिवम कुमार, सुमित शर्मा, पंकज उपाध्याय, आशु श्रीवास्तव, हर्ष मित्तल और राहुल कश्यप की रही प्रमुख भूमिका।

📰✍️ स्याना के चिंगरावटी में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार वैश्य और देवेंद्र शर्मा ने किया मेरा युवा भारत बुलंदशहर की ओर से श्रीमती दिलावरी देवी किसान कन्या पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ; आचार्य बागेश्वर सिंह ने योगाभ्यास कराया तथा उपनिदेशक राशि मिश्रा के निर्देशन में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, योग, स्वस्थ जीवनशैली, प्रदूषण नियंत्रण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अश्विनी शर्मा, डॉ. योगेंद्र, सुरेशचंद, संजीव नेताजी, अरविंद कुमार, कविता, गीता, विजयलक्ष्मी, निशा, छात्राएं मुस्कान, अनामिका, भावना सहित युवा क्लबों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे; संचालन विपिन (माय भारत) और मुकेश कुमार (युवा कल्याण विभाग) ने किया।

📰✍️ शिकारपुर में श्रीरामलीला में सीता हरण, जटायु मोक्ष और शबरी मिलाप की लीलाओं ने मोहा मन; नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी ने प्रभु श्रीराम, हनुमान जी और श्रीरामायण की आरती कर किया। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम द्वारा जटायु को मोक्ष प्रदान करने और शबरी के झूठे बेर ग्रहण करने सहित प्रमुख प्रसंगों का सजीव मंचन किया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

📰✍️ बुलंदशहर की साहित्यकार डॉ. रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ सातवें विश्व रिकॉर्ड आयोजन में शामिल, खुर्जा से 10 लोगों को अपनी टीम में किया शामिल; पर्यावरण संरक्षण और वसुधैव कुटुंबकम की भावना पर आधारित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को इंडोनेशिया की इंदु नांदल के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि अमेरिका की दुर्गा सिन्हा मार्गदर्शन कर रही हैं। बुलंदशहर से डॉ. रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ को सेनापति चुना गया है।

📰✍️जहांगीराबाद मे अष्टमी पर गंगा मंदिर से बड़ी धूमधाम से पूरे नगर में निकला महाकाली का विराट स्वरूप; श्री रामलीला कमेटी द्वारा किया गया आयोजन, गणेश गर्ग ने धारण किया काली का स्वरूप, मां के दर्शन पाने के लिए उमड़ी भीड़।


देश विदेश

📰✍️ उत्तर प्रदेश में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त, अग्निशमन और बिजली व्यवस्था की जांच के निर्देश; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलिस कमिश्नरों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पंडालों के प्रवेश-निकास द्वार, बिजली कनेक्शन और अग्निशमन व्यवस्था की जांच कराने को कहा। उन्होंने पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट सुनिश्चित करने और अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए।

📰✍️ सहारनपुर के नागल में थार डिवाइडर से टकराई, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल; बेलड़ा गोल चक्कर के पास सुबह करीब चार बजे हुए हादसे में साहिल, राहुल और सक्षम की मौत हो गई, जबकि सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा घायल हो गए। पांचों दोस्त आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे, टक्कर में थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया; सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: