25 अगस्त 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

1.📰✍️ जिले के सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, 174 अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर, नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश; डीएम कुमार हर्ष के निर्देशन में सीडीओ, तीनों एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और बीकेडीए सचिव ने जिला मुख्यालय के कार्यालयों में जांची उपस्थिति। डीएम ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोकने, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई सुनिश्चित करने और दोबारा लापरवाही मिलने पर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने के दिए निर्देश।

2.📰✍️ डीएम ऑफिस पहुंचा बुलंदशहर नगर पालिका के कर अनुभाग की महिला अधिकारी से कथित अभद्रता का मामला, डीएम कुमार हर् ने जांच के दिए आदेश; कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक नामित सभासद उन पर अनुचित कार्य का बनाता है दबाव, उसके साथ आने वाला बाहरी युवक चेयरपर्सन की अनुपस्थिति में कार्यालय के कामकाज में करता है हस्तक्षेप, डीएम ने एडीएम को समिति गठित कर जांच कराने के दिए निर्देश, सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में होगी जांच।

3.📰✍️ खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव कलाखुरी स्थित चौधरी डेयरी में गंदे पानी के बीच मिला पनीर, 2 कुंतल कराया गया नष्ट; होदी में गंदे पानी के बीच रखा मिला‌ पनीर, सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 ममता चौधरी ने संचालक को लगाई फटकार, तुड़वा दी होदी, पनीर नष्ट कराकर जांच के लिए भेजे नमूने। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे एक भाजपा नेता से भी टीम की हुई नोकझोंक, कार्रवाई रोकने के लिए सिफारिश कराए जाने की बात भी आई सामने, लेकिन टीम ने जारी रखी कार्रवाई।

4.📰✍️ औरंगाबाद के अग्रवाल स्वीट्स पर खाद्य विभाग का छापा, खोया, घेवर और छेना मिठाई के नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे; सदर बाजार स्थित गोदाम पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मौके पर तैयार हो रही तीनों वस्तुओं के नमूने किए सील, अधिकारी कमलेश कुमार यादव, अनिल कुमार कौशल, राममिलन राणा और बिहारी लाल शुक्ला ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई।

5.📰✍️ खुर्जा में लोकेश छात्र पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी लखन उर्फ अरुण पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद; चंद्रपुर कॉलोनी स्थित आरके फार्म हाउस के पास हुई मुठभेड़, हत्या के प्रयास समेत करीब छह मुकदमों में नामजद लखन ने पूछताछ में लॉ छात्र अंकुर चौधरी से मारपीट की स्वीकार की बात, पांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस।



बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर कचहरी परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, युवती के भाई को पीटने का आरोप; तारीख पर आई युवती के पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसके भाई से की मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचीं युवती और उसकी मां के साथ भी की हाथापाई, चर्चा है कि घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे परिसर में मौजूद लोग

📰✍️ रैनेसा स्कूल में सीबीएसई की जिला स्तरीय डेलिब्रेशन वर्कशॉप, 14 विद्यालयों के 32 शिक्षकों ने लिया भाग; सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक चली कार्यशाला में सीटी, एआई, गणित, विज्ञान और नैतिक जिम्मेदारी से जुड़े विषयों पर दी गईं पावरप्वाइंट प्रस्तुतियां। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग के मुख्याधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह को इको पॉट भेंटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

📰✍️ सिकंदराबाद क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में बिजली विभाग के टीजी-2 समेत दो बाइक सवारों की मौत; पहले हादसे में ड्यूटी से घर लौट रहे टीजी-2 अजय कुमार की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जबकि दूसरे हादसे में टैंकर की चपेट में आने से प्रियांशु की मौत हुई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

📰✍️ पहासू के काली नदी तिराहे स्थित मीन भगवान चौक पर मूर्ति खंडित मिली, आरोपी की गिरफ्तारी और नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग; घटना की जानकारी पर मीणा समाज समेत स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी ने 12 घंटे में आरोपी को पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों को कराया शांत।

📰✍️ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सड़क, बैंक ऋण, बिजली कटौती और कूड़ा वाहनों की समस्या को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन; जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने काला आम से अनूपशहर अड्डे तक खराब सड़क, सरकारी बैंकों में लंबित ऋण आवेदन, अंसारी रोड बाजार की बिजली कटौती और गर्ग हॉस्पिटल के पास खड़े कूड़ा वाहनों का उठाया मुद्दा, इस दौरान विक्की खेतान, साजिद गाजी, लोकेंद्र सिंह, गुफरान गाजी, मोहम्मद अनस और प्रिंस शर्मा रहे मौजूद।

📰✍️ राज्य महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत ने सुनीं नौ शिकायतें, घरेलू हिंसा और आपसी विवाद की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश; साथ ही एनआरईसी महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों व योजनाओं की जानकारी देकर बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक, इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रेरणा कैंटीन का किया उद्घाटन।

📰✍️ जंक्शन रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और तीन संविदा रेलकर्मी घायल; खुर्जा जंक्शन निवासी भगत सिंह सुबह बाइक से खुर्जा जा रहे थे, सिद्धि विनायक अस्पताल के सामने दूसरी बाइक से टक्कर में उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो भाइयों समेत तीन घायल रेलकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

📰✍️ बागपत में बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के मकान में जमीन पर मिला शव; पुलिस लाइन में तैनात सुभाष करीब डेढ़ वर्ष से शहर में किराए पर रह रहे थे, सुबह गेट नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वह मृत मिले, प्रथमदृष्टया फिसलकर गिरने से मौत की आशंका है।


देश विदेश

📰✍️ बाराबंकी के भूलभुलैया गांव के पास डंपर की कार में टक्कर, दंपति और दो बच्चों की मौत, सात वर्षीय बच्ची गंभीर घायल; श्रावस्ती निवासी मोहम्मद शरीफ पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम और बेटियों रुश्दा व हुदा के साथ लखनऊ जा रहे थे, हादसे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने मोहम्मद शरीफ, तबस्सुम, उजैम और रुश्दा को मृत घोषित किया, घायल हुदा को जिला अस्पताल रेफर किया गया।


News Editor: Dharmendra Mittal



शेयर करें: