चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ आईएमए बुलंदशहर की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. आकाश जैन अध्यक्ष और डॉ. अनिल चौहान बने सचिव; भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में चुनावी प्रक्रिया हुई संपन्न, दोनों पदों पर किसी अन्य उम्मीदवार के सामने नहीं आने पर सर्वसम्मति से दोनों के नाम पर लगी मोहर, साथी डॉक्टरों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को दीं शुभकामनाएं, फूल-मालाओं से किया स्वागत, बैठक में डॉ. जेसी मुदगल सहित वरिष्ठ चिकित्सक रहे मौजूद।


2.📰✍️ जिले के भाजपा नेताओं को विभिन्न मोर्चों में मिली जिम्मेदारी, शहर निवासी अखिल कुमार बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष; जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं अखिल कुमार। साथ ही बिरौली अनूपशहर निवासी आलोक कुमार को प्रदेश महामंत्री, खुर्जा निवासी डॉ. हर्ष जाटव को प्रदेश मंत्री की मिली है जिम्मेदारी। वहीं अमरपुर स्याना निवासी नेमपाल सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष और खुर्जा निवासी धीरज वाल्मीकि को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जिला कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

3.📰✍️ सिटी क्षेत्र के नुमाइश फ्लाईओवर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए भाई-बहन, भाई की मौके पर मौत, बहन गंभीर घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; बाइक पर दिल्ली जाने के लिए निकले थे प्रवीन और उसकी बहन तनु, तभी सड़क की दूसरी ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को अचानक मोड़ने पर बाइक उससे टकरा गई, जिसमें प्रवीन की मौके पर मौत हो गई जबकि तनु गंभीर घायल हो गई, चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार।

4.📰✍️ गांधी-शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में डीएम कुमार हर्ष ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ; इस दौरान महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को किया गया सम्मानित। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा एवं संवेदनशीलता से दायित्व निभाने का किया आह्वान। कार्यक्रम में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


5.📰✍️ औरंगाबाद के मुंडी बकापुर में प्रसव के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; लखावटी निवासी साक्षी की वर्ष 2023 में विनोद कुमार शर्मा से हुई थी शादी, गुरुवार को अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद उसकी बिगड़ गई हालत, आज सुबह उपचार के दौरान हो गई मौत। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया है आरोप, सूचना पर मौके पर पहुंची औरंगाबाद थाने की पुलिस, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी पुलिस।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ गांधी जयंती पर दिल्ली युवा कांग्रेस के लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन में जाने से पहले बुलंदशहर के युवा कांग्रेस नेता सचिन वशिष्ठ हाउस अरेस्ट; प्रदेश महासचिव सचिन वशिष्ठ खैरपुर को पुलिस ने आंदोलन स्थल पहुंचने से पहले ही कर लिया हाउस अरेस्ट। सचिन वशिष्ठ ने कहा गांधी जयंती सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों के मूल्यों को याद करने का है दिन, युवा कांग्रेस मताधिकार, संविधान व जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी आवाज।


📰✍️ बुलंदशहर में गांधी-शास्त्री जयंती पर सेनानियों और शहीद परिवारों का सम्मान, शहीद चौक से काला आम तक निकला मार्च पास्ट; कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी चौधरी महावीर सिंह ने और संचालन सचिव पीके शर्मा ने किया, स्वतंत्रता सेनानी महावीर सिंह, मदनलाल शर्मा, लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र सक्सेना, शहीद परिवारों की संगीता रानी, मुनेश देवी व रश्मि चौधरी समेत अन्य को माल्यार्पण, अंगवस्त्र व तिरंगा पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार आदि रहे मौजूद।


📰✍️ बीडीए कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ; बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण कार्यालय में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपाध्यक्ष श्रीमती अपराजिता सिंह सिंसिनवार, सचिव श्रीमती वान्या सिंह, अभियंता समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वच्छता की ली शपथ।


📰✍️ शिकारपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं और पत्रकारों का सम्मान, पालिकाध्यक्ष राजबाला देवी ने किया ध्वजारोहण; नगर पालिका कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, स्वच्छता ही सेवा-2026 व सेवा संकल्प अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागिता पर प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिह्न दिए गए। नगर के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय, ईओ नीतू सिंह, सभासद, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. विनोद कुमार शर्मा समेत पालिका कर्मचारी व सफाई मित्र मौजूद रहे।


📰✍️गांधी जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर सत्य, अहिंसा, भाईचारे, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन आशु कुरैशी ने किया, इस दौरान सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, मुनीर अकबर, मनीष चतुर्वेदी, प्रशांत बाल्मिकी, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, भजनलाल विमल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।


📰✍️ सेंट मोमिना स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजन, स्टाफ ने ईमानदारी व निष्ठा का लिया संकल्प; ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, स्टाफ सदस्यों ने भजन व प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा सिरोही ने गांधीजी के विचारों को अपनाने तथा ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


📰✍️ रैनेसा स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, स्वच्छता और देशसेवा का लिया संकल्प; सीनियर विंग में मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा व प्रशासक वरुण कौशिक ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया, ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद शिक्षक विवेक कुमार शर्मा और अवधेश कुमार मिश्रा ने दोनों के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने स्वच्छता व देशसेवा का संकल्प दिलाया, भजन प्रस्तुत किए गए और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण हुआ।


📰✍️ गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्राओं ने पेश किए भजन; अध्यक्ष सुभाष चन्द अग्रवाल (एडवोकेट), उपाध्यक्ष सुशील कुमार कंसल, सचिव राकेश कंसल, उपसचिव हेमन्त कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र गर्ग, अशोक कुमार अग्रवाल व प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, इसके बाद चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन हुआ। छात्राओं ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ व रामधुन प्रस्तुत की, डॉ. वीरेन्द्र गर्ग ने शास्त्री जी के जीवन के प्रसंग सुनाए और प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने अतिथियों, सहयोगियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्राओं का आभार जताते हुए आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया।

देश विदेश

📰✍️ अंबेडकरनगर में ओवरटेक के दौरान बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, चार यात्रियों की मौत, चार घायल; जैतपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब पांच बजे दिल्ली से दरभंगा जा रही एसी बस ट्रेलर से टकरा गई, पुलिस के अनुसार ओवरटेक के दौरान चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री फंस गए, पुलिस ने यात्रियों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने चार मौतों और चार घायलों की पुष्टि की।
News Editor: Dharmendra Mittal
