चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार


1.📰✍️ कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की के मामले में कांग्रेसियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, शहर कोतवाल पर की कार्रवाई की मांग; 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर चुनाव आयोग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी धक्का-मुक्की, मामले में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से की मुलाकात, कोतवाल के खिलाफ पुलिस नियमावली के तहत की कार्रवाई की मांग।


2.📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और बेटी घायल; डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर मुमरेजपुर गांव के पास हुए हादसे में पहासू के पठान टोला निवासी दिलशाद की मौके पर हो गई मौत, जबकि गंभीर घायल बेटे 6 वर्षीय जयान ने अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ दिया दम, 28 वर्षीय पत्नी साबरा और नौ वर्षीय बेटी माहींन का चल रहा उपचार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर और चालक को हिरासत में लिया।


3.📰✍️ अहमदगढ़ क्षेत्र में मारपीट में घायल युवक सोनू की उपचार के दौरान मौत, गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात; चार दिन पूर्व मारपीट में घायल सोनू ने नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ दिया दम, मौत के बाद परिजनों में कोहराम और गांव में छा गया मातम। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कर लिया गया है गिरफ्तार, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचाया शव, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार।

4.📰✍️ भूड़ चौराहे पर निर्माणाधीन सड़क के खुले गड्ढे में गिरकर बुजुर्ग की मौत, आरोप है कि खुले गड्ढे के आसपास सुरक्षा इंतजाम और संकेतक नहीं होने से हुआ हादसा; गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपनी बहन के घर से वापस लौटने के लिए रोडवेज बस पकड़ने भूड़ चौराहे की ओर जा रहे थे हापुड़ निवासी नसीम, सड़क पार करते समय एनएच के डिवाइडर में निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे खुले गड्ढे में गिर गए और काफी देर तक पड़े रहने से उनकी मौत हो गई। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने शव देखकर पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

5.📰✍️ औरंगाबाद में भाकियू टिकैत की पंचायत, प्रदेश मुख्य महासचिव गुड्डू प्रधान ने कहा जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए एक देश-एक वाहन-एक मुआवजा तक नहीं डलने देंगे मिट्टी; साथ ही गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल और 20 अक्टूबर तक गन्ना सत्र शुरू करने की रखी मांग। थाने तक पदयात्रा की सूचना पर एसडीएम सदर अंगद यादव कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और एक सप्ताह में डीएम से वार्ता का दिया आश्वासन, किसानों ने आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शिकारपुर में वाल्मीकि श्मशान घाट पर चला स्वच्छता श्रमदान, परिसर को किया स्वच्छ और सुंदर; स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत चौक स्थित श्मशान घाट में नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी, अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, सभासद राजेंद्र सिंह लोधी, लविश तोमर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर वीरेंद्र कुमार गर्ग, सत्येंद्र उर्फ भोला, राजकुमार सैनी, पालिका कर्मचारी और सफाई मित्रों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभासद लविश तोमर ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और नगर को कचरा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।


📰✍️ बुलंदशहर के डीएवी कॉलेज में ‘वन्दे मातरम्’ गायन एवं लेखन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा; गायन वर्ग में लवी प्रथम, शिवांगी अग्रवाल द्वितीय और माही वैष्णव तृतीय रहीं, गायन में प्रो. अंजू दुबे व डॉ. दीपा गुप्ता तथा लेखन में डॉ. संतोष कुमार यादव निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सत्यकान्त और प्रभात कुमार ने किया, प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने राष्ट्रभक्ति को कर्तव्यबोध और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने की बात कही।


📰✍️ बुलंदशहर में ललता प्रसाद विद्यालय में कल से तीन दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव, मेरठ प्रांत के 19 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं लेंगे भाग; विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में भारतीय श्री विद्या परिषद के अंतर्गत ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 2 से 4 अक्टूबर तक महोत्सव होगा, जिसका उद्घाटन 2 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी प्रतिभा और सृजनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे, विद्यालय अध्यक्ष श्वेता कंसल और प्रबंधक शशि बाला शर्मा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

📰✍️ बुलंदशहर में नवागत एएसपी प्रेम सुख दरिया से व्यापार मंडल पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, व्यापारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर चर्चा; पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नरेश गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी का स्वागत कर व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों की कानून-व्यवस्था, यातायात और पुलिस-व्यापारी समन्वय पर चर्चा की तथा सहयोग का आश्वासन दिया। एएसपी प्रेम सुख दरिया ने आभार जताते हुए व्यापारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की, इस दौरान अनुराग अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, सचिन गोयल, विजय गुप्ता, कपिल गोयल, अजय गोयल, अशोक बंसल, विश्वास सिंघल, लाजपतपुरी संरक्षक संदीप भूटानी, हितेश आनंद, संचित एलायंस और अमित बहल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️ बुलंदशहर में रीहैबिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ, ऑटिज्म बच्चों के लिए स्पीच थेरेपी, फिजिकल एक्टिविटी और विशेष देखभाल की सुविधा; जिला महिला समिति की सदस्य प्राची ने सेंटर का संचालन शुरू किया है, जहां ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए स्पीच थेरेपी, फिजिकल एक्टिविटी और स्पेशल केयर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। सेंटर की ओपनिंग 12 सितंबर से हो चुकी है, संपर्क के लिए दिए गए नंबरों पर जानकारी ली जा सकती है।


📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र के गंगावास पहाड़ में महिला स्वच्छता कार्यक्रम, बालिकाओं को स्वास्थ्य और HPV टीकाकरण के प्रति किया जागरूक; सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंशु शर्मा ने बालिकाओं को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया।


📰✍️ अगौता में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी, बच्चों ने राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की कल्पनाएं चित्रों में उतारीं; सेवा संकल्प अभियान के तहत बीआरसी सूजापुर में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया, परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश के विकास, राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। डायट प्रवक्ता ललित यादव और खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


📰✍️ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रोला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छत्तीसगढ़ निवासी रमन की मौत, दो घायल; एनएच-34 स्थित गोपालपुर फ्लाईओवर के पास पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रोला ने पीछे से टक्कर मारी, हादसे में ट्रैक्टर सवार रमन की मौके पर मौत तथा मुकेश और अमृत घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, गंभीर घायल मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अमृत का उपचार जारी है।
देश विदेश

📰✍️ शाहजहांपुर में मंदिर की जमीन के विवाद में दो वृद्धों को जिंदा जलाने का आरोप, गोपाल दास और बड़े दास की मौत; गांव के पश्चिम स्थित हनुमान मंदिर में रात करीब एक बजे पूजा-पाठ कर रहने वाले दोनों वृद्धों को तख्त से बांधकर आग लगाने का आरोप सुमित सिंह पर है, मृतक बड़े दास दिव्यांग बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद में दोनों से मारपीट के बाद उन्हें अलग-अलग तख्त से बांधकर लकड़ियां एकत्र कर आग लगाने का आरोप है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
News Editor: Dharmendra Mittal
