17 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ बीती रात शहर के देवीपुरा में शोभायात्रा के दौरान बीच-बचाव करने पर पूर्व प्रधान के बेटे हनी चौधरी की चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप; नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ निवासी जीत सिंह का 19 वर्षीय बेटा हनी चौधरी देर रात साथियों के साथ लौट रहा था घर, तभी देवीपुरा की वाल्मीकि बस्ती में उसकी चाकू मारकर कर दी गई हत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने नवीन मंडी में शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, एसडीएम सदर अंगद यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन।

2.📰✍️ बीती रात हनी चौधरी हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छावनी में तब्दील किया शहर, आज दोपहर मुठभेड़ में एक आरोपी को पैर में गोली मारकर किया लंगड़ा, दूसरा भागने में रहा कामयाब; सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से देवीपुरा निवासी आरोपी अनिकेत हो गया घायल, पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस किया बरामद, फरार साथी की तलाश में जुटी है पुलिस।

मामले में सीओ सिटी अनिल कुमार शाही की बाइट 👇

3.📰✍️ संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम कुमार हर्ष ने सदर तहसील में सुनी फरियादियों की शिकायतें, 40 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण; इस दौरान अनुपस्थित मिले कुछ अधिकारी, जिन्हें डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, तहसीलदार अखिल गोयल सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

4.📰✍️ खुर्जा में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से नौवीं के छात्र अभय की मौत, मां और छोटी बहन के साथ बाजार जाते समय हुआ हादसा; 14 वर्षीय अभय महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो बहनों का इकलौता भाई था अभय, उसकी मौत से परिवार में मचा कोहराम, हादसे को लेकर विद्युत विभाग पर लापरवाही के लग रहे हैं आरोप।

5.📰✍️शिकारपुर में बेसमेंट की खुदाई के दौरान ढही दो मंजिला इमारत, मेरठ-बदायूं हाईवे पर सूरजभान स्कूल के सामने हुआ हादसा; इमारत के बराबर में एक व्यक्ति द्वारा बेसमेंट की कराई जा रही थी खुदाई, अधिक गहराई तक खुदाई के कारण दो मंजिला मकान गिरने की जताई जा रही है आशंका। गनीमत रही कि खाटू श्याम के दर्शन करने गया था मकान में रहने वाला परिवार, किराएदार भी नहीं थे मौजूद।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ निर्धारित समय से करीब 3 घंटे देरी से शहर के राजराजेश्वर मंदिर से रण में कूदीं सप्त भवानी श्री शमशान वासनी; मां की झलक पाने के लिए भक्तों की उमड़ी बेहिसाब भीड़, प्रमुख प्रधान शुभम अग्रवाल और नीरज अग्रवाल ने शोभायात्रा से पहले वीडियो जारी कर लोगों से शमशान वासिनी मां से कम से कम 2 गज की दूरी बनाने की अपील की।

📰✍️ शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने चार विधानसभा क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, शिक्षकों से मांगा समर्थन; भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने अनूपशहर, स्याना, शिकारपुर और बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्रों में शिक्षकों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। सांसद डॉ. भोला सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने भी शिक्षकों से मांगा समर्थन। इस दौरान नीरज चौधरी, कुलदीप चौधरी, कुश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📰✍️बुलंदशहर में शोभायात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, साथ ही भीड़ नियंत्रण और तेज डीजे पर अंकुश न लगने से लोगों को हो रही काफी परेशानी; नगर क्षेत्र में जगह-जगह निकल रही शोभायात्राओं की अनुमति, निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठ रहे सवाल,  लोगों का कहना है कि तेज आवाज में डीजे बजने से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हो रहे हैं परेशान, उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने की मांग की।

📰✍️ औरंगाबाद क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने पिता को सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी बेटा गिरफ्तार; गांव औलिना के मैथना जगतपुर-औलिना मार्ग पर वायरल वीडियो में युवक अपने पिता को सड़क पर घसीटते, जबरन गाड़ी में डालते और मारपीट करते दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रशांत पुत्र ससेन्द्र कुमार, निवासी औलिना के रूप में कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

📰✍️ बुलंदशहर में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा फार्म-6 भरकर बनवाएं वोट, एसडीएम अंगद यादव ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण; विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम सदर अंगद यादव ने संत आत्मानंद एकेडमी, ड्रीम इंडिया स्कूल, किंग्सवुड स्कूल और रतन इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पात्र युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार सदर निखिल गोयल मौजूद रहे।

📰✍️ अगौता की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दौड़, खो-खो, कबड्डी और लंबी कूद में बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा; बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. भीष्म सिंह ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को करियर का बेहतर माध्यम बताया। विजेताओं को डॉ. भीष्म सिंह और प्रियंका शर्मा ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला व्यायाम शिक्षिका चिंतन चौधरी और ब्लॉक पीटीआई प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

📰✍️ औरंगाबाद में बाल काली मेले में नैतिक गुर्जर के हैरतअंगेज कारनामों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, चामुंडा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा; मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बॉबी गुर्जर और राजीव शर्मा ने चामुंडा देवी मंदिर पर फीता काटकर किया। गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के साथ निकली यात्रा का विभिन्न मोहल्लों में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बाल काली के स्वरूप में सजे नैतिक गुर्जर ने अपने अभिनय और हैरतअंगेज करतबों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

📰✍️ औरंगाबाद में धूमधाम से निकली छठ भवानी की शोभायात्रा, महाकाली के स्वरूप में शुभ गर्ग ने दिखाई अखाड़ेबाजी; श्री छठ भवानी मैया सेवा समिति के तत्वावधान में सायं बस स्टैंड के निकट मां चामुंडा मंदिर से डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, कैलाश अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल ने पूजार्चना कर शुभारंभ किया। जगह-जगह आतिशबाजी हुई और सदर बाजार बड़े कुएं सहित मुख्य बाजार के चौराहे पर महाआरती के बाद शोभायात्रा श्री नागेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई।


देश विदेश

📰✍️ ग्रेटर नोएडा के नगला पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दंपती और तीन बच्चों की मौत से सनसनी; मृतकों की पहचान महेश, उनकी पत्नी ललिता और तीन बच्चों लड्डू, मिष्टी व साक्षात के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रात में सभी ने नूडल्स खाए थे, जिसके बाद हुई मौतों को प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हुई है।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: