27 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ रक्षाबंधन कल, राखियों और उपहारों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने खुद सड़कों पर उतरे कप्तान दिनेश कुमार सिंह; एसएसपी ने सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय और पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर की फुट पेट्रोलिंग। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर नजर रखने और महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश।

2.📰✍️ सिटी कोतवाली में राष्ट्र चेतना मिशन की महिला सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर की उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना; संगठन अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय, इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह, एसएसआई वीरेन्द्र शर्मा, एसआई हर्षित गर्ग, एसआई बृजेश सिंह सहित पुलिसकर्मियों को बांधी राखी।  इस दौरान अनीता त्यागी, पूनम चौहान, सुषमा ठाकुर, पूनम अग्रवाल, देव शर्मा, गुरुदत्त सैन और मुकुल कुमार आदि रहे मौजूद।

3.📰✍️ जहांगीराबाद के चांदोक दोराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीसरा युवक घायल; बुलंदशहर से गांव लौट रहे थे तीनों युवक, पहलवान ढाबे के पास हुए हादसे में राजेश उर्फ लाला और पुष्पेंद्र ने मौके पर तोड़ दिया दम, जबकि घायल आकाश को जिला अस्पताल किया गया है रेफर, चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच।

4.📰✍️ बोलेरो मैक्स सीएनजी वाहन से चार कुंटल संदिग्ध पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर कराया नष्ट; मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ टोल और नाकों पर चलाए जा रहा है जाओ अभियान, जांच के दौरान  प्रथम दृष्टया अस्वच्छ, खट्टा और मानव उपभोग के मिला अयोग्य बिक्री के लिए दो कंटेनरों में रखा पनीर, मौके पर नष्ट कराकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे दो नमूने।

5.📰✍️ औरंगाबाद और पहासू में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, कुल 1.882 किलो अवैध गांजा बरामद; औरंगाबाद पुलिस ने नरेन्द्र सैनी निवासी ढाक कुटी को 1 किलो 210 ग्राम गांजे के साथ और पहासू पुलिस ने बनैल बम्बे के पास मुस्लिम निवासी पठान टोला को 672 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अनूपशहर के गंगापुल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रक्षाबंधन मनाने घर लौट रहे युवक की मौत, पत्नी और आठ वर्षीय बच्चा घायल; गाजियाबाद से गांव लौट रहे संभल निवासी राजू पुत्र प्रकाश की बुलंदशहर बाईपास के पास मोटरसाइकिल हादसे में हो गई मौत, पत्नी अनीता और बच्चे को राहगीरों व पिकअप चालक ने पहुंचाया सरकारी अस्पताल, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर।

📰✍️ उद्योग बंधु बैठक में सिकंदराबाद-खुर्जा के उद्यमियों की समस्याओं पर हुई समीक्षा, जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने की अध्यक्षता; बैठक में पूर्व में उठाई गई समस्याओं और संबंधित विभागों की कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने और औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग सहित अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

📰✍️ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना; खुर्जा क्षेत्र के वर्ष 2022 के मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद एडीजे/पोक्सो-01 न्यायालय ने दोषी रवि पुत्र राजेंद्र को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सुनाई सजा, मामले में 12 जुलाई 2022 को दर्ज हुआ था मुकदमा।

📰✍️ खानपुर के ढक्का गांव में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से खेतों के रास्ते बदहाल; ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि मिट्टी भरकर ले जा रहे भारी वाहनों से खेतों तक पहुंचना और कृषि कार्य करना हो गया है मुश्किल, ग्रामीणों की प्रशासन से जांच, अवैध खनन मिलने के खिलाफ कार्रवाई और क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत की मांग।


देश विदेश

📰✍️ एटा में डीएम के बार-बार फोन नहीं उठाने पर महिला कल्याण मंत्री नाराज, बुके लेने से भी किया इनकार; मंत्री बेबी रानी मौर्य ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए वह कई बार डीएम को फोन कर रही थीं, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। नाराजगी में उन्होंने डीएम की ओर से दिया बुके लेने से इनकार कर दिया, जिससे कुछ देर असहज स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में बुके स्वीकार कर लिया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: