चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1. 📰✍️शहर में नवरात्रि की धूम, नवरात्र के आखिरी दिन नवमी पर आज शाम शहर में निकली श्री महाकाली जी की भव्य शोभायात्रा; साथ ही श्री महाकाली मंदिर से रण में कूदे मां के स्वरूप, बड़े स्वरूप श्याम गोस्वामी ने धारण किया सोने का मुकुट, मां की झलक पाने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। वहीं, कल दशहरे के दिन एक तरफ नुमाइश ग्राउंड में होगा रावण दहन, दूसरी तरफ रण में कूदेंगे दसवीं अखाड़ा के मां चंडी के स्वरूप।



2.📰✍️ बीती देर रात हनी सिंह हत्याकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद हुई गिरफ्तारी, साथी फरार; पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में में देवीपुरा वाल्मीकि बस्ती निवासी परवेश कुमार के पुत्र कुश उर्फ युग के पैर में लगी गोली, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की, इससे पहले एक और आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस।



3.📰✍️शहर में कल 20 अक्टूबर को निकलेगी श्री महाचण्डी जी की भव्य शोभायात्रा, सोने-चांदी के विशाल शृंगार और आकर्षक झांकियों के होंगे दर्शन; शाम 6 बजे देवी मंदिर से शुरू होगी शोभायात्रा, जबकि दोपहर 2:00 बजे रण में कूदेंगे मां चंडी के स्वरूप, आज सभी स्वरूपों का हुआ मुकुट पूजन। मेला अध्यक्ष अजय वर्मा के अनुसार, इस बार बाहर से आने वाली भव्य झांकियां और सोने-चांदी के आभूषणों से सजे मां भगवती के स्वरूप होंगे विशेष आकर्षण।


4.📰✍️ अगौता के लुहारली गांव में ओवरलोड रोड़ी-बदरपुर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान की मौत, चालक हिरासत में; आद दोपहर 40 वर्षीय कृष्ण बाइक से जा रहे थे गांव के बाहर, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें मार दी टक्कर, जिससे उनकी मौके पर ही हो गई मौत। अज्ञात वाहन को बचाने का प्रयास कर रहा था चालक, ओवरलोड होने के कारण नहीं लग सके ब्रेक, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।

5.📰✍️ बुलंदशहर में रामलीला के दौरान हनुमान जी ने किया लंका दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल; बीती रात बाली वध, सीता-हनुमान मिलन, लंका दहन और सेतु निर्माण की लीलाओं का किया गया मंचन। श्रीराम ने बाली वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का बनाया राजा, जिसके बाद लंका पहुंचे हनुमान जी ने अशोक वाटिका में माता सीता को श्रीराम की मुद्रिका सौंपी और पूंछ में आग लगाए जाने पर सोने की लंका का किया दहन, इस दौरान अध्यक्ष नीरज जिंदल और महामंत्री अमित कुमार मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जहांगीराबाद नगर पालिका के वार्ड-13 में 10 साल से सड़क निर्माण की मांग, चेयरमैन की कोठी के पास जर्जर सीसी रोड से लोग परेशान; स्थानीय लोगों के अनुसार, गली की सड़क खराब होने से आवागमन में परेशानी होती है और बरसात में दिक्कतें बढ़ जाती हैं। नगर पालिका में बार-बार शिकायत और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।


📰✍️ टांडा बस्ती में सेवा भारती ने महानवमी पर कराया कन्या पूजन और लंगर, बालिकाओं को कराया भोजन; सेवा भारती बुलंदशहर नगर एवं समाज के सहयोगियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सम्मान, सेवा भावना और संस्कारों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में डॉ. ममता यादव, कृष्ण गोपाल, अशोक शर्मा, नेम कुमार, जयप्रकाश, सुरेश गौतम, अंकित, अरविंद यादव, विकास अग्रवाल, भगवत स्वरूप, निखिल लोधी, रितेश शर्मा, पवन कुमार अग्रवाल, पंकज त्यागी, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।


📰✍️ औरंगाबाद में अष्टमी भवानी जुलूस की झांकी रोकने पर हंगामा, पुलिस ने लांगुरों की तलवारें छीनीं, करीब एक घंटे रुका जुलूस; श्री माता महाकाली कमेटी की ओर से निकाले गए जुलूस में शामिल बड़ी झांकी को थाना प्रभारी ने सदर बाजार मोड़ पर रोककर बाजार में प्रवेश से मना कर दिया, हंगामे के बाद तलवारों पर टेपिंग कराकर निकलवाया गया जुलूस, नई बस्ती में बैंड वालों पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाने का भी लग रहा आरोप।

📰✍️ खुर्जा में रामलीला और रावण दहन स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा, अग्निशमन, सफाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश; इस दौरान अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। रामलीला मैदान और रावण दहन स्थल के लेआउट का निरीक्षण कर झूलों की सुरक्षा जांच, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच, निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े कराने और पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

News Editor: Dharmendra Mittal
