14 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ औरंगाबाद में भाजपा नेता राजकुमार लोधी पर गुंडा एक्ट को लेकर पुलिस की फजीहत, थानाध्यक्ष मनोज कुमार लाइन हाजिर; नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान नामित सभासद पर भाजपा के ही एक जनप्रतिनिधि के दबाव में कार्रवाई के आरोप के बाद भाजपा नेताओं की नाराजगी के बीच एसएसपी ने पहले थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों को किया था निलंबित, देर रात थानाध्यक्ष मनोज कुमार को भी कर दिया लाइन हाजिर, उनके स्थान पर कोतवाली नगर के अतिरिक्त निरीक्षक सुखवीर सिंह को औरंगाबाद थाने का बनाया गया प्रभारी।

🏷️Just 3 days left! बुलंदशहर वालों, खरीदारी के लिए हो जाओ तैयार! 17 सितंबर से WOMENKA का ग्रैंड वेडिंग एग्जिबिशन, फैशन से लेकर वेडिंग तक मिलेंगे 10,000+ आइटम, 50% तक की मिलेगी छूट! 🔥🔥

2.📰✍️ बुलंदशहर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रशासनिक बैठक, प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के दिए निर्देश; लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित हुई बैठक, जिसमें राष्ट्रीय मंत्री व सांसद डॉ. भोला सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुले तेवतिया, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, मीनाक्षी सिंह व प्रदीप चौधरी, डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह सिनसिनवार, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

3.📰✍️ शिकारपुर से भाजपा के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोगों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर पुत्र कुश शर्मा को पहनाई रस्म पगड़ी; सभा में पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, एमएलसी अशोक कटारिया, अश्वनी त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व हजारों क्षेत्रवासी हुए शामिल।

4.📰✍️ हिंदी दिवस पर भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने दिल्ली रोड स्थित होटल में आयोजित किया गुरुवंदन कार्यक्रम, 21 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर किया सम्मानित; आईएमए अध्यक्ष डॉ. एसके गोयल और डीएवी कॉलेज प्राचार्य राजीव सिरोही रहे मुख्य अतिथि, चन्द्र भूषण मित्तल के संयोजन में आयोजित हुआ कार्यक्रम। इस दौरान डॉ. राजीव सिरोही, मौहम्मद जाकिर, ज्योति भारद्वाज, दीप्ति सिंह, कविता अग्रवाल, चिंतन चौधरी, गीता तेवतिया, अनीता चौधरी, रामू जी, ममता शर्मा, अंजलि सिंह, मोनिका गुप्ता, योगेश शर्मा, ममता सक्सेना, रामदेव, अंजू, अवधेश मिश्रा, कामना मित्तल, यशेष तोमर व मनु रघुवंशी को किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग,  नितिन सचदेवा, ऋषि अग्रवाल, विकास ग्रोवर, अनिल बंसल, श्वेता सचदेवा, राजेश गुप्ता व सतेन्द्र अग्रवाल सहित सदस्य रहे मौजूद।

5.📰✍️शहर की सुनारों वाली गली में विधि-विधान से गणपति बप्पा की स्थापना के साथ 35वें श्री गणेश वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ; होली मोहल्ला स्थित आयोजन स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा-अर्चना और सुख-समृद्धि की कामना। आयोजन समिति अध्यक्ष विमल वर्मा, मंत्री संजय वर्मा, महामंत्री विकास वर्मा, उपाध्यक्ष नितिन वर्मा व कोषाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा सहित पदाधिकारी व श्रद्धालु रहे मौजूद, 24 सितंबर को भंडारा और 25 सितंबर को होगा विसर्जन।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर में जर्जर काली नदी रोड को लेकर सड़क पर उतरे उद्योग व्यापार मंडल (नरेन्द्र) और काली नदी रोड व्यापार मंडल के व्यापारी, स्थायी निर्माण व प्रकाश व्यवस्था की मांग; राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल को ज्ञापन सौंपकर पैचवर्क के बजाय सड़क का पूर्ण नवीनीकरण और सभी खंभों पर लाइट लगाने की मांग की। नवरात्रों से पहले सड़क निर्माण व लाइट लगवाने का मिला आश्वासन, इस दौरान कई व्यापारी रहे मौजूद।

📰✍️ चमेली देवी कन्या विद्या मंदिर में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, रोटरी क्लब ने आधुनिक शिक्षा की दिशा में बढ़ाया कदम; आरआई डिस्ट्रिक्ट 3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल ने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन, रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक प्रतिबद्धता बताया, कार्यक्रम में क्लब सदस्य और स्कूल प्रबंधन रहा मौजूद।

📰✍️ औरंगाबाद नगर पंचायत में आउटसोर्स भर्ती व भुगतान पर सवाल, पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने ईओ को सौंपा ज्ञापन; भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, नामित सभासद एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने पिछले 40 माह में आउटसोर्स व मैनपावर ठेका प्रथा के तहत कर्मचारियों की तैनाती, वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी और ठेकेदारों को किए गए कुल भुगतान से जुड़े सात बिंदुओं पर प्रमाणित अभिलेख मांगते हुए की जांच की मांग, ईओ रोहित सिंह ने मामले की जांच कराए जाने की कही बात।

📰✍️ शाहजहांपुर में राज्य स्तरीय आईसीटी-एआई कार्यशाला, बुलंदशहर के तीन नवाचारी शिक्षक सम्मानित; स्याना ब्लॉक के संविलयन विद्यालय बड्ढा वाजिदपुर के ललित कुमार, बरौली वासुदेवपुर के सलीम अख्तर और मोहनपुर के आबिद अली ने विद्यालयी शिक्षण में आईसीटी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग पर दिया पीपीटी प्रस्तुतीकरण। उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण व नवाचारों के लिए तीनों शिक्षकों को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

📰✍️ हिंदी सप्ताह के तहत डीएवी कॉलेज में अतिथि व्याख्यान व पुरस्कार वितरण समारोह, छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान; प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, सेवानिवृत्त हिंदी प्रोफेसर डॉ. शशिप्रभा रहे मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक इंद्र कुमार शर्मा रहे विशिष्ट अतिथि। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र व पुस्तकें देकर किया गया सम्मानित। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू दुबे, संयोजन प्रो. योगेश चंद्र यादव व संचालन डॉ. मिलेदार राम ने किया।

📰✍️ मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज बुलंदशहर में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम, तिलावत-ए-कुरान व दुआ के बाद प्राचार्या डॉ. रश्मि फौजदार व प्रवक्ताओं ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प कर की कार्यक्रम की शुरुआत; सेमिनार में इफरा प्रथम, आयशा आदिल द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं, जबकि सादिया व माहिनूर को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में गीत, कविता, दोहे व अंताक्षरी भी हुई, हिंदी प्रवक्ता डॉ. मधु मिश्रा, डॉ. शिखा कौशिक, डॉ. अंजाना, डॉ. नसरीन बेगम, श्रीमती मंजू भाटी, मनीषा, खासिया, इलमा, श्रीमती मुबशरा, श्रीमती आजमा बी सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

📰✍️ औरंगाबाद में श्री गणेश चतुर्थी पर नागेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन; मुख्य यजमान एडवोकेट प्रह्लाद शर्मा ने पत्नी शीतल शर्मा संग की पूजार्चना, भृगु आश्रम के आचार्य शिवदत्त शास्त्री ने विधिविधान से संपन्न कराया यज्ञ, भोग-आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं को ग्रहण कराया गया प्रसाद, कार्यक्रम में नरेन्द्र शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, व्यापारी नेता बॉबी शर्मा व नरेश तायल मौजूद रहे।

📰✍️ खुर्जा देहात में 22 साल से फरार वारंटी शिवकुमार गिरफ्तार, धारा 379/411 में जारी था वारंट; ग्राम फतेहपुर बुजुर्ग निवासी शिवकुमार के खिलाफ 2004 में वारंट जारी हुआ था, पुलिस ने उसे कांशीराम कॉलोनी कालिंदी कुंज से किया गिरफ्तार।


देश विदेश

📰✍️ लखनऊ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 33 जिलों के जिलाधिकारियों (जिला निर्वाचन अधिकारी) की कार्यशाला में ईवीएम-वीवीपैट एफएलसी पर जोर; मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार कराने और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रत्येक चरण की जानकारी देकर उनकी मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी कराने के दिए निर्देश।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: