3 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय को पद से हटाया; पूर्व में कांग्रेस विधायक दल की नेता भी रह चुकीं हैं नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’। साथ ही सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र निषाद व आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चौधरी वीरेंद्र सिंह को बनाया गया है कांग्रेस विधायक दल का नेता।

1.📰✍️ समाधान दिवस पर खुर्जा तहसील दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस के निर्देश; इस दौरान 62 फरियादियों ने दर्ज कराईं शिकायतें, जिनमें 22 का मौके पर हुआ निस्तारण, शेष के लिए संबंधित विभागों को दिए गए निर्देश। साथ ही अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के डीएम ने दिए निर्देश। इस दौरान सीएमओ, डीएफओ, एसडीएम व तहसीलदार रहे मौजूद।

2.📰✍️ आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन तेज, जिले की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का किया बहिष्कार; उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार से की आठ सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की दी चेतावनी, लेखपालों द्वारा  तहसील दिवस के बहिष्कार से फरियादियों और किसानों को परेशानी का करना पड़ा सामना।

3.📰✍️ स्याना स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने डॉक्टर व कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप; क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शहजाद की पत्नी शबाना को हापुड़ बस स्टैंड के पास स्थित धन्वन्तरि क्लीनिक में डॉ. रजनी यादव के यहां प्रसव के लिए कराया गया था भर्ती, उपचार के दौरान महिला और नवजात की हो गई मौत। इसके बाद परिजनों ने किया हंगामा, पति शहजाद ने पुलिस को दी शिकायत।

4.📰✍️ खुर्जा में पॉलिटेक्निक के जीर्णोद्धार की धीमी रफ्तार पर डीएम नाराज, 504.74 लाख के काम में अब तक सिर्फ 15 प्रतिशत हुई है प्रगति; सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक में छत, दीवार, फर्श, विद्युत, रंगाई-पुताई व छात्रावास मरम्मत समेत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम कुमार हर्ष, इस दौरान मौके पर उपस्थित नहीं मिले कार्यदायी संस्था के अधिकारी, डीएम ने संस्था के अधिकारी नोटिस जारी करने और काम में तेजी लाकर समय से पूरा कराने के दिए निर्देश।

5.📰✍️ ककोड़ क्षेत्र में 445 किलो एल्यूमिनियम तार चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू समेत स्विफ्ट डिजायर बरामद; ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम ने रोनी सलोनी के पास से संभल निवासी शिवा, अलीगढ़ निवासी सुभाष, बुलंदशहर निवासी गुड्डू उर्फ रंगीला व राजाराम और में निवासी विवेक को किया है गिरफ्तार। 14 सितंबर को आरोपियों ने निठारी के बीच स्थित विद्युत प्रांगण से खंभों का तार किया गया था चोरी, मामले में विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ तेज डीजे की आवाज से बीपी, दिल और कानों पर खतरा, चिकित्सकों ने बच्चों-बुजुर्गों को सावधानी बरतने की दी सलाह; चिकित्सकों के अनुसार तेज ध्वनि के संपर्क से तनाव, रक्तचाप बढ़ने, हृदय की धड़कन अनियमित होने, कानों में घंटी या सीटी बजने और सुनने की क्षमता प्रभावित होने का रहता है खतरा। हृदय, बीपी व सांस संबंधी रोगियों को तेज आवाज वाले आयोजनों में से दूरी रखने की सलाह दी गई है।

📰✍️ नरौरा के पिलखना में पति ने दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, आरोपी फरार; करीब चार माह पहले फेमुद्दीन और खुशबू का हुआ था निकाह, दोनों की यह दूसरी शादी थी, देर शाम किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट में खुशबू की मौत हो गई। घटना के बाद फेमुद्दीन मौके से फरार हो गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

📰✍️ ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा में 1700 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निकुंज हॉल में किया आयोजन; मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की।  चित्रकला में निदा प्रथम, रश्मि द्वितीय व कनिका तृतीय, भाषण में अभय सक्सेना प्रथम, फातिमा द्वितीय व विशाल सोलंकी तृतीय रहे, जबकि जूनियर कला प्रदर्शनी में समीर, अनुष्का, रानी और सीनियर वर्ग में योगिता, पायल, सपना क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।

📰✍️ सिकंदराबाद के सैदपुर रोड पर दूसरे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, विभिन्न राज्यों की वॉलीबॉल-हैंडबॉल टीमों ने लिया हिस्सा; भारतीय शिक्षा बोर्ड भारत सरकार की ओर से सनराइज ग्लोबल स्कूल मानपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक लक्ष्मीराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में अमित दाणी, मनु श्री गुप्ता, हरेन्द्र आर्य, सुभाष तेवतिया, अमित चौधरी सहित शिक्षक, कोच व रेफरी मौजूद रहे, प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा और जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया खिलाड़ियों को पुरस्कार देंगी।

📰✍️ शहर के डीएवी कॉलेज में ब्रिक्स सम्मेलन 2026 पर पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशांत कुमार प्रथम और कनिका द्वितीय; अर्थशास्त्र विभाग में प्राध्यापिका कु. प्रगति व शोधार्थी राज कुमार के आयोजन में विद्यार्थियों ने ब्रिक्स के आर्थिक, कूटनीतिक व सामरिक महत्व को पोस्टरों के जरिए प्रस्तुत किया। प्रशांत कुमार बीए तृतीय सेमेस्टर प्रथम, कनिका द्वितीय सेमेस्टर द्वितीय और दिव्यांशी एमए प्रथम सेमेस्टर तृतीय रहीं, निर्णायक अमित रंजन वर्मा व गौरव अरोड़ा रहे।

📰✍️ खुर्जा की साहित्यकार रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ को मानद उपाधि सम्मान, साहित्यिक और सामाजिक कार्यों के लिए काशी हिंदी विद्यापीठ ने किया सम्मानित; सुनहरी छांव पब्लिकेशन और अपना गांव अपना देश फाउंडेशन के कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह में उन्हें शॉल, मानद उपाधि और मोमेंटो किया गया प्रदान। रिंकी अग्रवाल ‘प्राची’ की कविता ‘विस्मृत नंगेली’ ने लोगों का ध्यान किया आकर्षित, कार्यक्रम में हापुड़ की शिक्षिका लविका अग्रवाल समेत अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित।


देश विदेश

📰✍️ उत्तर प्रदेश में IAS और PCS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; IAS में राकेश कुमार सिंह, नीरज शुक्ला, डॉ. चंद्र भूषण, सचिन कुमार सिंह, ध्रुव खाडिया समेत 15 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। PCS में चंद्रेश कुमार, ज्ञानेन्द्र विक्रम, लवी त्रिपाठी, राजेश कुमार, पुष्पेंद्र पटेल समेत 23 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। बदलाव में प्रमुख रूप से माला श्रीवास्तव से निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार हटाया गया, जबकि कई अधिकारियों को ADM, CDO, निदेशक, कुलसचिव और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: