15 सितंबर 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ शिकारपुर में दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों का बनाया ढांढस; दोपहर करीब पौने तीन बजे रानऊ अवंतिका फार्म हाउस में आयोजित शोक सभा में पहुंचे सीएम योगी, करीब 20 मिनट तक परिजनों से की बात। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एडीजी, डीआईजी, मेरठ कमिश्नर, डीएम, एसएसपी सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुले तेवतिया, प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक एवं भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद।

🏷️ Just 2 days left! 🔥 बुलंदशहर वालों, खरीदारी के लिए हो जाइए तैयार! 17 सितंबर से WOMENKA का Grand Wedding Exhibition शुरू हो रहा है, जहां फैशन से लेकर वेडिंग कलेक्शन तक 10,000+ आइटम्स की बड़ी रेंज मिलेगी और 50% तक की शानदार छूट भी! 🛍️🔥

2.📰✍️ बुलंदशहर स्टांप विभाग के अभिलेखों में छेड़छाड़, प्रभारी उपनिबंधक सदर प्रथम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और रिकॉर्ड में हेराफेरी का मुकदमा दर्ज; जेवर क्षेत्र स्थित गांव चांचली निवासी प्रकाश चंद ने 15 जुलाई 2026 को शिकायत देकर अभिलेखों में कट-छांट, व्हाइटनर के प्रयोग और लिखावट में हेरफेर का लगाया था आरोप, इसके बाद एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन और एसडीएम सदर की संयुक्त जांच कमेटी की थी गठित, जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दर्ज हुआ मुकदमा।

3.📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिशनपुर में नाली के पास पत्थर हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक युवक को लगी गोली, आधा दर्जन से अधिक घायल; मामूली विवाद ने देखते ही देखते ले लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग भी हुई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ, घटना के बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात।

4.📰✍️ औरंगाबाद के गांव तोमड़ी में टूटकर संविदाकर्मी के ऊपर गिरा क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा, जिससे दबकर उसकी दर्दनाक मौत; गांव पिपाला स्थित बिजलीघर पर संविदाकर्मी था खानपुर के गांव माजरा निवासी 25 वर्षीय विजय लोधी, आज दोपहर गांव तोमड़ी में बिजली लाइन जोड़ने के लिए क्षतिग्रस्त खंभे पर चढ़ा था, इसी दौरान टूटकर उसके ऊपर गिर गया खंभा, जिससे उसकी हो गई मौत, घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा।

5.📰✍️ खानपुर नगर पंचायत की पानी की टंकी पर चढ़े आधा दर्जन लोग, वीडियो वायरल, सुरक्षा और पेयजल की शुद्धता पर सवाल; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग मोबाइल की टॉर्च के सहारे टंकी की सीढ़ियों से छत तक जाते दे रहे हैं दिखाई, इससे पहले भी ऐसी घटना का वीडियो हो चुका है वायरल। रात के अंधेरे में हो सकता है कोई भी हादसा, साथ ही टंकी से कस्बे के हजारों लोगों को होती है टंकी से पेयजल आपूर्ति, लेकिन आंखें मूंद कर बैठा है संबंधित विभाग, नहीं हुई कोई कार्यवाही।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कोतवाली देहात के छजीगढ़ी ग्यासपुर गांव के जंगल में आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप; संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके मिले 25 वर्षीय  युवक की पिंटू के रूप में हुई है पहचान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच।

📰✍️ शिकारपुर की नवीन अनाज मंडी में आवारा गोवंश और बंदरों का आतंक, अनाज के बोरे फाड़कर रोजाना हजारों का नुकसान, व्यापारियों में रोष; धान, गेहूं और मक्का के बोरे फाड़कर अनाज खा रहे हैं पशु, भगाने पर व्यापारियों व पल्लेदारों पर हमला कर देते हैं सांड और बंदर, थोक कारोबारियों ने मंडी समिति सचिव परशुराम विश्वकर्मा से वार्ता कर की  समाधान की मांग, जल्द कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी।

📰✍️ बुलंदशहर के प्रियम अग्रवाल ने NEET-2026 में लहराया परचम, 641 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 2150, KGMU लखनऊ में MBBS सीट; रैनेसा स्कूल के छात्र प्रियम अग्रवाल ने 720 में से 641 अंक हासिल किए, उनके पिता सचिन कुमार अग्रवाल चिकित्सक और माता शिवानी मित्तल ललिता प्रसाद स्कूल में हैं मैनेजर। सफलता पर रैनेसा स्कूल के मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा सहित मैनेजमेंट टीम ने दीं शुभकामनाएं।

📰✍️ सिकंदराबाद के जेवर अड्डे पर कूड़े में आग लगाने का वीडियो वायरल, नगरपालिका कर्मचारियों पर आरोप, NGT के आदेशों पर उठे सवाल; वायरल वीडियो में कूड़े में आग लगती दे रही है दिखाई, आरोप है कि कूड़ा उठाने के बजाय उसे जला रहे हैं नगरपालिका कर्मचारी, जिससे सवालों के घेरे में आ गई है पालिका की कार्यशैली।

📰✍️ डिबाई के यावापुर गांव पहुंचा ओडिशा हादसे में शहीद BSF सब-इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग; सड़क किनारे खड़े BSF सब-इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी, हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

📰✍️ औरंगाबाद में एक अक्टूबर को भाकियू टिकैत की महापंचायत, पुठी नसीराबाद की किसान पंचायत में सात सूत्रीय मांगों पर लिया फैसला; खुटैल फार्म हाउस पर हुई पंचायत में प्रदेश मुख्य महासचिव गुड्डू प्रधान ने हरे पेड़ों की कटाई, रात-दिन खनन और पुलिस की मिलीभगत से शराब बिक्री का लगाया आरोप। हाईवे किनारे अतिक्रमण से जाम, आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान और गांव गंगहारी में घनोंनी न बनने से किसानों की परेशानी के भी उठे मुद्दे।


देश विदेश

📰✍️ मेरठ परतापुर के गगोल रोड पर शोरूम में भीषण आग, करीब एक करोड़ का सामान राख, मालिक सुशील बेहोश होकर गिरे; अनमोल टेलीकॉम शोरूम में देर रात अचानक आग लगने से पूरा शोरूम चपेट में आ गया, दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब एक करोड़ रुपये का सामान जल गया, नुकसान देखकर शोरूम मालिक सुशील बेहोश होकर गिर पड़े, प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: